20 अप्रैल यानी आज से लॉकडाउन में कुछ राहत दी गई है। वहीं केरल की राज्य सरकार वाहनों के लिए ऑड-ईवन नियम शुरू कर रही है। इस दौरान राज्य को चार जोन में बांटा जाएगा। जो रेड, ऑरेंज ए, ऑरेंज बी और ग्रीन होंगे। प्रदेश में ऑड ईवन लागू होने से सड़कों पर 40 फीसदी वाहन कम नजर आएंगे। सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक ऑड नंबर वाले व्हीकल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगे जबकि ईवन नंबर वाले व्हीकल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलने की अनुमति होगी।