फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में फिर टली BMW बाइक की लॉचिंग, 2018 तक करना होगा इंतजार

Tue, 20 Jun 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू जी 310 आर की कीमत करीब 2.5 लाख तक रखी जा सकती है। - फोटो : choosemybik.com
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू की नेक्ड स्ट्रीटफाईटर बाइक जी 310 आर की लॉंचिंग एक बार फिर टल गई है। कंपनी का कहना है कि 2018 में इस मोटरसाइकिल को लॉंच किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 2017 की पहली छमाही तक इस शानदार बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया जाना था।  बीएमडब्ल्यू भारतीय समूह के अध्यक्ष विक्रम पावा ने केरेंड बाइक को इस बात की जानकारी दी। बीएमडब्ल्यू जर्मनी की ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल और इंजन का निर्माण करने वाली कंपनी है।
विज्ञापन


विक्रम पावा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि कंपनी अभी भारत में अपने नेटवर्क को और विस्तार देना चाहती है इसके पूरा होने के बाद ही बाइक को बड़े स्तर पर लांच करने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी की डीलरशिप भारत में अभी चार शहरों तक ही सीमित है जिनमें बेंगलूरु, पुने, अहमदाबाद और मुंबई शामिल हैं। 

बीएमडब्ल्यू अपने प्रमुख मॉडल जैसे कि 1600, आर 1200, आर 9 टी और एस 1000 को भारतीय बाजार में लॉंच करेगी। इस 800 सीसी की मोटरसाइकिल की शुरुआत के पीछे कारण यह है कि इस क्षमता से ऊपर की बाइक को होमलॉजेट करने की ज़रूरत नहीं है और इसे भारत में बिना किसी प्रतिबंध के आयात और बेचा जा सकता है।
विज्ञापन


इस शानदार बाइक के फीचर की बात करे तो इस बाइक में 313 सीसी सिंगल सिलेंडर, ईंधन इंजेक्शन, तरल कूल्ड इंजन द्वारा 33.5bhp और 28 एनएम टोक़ के पम्पिंग से संचालित है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स में लगाया गया है और यह 143 किमी/घंटे तक गति से चल सकता है। बीएमडब्ल्यू जी 310 आर की कीमत करीब 2.5 लाख तक रखी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें