फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra: महिंद्रा का e-Alfa कार्गो इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर लॉन्च, मोबाइल फोन की तरह होगा चार्ज, पैसों की होगी बचत

Fri, 28 Jan 2022 01:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahindra Electric Mobility (महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने नया इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर e-Alfa Cargo (ई-अल्फा कार्गो) लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Mahindra e-Alfa Cargo Electric Three Wheeler - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahindra Electric Mobility (महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने नया इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर e-Alfa Cargo (ई-अल्फा कार्गो) लॉन्च किया है। नए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई है। e-Alfa Cargo की लॉन्चिंग तेजी से बढ़ते ई-कार्ट सेगमेंट में कंपनी की दिलचस्पी को दिखाता है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑटो प्रमुख महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहायक कंपनी है।
विज्ञापन


महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सीईओ सुमन मिश्रा ने एक बयान में कहा, "जीवाश्म ईंधन से चलने वाले 3-व्हीलर के मुकाबले परिचालन लागत में होने वाले अहम फायदे के कारण लास्ट-मील डिलीवरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स को बहुत तेजी से अपनाया जा रहा है। अब हम ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस सेगमेंट में ई-अल्फा कार्गो ई-कार्ट लॉन्च कर रहे हैं।" 

होगी भारी बचत
उन्होंने कहा कि डीजल कार्गो 3-व्हीलर की तुलना में नया महिंद्रा ई-अल्फा इलेक्ट्रिक तीन-पहिया 60,000 रुपये की बचत करता है। इसके साथ, ई-अल्फा कार्गो का मकसद कार्गो सेगमेंट में एक स्थायी और प्रदूषण मुक्त समाधान प्रदान करना है। इसके अलावा प्रदूषण ना फैलाकर पर्यावरण को नुकसान से बचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra e-Alfa Cargo Electric Three Wheeler - फोटो : Mahindra
पावर और स्पीड
E-Alfa Cargo 1.5 किलोवाट की अधिकतम पावर के साथ आता है और इसमें डुअल-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। नया महिंद्रा ई-अल्फा कार्गो 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। 

80 किमी रेंज
इस कार्गो पर 310 किलोग्राम तक वजन लादा जा सकता है और एक बार चार्ज करने पर ये 80 किमी तक चलता है। कंपनी ने कहा कि ऑफ-बोर्ड 48 वी/15 ए चार्जर के साथ, ई-अल्फा कार्गो चार्ज करना मोबाइल फोन चार्ज करने जितना आसान है। नया इलेक्ट्रिक ऑटो महिंद्रा ट्रेओ जोर इलेक्ट्रिक तीन-पहिया के बाद दूसरा तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन है जिसे कंपनी ने लॉन्च किया है।

फीचर्स
महिंद्रा ने ई-अल्फा कार्गो के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो ड्राइविंग रेंज, स्पीड और चार्जिंग जैसी जरूरी जानकारियां देता है। ये छोटे साइज का इलेक्ट्रिक ऑटो है जो दूर दराज तक जाकर सामान पहुंचाने का काम आसानी से करेगा। ई-अल्फा के साथ दमदार 1000 वाट की मोटर लगी है जो कंट्रोलर के साथ आती है। 

लास्ट मील कनेक्टिविटी
प्रमुख महानगरों में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के लिए ई-अल्फा कार्गो सबसे मुफीद है। इसमें एक आकर्षक बाहरी डिजाइन और एक मजबूत बॉडी दी गई है। इसमें बेहतर सस्पेंशन और चेसिस दिया गया है। साथ ही ड्राइवरों, यात्रियों के आराम के लिए बड़ा केबिन स्पेस मिलता है। महिंद्रा के सीवी पोर्टफोलियो में महिंद्रा ई-सुप्रो और महिंद्रा ई-सुप्रो कार्गो भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें