महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी डॉ. पवन गोयनका ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने कहा कि कंपनी अब तक करीब 80 हजार फेसशील्ड देशभर में चिकित्सा कर्मचारियों को बांट चुकी है। वही एयरोसोल बॉक्स को पानी के जेट की मदद से एक मिनट से भी कम समय में बनाया जा सकता है। इसका लीक-प्रूफ डिजाइन डॉक्टरों और नर्सों को रोगियों की खांसी की बूंदों से बचाएगी।
इसे दुनियाभर में फैले खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए बनाया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देशभर में अपने 8 अलग-अलग प्लांट्स में कंपनी फेसशील्ड बना रही है। कंपनी की इस पहल की काफी सराहना भी की जा रही है।
वहीं इसके अलावा कंपनी ने एआईआर100 नाम का एक सस्ता वेंटिलेटर भी बनाया है, जिसकी टेस्टिंग अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 7,500 रुपये से भी कम रखी जाएगी।