बीएमडब्लू इंडिया 11 सितंबर को अपडेटेड 7 सीरीज और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक i7 लॉन्च करेगी। यह 2026 में एक और अहम प्रोडक्ट लॉन्च होगा। जर्मन लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इस साल 25 लॉन्च होंगे। इन खास सेडान कारों की बुकिंग 1 अगस्त को शुरू हो गई थी। इनके नए वर्शन (फेसलिफ्ट) में बदली हुई स्टाइलिंग, नया केबिन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं।
क्या बदलाव हुए हैं?
इस फ्लैगशिप सेडान में एक नया चार-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके साथ ही बीएमडब्लू पिछली सीट पर लग्जरी पर भी जोर दे रही है। इसकी मुख्य विशेषताओं में बाउर्स एंड विल्किंस सराउंड साउंड सिस्टम, अपडेटेड एम्बिएंट लाइटिंग, हीटेड और पावर्ड रियर आर्मरेस्ट, मसाज फंक्शन और 31.3-इंच की थिएटर स्क्रीन शामिल हैं, जो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल और गेमिंग को सपोर्ट करती है।
पेट्रोल और डीजल में यह है खासियत?
740i xDrive पेट्रोल और 740d xDrive डीजल वेरिएंट्स में 3.0-लीटर, छह-सिलिंडर वाले माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा जारी रहेगी। पेट्रोल मॉडल की पावर बढ़कर 400 hp और टॉर्क 580 Nm हो गया है। वहीं, डीजल मॉडल अब 313 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क देता है।
इलेक्ट्रिक मॉडल में क्या है खास?
वहीं, इलेक्ट्रिक मॉडल की बात करें तो, i7 50 eDrive की जगह अब i7 50 xDrive आ गई है, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव और बड़ी 112.4 kWh बैटरी दी गई है। इसकी पावर 455 hp और टॉर्क 660 Nm है। परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाली i7 M70 xDrive में भी बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे इसकी पावर बढ़कर 680 hp और टॉर्क 1,100 Nm तक हो गया है।
भारत में कब होगी लॉन्च?
अपडेटेड BMW 7 सीरीज और i7 की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इनकी कीमतें 11 सितंबर को लॉन्च के समय बताई जाएंगी। ये मॉडल फ्लैगशिप लग्जरी सेडान सेगमेंट में Mercedes-Benz S-Class और EQS को टक्कर देते रहेंगे।
बीएमडब्ल्यू ने सितंबर में संभावित लॉन्च से पहले भारत के लिए i5 लॉन्ग व्हीलबेस को लॉन्च किया गया। यह लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बीएमडब्ल्यू इंडिया का दूसरा स्थानीय स्तर पर निर्मित इलेक्ट्रिक वाहन होगा। शुरुआत में इसे फर्स्ट एडिशन के रूप में पेश किया जाएगा, जो पहले 99 ग्राहकों तक ही सीमित होगा।