फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM 125 Duke And RC 125: केटीएम 125 ड्यूक और आरसी 125 भारत में बंद, नई बाइक ले सकती हैं जगह!

Wed, 02 Apr 2025 02:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

KTM India (केटीएम इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी 125 Duke (125 ड्यूक) और RC 125 (आरसी 125) मोटरसाइकिल को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से इन दोनों मॉडलों को हटा दिया है।
विज्ञापन
KTM 125 Duke - फोटो : KTM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KTM India (केटीएम इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी 125 Duke (125 ड्यूक) और RC 125 (आरसी 125) मोटरसाइकिल को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से इन दोनों मॉडलों को हटा दिया है। इन बाइक्स को बंद करने की वजह उनकी कम बिक्री बताई जा रही है। अब खबरें आ रही हैं कि केटीएम जल्द ही 125 Duke और RC 125 की जगह 160 Duke और RC 160 लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सुजुकी सियाज हुई बंद, लेकिन नई अवतार में वापसी के संकेत!

क्यों हो रही है 160 cc बाइक्स की एंट्री?
KTM ने 2018 में Duke 125 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जबकि RC 125 कुछ साल बाद आई। लेकिन अब कंपनी इनकी जगह 160 cc बाइक्स लाने की योजना बना रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि हाल के वर्षों में 160 cc सेगमेंट काफी लोकप्रिय हुआ है, और लोग अब इस पावरफुल सेगमेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - BYD: बीवाईडी ने हैदराबाद में ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की खबरों को नकारा, निवेश रिपोर्ट को 'असत्य' बताया

KTM 125 Duke और RC 125 - इंजन और स्पेसिफिकेशंस
इन दोनों बाइक्स में 124.7 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया था। यह इंजन 9,250 RPM पर 14.3 bhp की पावर और 8,000 RPM पर 12 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता था। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था। हालांकि, कम पावर और हाई प्राइसिंग की वजह से यह बाइक्स ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाईं।

यह भी पढ़ें - Driving: ये है ड्राइविंग के लिए सबसे खतरनाक देश, अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित है भारत, इस रिपोर्ट में खुलासा

2025 KTM 390 Duke - फोटो : KTM
2025 KTM 390 Duke हुई लॉन्च, नए फीचर्स से लैस
केटीएम ने 2025 मॉडल के साथ अपनी 390 Duke को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। इस अपडेट में क्रूज कंट्रोल और एक नया 'एबोनी ब्लैक' कलर ऑप्शन जोड़ा गया है।
केटीएम इंडिया ने 390 Duke के इंजन स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया है। यह बाइक अब भी 399 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 44.25 bhp की पावर और 39 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

पहले इसका इंजन 373 cc का था, जिसे नई जनरेशन ड्यूक के साथ बढ़ाकर 399 cc कर दिया गया है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जिसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें - Traffic Violations: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! AI और 4D रडार इंटरसेप्टर से रखी जाएगी कड़ी नजर
विज्ञापन

2025 KTM 390 - फोटो : KTM
2025 KTM 390 Duke के एडवांस फीचर्स
नए मॉडल में क्रूज कंट्रोल के लिए एक खास स्विचगियर जोड़ा गया है, जो बाइक के लेफ्ट साइड में स्थित है। बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इससे राइडर्स म्यूजिक प्लेबैक, कॉल मैनेजमेंट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा, 2025 मॉडल में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें लॉन्च कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, नया ट्रैक मोडस, सुपरमोटो ABS, क्विकशिफ्टर, सेल्फ-कैंसलिंग इंडिकेटर्स, स्पीड लिमिटर, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS, फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो लाइसेंस हो सकता है निलंबित, एक अप्रैल से सख्त हो रहे हैं नियम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें