फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: लेक्सस ने दिखाई मिड साइज लग्जरी एसयूवी RX 350h, जानें कैसे हैं फीचर्स और कब होगी लॉन्च

Wed, 18 Jan 2023 03:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो एक्सपो में लेक्सस की ओर से मिड साइज लग्जरी एसयूवी आरएक्स 350 एच को पेश किया गया। कंपनी की ओर से इस कार को कब लॉन्च किया जा सकता है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

जापान की लग्जरी कार कंपनी लेक्सस की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में मिड साइज लग्जरी एसयूवी को पेश किया गया। कंपनी की ओर से पेश की गई आरएक्स 350एच में क्या खूबियां हैं और इसे कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

पेश हुई मिड साइज लग्जरी एसयूवी

2 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो 2023 में लेक्सस की ओर से मिड साइज लग्जरी एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया। कंपनी ने अभी इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसके लिए बुकिंग शुरु हो चुकी है और जल्द ही इसे लॉन्च करने की तैयारी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Maruti Price Hike: नए साल में मारुति सुजुकी ने बढ़ाए कारों के दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

कैसी है एसयूवी

3 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
आरएक्स एसयूवी को कंपनी ने दो वैरिएंट में पेश किया है। इनमें 350 एच और 500 एच शामिल हैं। दोनों ही एसयूवी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक हैं लेकिन 500 एच को परफॉर्मेंस के लिए भी खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें ड्राइविंग के लिए चार मोड्स मिलते हैं जिनमें नॉर्मल, ईको, स्पोर्ट और कस्टम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 200 की रफ्तार से चलेगी यह ई-बाइक, जानें खूबियां

कितना दमदार है इंजन

4 of 9
For Reference Only - फोटो : lexus india
एसयूवी के 350एच वैरिएंट में 2.5 लीटर का इनलाइन फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे 142 किलोवॉट की पावर और 242 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन की बदौलत एसयूवी सिर्फ 7.9 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी की ओर से इस वैरिएंट में परमानेंट मैग्नेट मोटर दी गई है जिससे 134 किलोवॉट का फ्रंट में और रियर में 40 किलोवॉट का आउटपुट मिलता है।

यह भी पढ़ें- जानें कैसा है सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर लाइगर एक्स
विज्ञापन

कितनी हैं सुरक्षित

5 of 9
For Reference Only - फोटो : lexus india
लेक्सस आरएक्स 350 एच के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें लेक्सस का खास सेफ्टी सिस्टम प्लस थ्री भी मिलता है। साथ ही पीसीएस, डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल, एलटीए, एलडीए, एएचएस, एएचबी, सेफ एग्जिट असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर सिस्टम, टीआरसी, वीएससी, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, सात एयरबैग्स, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सिक्योरिटी सिस्टम, ऑटो लोकेशन टायर प्रैशर वार्निंग सिस्टम सहित कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- जानें ह्यूंदै आयोनिक5 की क्या हैं कीमत और खूबियां
विज्ञापन

कितनी है लंबी-चौड़ी

6 of 9
For Reference Only - फोटो : lexus india
लेक्सस आरएक्स 350एच की लंबाई 4890 एमएम है और इसकी चौड़ाई 1920 एमएम है। एसयूवी 1695 एमएम ऊंची है और इसका व्हीलबेस 2850 एमएम है। इसमें सामान रखने के लिए 612 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में लेक्सस ने दिखाई ई कॉन्सेप्ट कार, 3 सेकेंड में पकड़ती है 100 KM की रफ्तार
विज्ञापन

आरामदेह है एसयूवी

7 of 9
For Reference Only - फोटो : lexus india
एसयूवी होने के बाद भी इसे काफी ज्यादा आरामदेह बनाया गया है। इसमें आगे की सीट्स को अपने मुताबिक सेट करने के लिए 10 विकल्प दिए गए हैं, साथ ही मेमोरी फंक्शन का विकल्प भी इसमें मिलता है। इसके अलावा इसमें रियर सीट एडजस्टर, रीक्लाइनिंग पावर, पावर फोल्डिंग रियर सीट्स, आगे और पीछे की सीटों के लिए हीटर और वेंटिलेशन, ऑटोमैटिक एंटी ग्लेयर मिरर, वैनिटी मिरर और लैंप, वायरलैस चार्जर, तीन जोन इंडीपेंडेंट टेंपरेचर कंट्रोल्स, एयर फिल्टर, ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: मारुति ब्रेजा सीएनजी को ऑटो एक्सपो में कंपनी ने किया शोकेस, जानें कब तक होगी लॉन्च

एक्सटीरियर भी है खास

8 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एसयूवी को लग्जरी के साथ ही बेहतर एक्सटीरियर के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें थ्री प्रोजेक्टर बीआई- बीम एलईडी हैडलैंप्स, ऑटो लेवलिंग सिस्टम, हैडलैंप क्लीनर्स, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी फ्रंट एंड रियर फॉग लैंप्स, विंडशील्ड ग्रीन ग्लॉस, यूवी कट फंक्शन, पैनोरमिक सनरुफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने काट कर दिखाई इनोवा हाईक्रॉस, देखने आ रही भीड़
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

9 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो में कंपनी की ओर से आरएक्स लग्जरी मिड साइज एसयूवी को सिर्फ पेश किया गया है और कीमत की घोषणा साल 2023 की पहली तिमाही यानी मार्च तक की जा सकती है। वहीं इसे अप्रैल से डिलीवर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ऑटो एक्सपो 2023 में लोगों को लुभा रहे फ्लेक्स फ्यूल वाहन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें