फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Range Rover: भारत में बनी रेंज रोवर Sport Autobiography 2026 लॉन्च, कीमत 1.6 करोड़ रुपये से शुरू

Fri, 24 Apr 2026 06:30 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Range Rover Sport Autobiography 2026: भारत में लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए लैंड रोवर ने अपनी दमदार एसयूवी 2026 Range Rover Sport Autobiography लॉन्च कर दी है। 1.6 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पहली बार सीधे भारत में ही बनाया जा रहा है। स्पोर्टी लुक, शानदार लेदर इंटीरियर, एडवांस मसाज सीट्स और कई हाई-टेक फीचर्स से लैस इस नई एसयूवी में क्या-क्या खास है, आइए जानते हैं इस लेख में....
विज्ञापन
Range Rover Sport Autobiography - फोटो : Range Rover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैंड रोवर ने भारत में अपनी दमदार और लग्जरी एसयूवी 2026 Range Rover Sport Autobiography को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.6 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब 'Autobiography' ट्रिम को सीधे तौर पर भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। हालांकि, इसका ज्यादा पावरफुल V8 इंजन वाला मॉडल अभी भी पूरी तरह से इंपोर्टेड (CBU) यूनिट के रूप में ही मिलेगा।
 

कितने रंगो के विकल्प हैं मौजूद

कलर ऑप्शंस की बात करें तो इस एसयूवी को चार बेहद शानदार रंगों में पेश किया गया है। इसमें ग्राहकों के लिए बोरास्को ग्रे और ओस्टुनी पर्ल व्हाइट के रूप में दो बिल्कुल नए शेड्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, जो लोग क्लासिक लुक पसंद करते हैं, उनके लिए सेंटोरिनी ब्लैक और कार्पेथियन ग्रे का विकल्प भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस

Range Rover Sport Autobiography को मुख्य रूप से दो कैटेगरी में बांटा गया है। भारत में बनी और पूरी तरह से इंपोर्टेड (CBU)। दोनों ही इंजनों के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का सपोर्ट मिलता है।

मॉडल / इंजन पावर टॉर्क 0-100 किमी/घंटा टॉप स्पीड
3.0L डीजल (D350) (मेड इन इंडिया) 351 hp 700 Nm 5.8 सेकंड 234 किमी/घंटा
3.0L पेट्रोल (P400) (मेड इन इंडिया) 400 hp 550 Nm 5.5 सेकंड 242 किमी/घंटा
4.4L V8 पेट्रोल (इंपोर्टेड - CBU) 530 bhp 750 Nm 4.5 सेकंड 250 किमी/घंटा

 

एक्सटीरियर और डिजाइन

डिजाइन के मामले में यह एसयूवी अपने स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम अहसास कराती है। इसके बाहरी हिस्से में कई खास बदलाव किए गए हैं, जिसमें सैटिन ब्लैक फिनिश और ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट वाले 22-इंच के बड़े फॉर्ज्ड अलॉय व्हील्स सबसे पहले ध्यान खींचते हैं। इसके स्पोर्टी लुक को और निखारने के लिए इसमें रेड ब्रेक कैलिपर्स, डायनामिक एक्सटीरियर पैक और खास 'Autobiography' बैजिंग दी गई है। 

लग्जरी और आधुनिकता के तालमेल को बढ़ाते हुए इसमें फ्लश डोर हैंडल्स, सॉफ्ट-क्लोज दरवाजे और हाथों के इशारे से खुलने वाला पावर जेस्चर टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, बेहतर विजिबिलिटी और सुरक्षा के लिए इसमें लैमिनेटेड ग्लास के साथ मेमरी और ऑटो-डिमिंग फंक्शन वाले हीटेड पावर-फोल्डिंग मिरर्स भी दिए गए हैं।


इंटीरियर और लग्जरी

एसयूवी के केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको एक बेमिसाल लग्जरी का अहसास होता है, क्योंकि इसका इंटीरियर बेहद साफ-सुथरा और आधुनिक थीम पर आधारित है। आराम को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए इसमें सेमी-एनिलिन लेदर सीट्स और प्रीमियम कारपेट मैट्स के साथ फुल एक्सटेंडेड लेदर अपग्रेड दिया गया है।

सफर के दौरान थकान मिटाने के लिए इसमें एडवांस मसाज सीट्स की सुविधा मिलती है, जबकि 'Autobiography' ब्रांडिंग वाली चमकने वाली मेटल स्कफ प्लेट्स इसके प्रीमियम लुक में चार चांद लगा देती हैं।


हाई-टेक फीचर्स

जहां तक तकनीक का सवाल है, यह एसयूवी मनोरंजन और परफॉर्मेंस दोनों में अव्वल है। संगीत के शौकीनों के लिए इसमें Meridian का सिग्नेचर साउंड सिस्टम दिया गया है, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी का अनुभव कराता है। 

वहीं, ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए इसमें ऑल-व्हील स्टीयरिंग और टॉर्क वेक्टरिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक एक्टिव डिफरेंशियल जैसी एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, अलग-अलग तरह के रास्तों और मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए इसमें खास 'कॉन्फिगरेबल टेरेन रिस्पॉन्स मोड' भी मिलता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें