फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Car Key: महिंद्रा की कारों में जल्द आ सकता है एपल कार की सपोर्ट, जानिए कैसे काम करता है ये फीचर?

Wed, 03 Jun 2026 02:10 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Apple Car Key Support In Mahindra Cars: महिंद्रा की कारों में जल्द ही एपल कार की फीचर देखने को मिल सकता है। इस हाई-टेक फीचर के आने के बाद आपको कार की चाबी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने आईफोन या एपल वॉच की मदद से ही गाड़ी को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर सकेंगे। जानिए यह तकनीक कैसे काम करेगी।
विज्ञापन
महिंद्रा की कारों में जल्द आ सकता है एपल कार की सपोर्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप महिंद्रा की कार चलाते हैं और एक आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। आने वाले समय में आप अपनी कार को अपने आईफोन या एपल वॉच (Apple Watch) की मदद से कंट्रोल कर सकेंगे। इसके लिए आपको फिजिकल चाबी (की फोब) साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन

क्या है पूरी खबर?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल वॉलेट एप के बैक-एंड कोड में कुछ नए अपडेट्स देखे गए हैं। इन कोड्स से यह संकेत मिलता है कि एपल अपनी डिजिटल कार की तकनीक को भविष्य की महिंद्रा कारों के लिए तैयार कर रहा है। हालांकि, अभी तक एपल या महिंद्रा किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन कोड में इसका मिलना एक बड़ा इशारा है।


एपल कार की क्या है और कैसे काम करता है?

यह एपल के जरिए बनाया गया एक खास फीचर है, जो आपके फोन को ही आपकी कार की चाबी बना देता है।

  • वॉलेट एप में सुरक्षित: आपकी कार की डिजिटल चाबी आपके आईफोन के एपल वॉलेट एप में सुरक्षित तौर पर सेव रहती है।
  • NFC तकनीक का इस्तेमाल: यह फीचर नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक पर काम करता है।
  • नो-बटन एक्सेस: गाड़ी को अनलॉक या लॉक करने के लिए आपको कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं है। बस अपने आईफोन या एपल वॉच को कार के दरवाजे पर लगे रीडर के पास टैप करना होगा।
  • फीचर्स: एक नॉर्मल चाबी की तरह ही आप इससे कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं।
  • नोट: इस तकनीक को काम करने के लिए महिंद्रा को सीधे तौर पर अपने सॉफ्टवेयर को एपल के डिजिटल की (Digital Key) सिस्टम के साथ जोड़ना (Integrate) होगा।

विज्ञापन

सैमसंग यूजर्स के पास पहले से है यह सुविधा

आपको बता दें कि महिंद्रा पहले से ही कुछ गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर सैमसंग वॉलेट के डिजिटल कार की फीचर का सपोर्ट दे रही है। आईफोन यूजर्स काफी समय से इस तरह के फीचर का इंतजार कर रहे थे। अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही आईफोन यूजर्स का यह इंतजार खत्म होने वाला है।


इन बड़ी कंपनियों की कारों में पहले से है सपोर्ट

महिंद्रा अकेली कंपनी नहीं होगी जो इस फीचर को अपनाएगी। दुनियाभर की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां पहले से ही अपने ग्राहकों को एपल कार की का सपोर्ट दे रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • बीएमडब्ल्यू (BMW)
  • ह्यूंदै (Hyundai)
  • किआ (Kia)
  • रिवियन (Rivian)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें