फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन लॉन्च: मिले क्या नए स्टाइलिंग अपडेट और फीचर्स? लेकिन है एक पेंच

Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • महिंद्रा ने अपनी सदाबहार एसयूवी बोलेरो को नया और आकर्षक लुक देने के लिए 'बोल्ड एडिशन' पैकेज पेश किया है।
  • हालांकि, इस नए पैकेज के साथ एक खास बात यह है कि यह कोई नया वेरिएंट नहीं, बल्कि एक एक्सक्लूसिव एसेसरीज पैकेज है।
विज्ञापन
Mahindra Bolero Bold Edition - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) देश में लंबे समय से मौजूद कंपनी की सबसे लोकप्रिय और पहचान बनाने वाली एसयूवी में से एक है। कुछ महीने पहले ही बोलेरो को अपडेट करने के बाद अब कंपनी ने इसके लिए नया बोल्ड एडिशन (Bold Edition) एक्सेसरीज पैकेज पेश किया है। इसके जरिए एसयूवी को नया और आकर्षक लुक देने के साथ कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, इस एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में उन ग्राहकों को ध्यान में रखा गया है, जो बोलेरो की मजबूती और उपयोगिता बरकरार रखते हुए इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाना चाहते हैं। 

 

क्या है महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन की सबसे बड़ी खासियत?

  • बोलेरो बोल्ड एडिशन का सबसे खास आकर्षण इसका ब्रॉन्ज-थीम वाला स्टाइलिंग पैकेज है। एसयूवी के फ्रंट प्रोफाइल में ब्रॉन्ज एक्सेंट्स दिए गए हैं। जबकि साइड प्रोफाइल पर बोल्ड बॉडी क्लैडिंग इसे ज्यादा दमदार और रग्ड लुक देती है। इसके अलावा, ब्रॉन्ज फिनिश वाले अलॉय व्हील्स एसयूवी के एक्सटीरियर को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देते हैं।
  • इसके साथ ही रूफ रेल्स भी दी गई हैं, जो बोलेरो के यूटिलिटेरियन डिजाइन और मजबूत एसयूवी वाली छवि को और बेहतर बनाती हैं। इन कॉस्मेटिक बदलावों के जरिए कंपनी ने बोलेरो के पारंपरिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसे नया अंदाज देने की कोशिश की है।

विज्ञापन

महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन के केबिन में क्या बदलाव किए गए हैं?

  • एक्सटीरियर के साथ बोलेरो बोल्ड एडिशन के इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके केबिन में ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिस पर ब्रॉन्ज एक्सेंट्स मिलते हैं। इससे केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।
  • हालांकि, इंटीरियर में किए गए ये बदलाव मुख्य रूप से लुक और फिनिश को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं। कंपनी ने इस पैकेज के जरिए एसयूवी के केबिन को एक नया विजुअल टच दिया है।


क्या बोल्ड एडिशन में कोई नया फीचर भी मिलता है?

  • स्टाइलिंग अपग्रेड के अलावा, इस एक्सेसरीज पैकेज में रियर-व्यू कैमरा भी शामिल किया गया है। इससे तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने और पीछे की ओर वाहन को मोड़ने में ड्राइवर को सुविधा मिल सकती है।
  • इस तरह, बोल्ड एडिशन में केवल डिजाइन से जुड़े बदलाव ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की ड्राइविंग में उपयोगी एक अतिरिक्त फीचर भी दिया गया है।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Mahindra Bolero Bold Edition - फोटो : Mahindra

फिर क्या है महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन का असली पेंच?


किन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है यह पैकेज?


क्या एक्सेसरीज पैकेज के जरिए ग्राहकों को मिल रहे हैं ज्यादा विकल्प?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें