ऑटो जगत के लिए अगस्त की शुरूआत काफी खास रही। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
अगस्त की शुरूआत ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आई। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 31 जुलाई से छह अगस्त के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 17
Hyundai Exter, Maruti Invicto
- फोटो : For Reference Only
दूसरी तिमाही में इन इलेक्ट्रिक कारों की रही मांग
साल की दूसरी तिमाही में भी इलेक्ट्रिक कारों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान देशभर में करीब 26794 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। इसमें सात कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें शामिल रही हैं। देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की सबसे ज्यादा मांग रही। कंपनी की टियागो, नेक्सन और टिगोर इलेक्ट्रिक कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टियागो की 10695 यूनिट्स, नेक्सन की 5072 यूनिट्स और टिगोर की 3257 यूनिट्स की बिक्री दूसरी तिमाही में हुई। महिंद्रा की ओर से पेश की जाने वाली इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी की मांग रही। महिंद्रा एक्सयूवी 400 की बीती तिमाही में कुल 2234 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में इस एसयूवी ने अपनी पोजिशन नंबर-4 पर बनाई। ब्रिटिश कार निर्माता एमजी की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार को भी देश में काफी पसंद किया जा रहा है। बीती तिमाही के दौरान इस कार की कुल 1914 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके बाद कंपनी की एक और इलेक्ट्रिक गाड़ी जेडएस की 1747 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
3 of 17
For Reference Only
- फोटो : ola electric
ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम कीमत पर खरीदने का मौका
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि एसवन एयर स्कूटर की इंट्रोडक्ट्री प्राइज की अवधि को कंपनी ने बढ़ा दिया है। इस स्कूटर के लिए पहले बुकिंग को 1.09 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही कंपनी ने यह बताया था कि इसे 31 जुलाई से खरीदने पर 10 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे। लेकिन अब इस स्कूटर को 1.09 लाख रुपये में ही खरीदा जा सकता है। भाविश की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक एसवन एयर को 15 अगस्त तक इंट्रोडक्ट्री कीमत पर ही बुक करवाया जा सकेगा। जिसके बाद कंपनी की ओर से इसकी कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल इस स्कूटर को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बुक करवाया जा सकता है। ओला की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के तौर पर नेविगेशन, फ्लैट फुटबोर्ड, डिजिटल की, म्यूजिक, 34 लीटर बूट स्पेस मिलता है।
4 of 17
For Reference Only
- फोटो : ola electric
जुलाई में भी ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई शानदार बिक्री
ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स की जुलाई 2023 के दौरान भी काफी बेहतर बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक महीने में कंपनी ने 19 हजार यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 375 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। ओला इलेक्ट्रिक के सीबीओ अंकुश अग्रवाल ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक ने बाजार में अपनी स्थिति बनाए रखी है। हमारे क्रांतिकारी लेकिन किफायती एसवन एयर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के साथ, हम स्कूटर सेगमेंट में बड़े पैमाने पर बाजार में प्रवेश करके भारत में ईवी की पैठ बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। अत्यधिक बहुमुखी और सुलभ एसवन एयर आईसीई स्कूटरों के लिए एकदम सही जवाब है, और इसके बेजोड़ स्वामित्व की कुल लागत के साथ, यह #EndICEAge को बहुत तेजी से गति देगा। हम अगस्त में प्रवेश कर रहे हैं, हम एसवन एयर की डिलीवरी और आने वाली कई रोमांचक घोषणाओं के साथ हमारे बहुप्रतीक्षित वार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। ओला ने हाल में ही एसवन एयर के लिए बुकिंग को शुरू किया है। कंपनी की ओर से पहले इस स्कूटर को 1.09 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लाया गया था। लेकिन बाद में इस कीमत के ऑफर को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 17
Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Bajaj Auto
जुलाई 2023 में नहीं चल पाया बजाज की बाइक्स का जादू
जुलाई 2023 में कंपनी ने 319747 वाहनों की बिक्री की। इनमें भारतीय बाजार के अलावा विदेशी बाजार और कमर्शियल सेगमेंट भी शामिल रहा। जबकि साल 2022 के जुलाई महीने में कंपनी ने 354670 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस हिसाब से इस साल जुलाई महीने में कंपनी की कुल बिक्री 10 प्रतिशत कम रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर देखें तो इस साल जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 268840 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की। वहीं जुलाई 2023 के दौरान कंपनी ने कुल 315054 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल 15 फीसदी कम बिक्री हुई। भारतीय बाजार में जुलाई 2023 में कंपनी ने कुल 141990 यूनिट्स की बिक्री की और 126850 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई 2023 में कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 50907 यूनिट्स रही। इनमें से 37273 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में और 13634 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया। जबकि पिछले साल जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 39616 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि कुल बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
6 of 17
Nissan Motor India
- फोटो : Nissan
निसान लगाएगी 15 सितंबर तक मॉनसून कैंप
निसान की ओर से 15 सितंबर 2023 तक मॉनसून कैंप को लगाया गया है। देशभर में निसान की अधिकृत वर्कशॉप पर अपनी कारों को चेक करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से कैंप में 30 पाइंट चैक-अप को शामिल किया गया है। कैंप में बैटरी जांच, एक्सटीरियर, अंडर बॉडी, इंटीरियर जांच के साथ रोड टेस्ट किया जाएगा। निसान एप या निसान की वेबसाइट से सर्विस अपाइंटमेंट बुकिंग हो सकती है। वाइपर ब्लेड, लेबर, ब्रेक पैड को बदलवाने पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
7 of 17
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा थार का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है पेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा थार का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक यह थार के इलेक्ट्रिक वर्जन का कॉन्सेप्ट मॉडल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 15 अगस्त को पेश किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। थार के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वर्जन के अलावा थार के फाइव डोर को भी पेश किया जा सकता है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त को भारत की जगह साउथ अफ्रीका में हो सकता है। इस कार्यक्रम में महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो के पिक-अप वर्जन को भी पेश किया जा सकता है।
8 of 17
Harley-Davidson X440
- फोटो : Harley-Davidson
हॉर्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक को खरीदना महंगा
हॉर्ले डेविडसन की हाल में लॉन्च की गई बाइक एक्स440 की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है कि बाइक को महंगा किया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक की कीमत में चार अगस्त से बढ़ोतरी कर दी गई है। हॉर्ले डेविडसन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बाइक की कीमत में 10500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी बाइक के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में होगी। जिसके बाद इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 2.39 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक बाइक का निर्माण सितंबर महीने से शुरू किया जाएगा और अक्तूबर महीने से बाइक की डिलीवरी को शुरू कर दिया जाएगा। बाइक को हीरो मोटोकॉर्प की राजस्थान के नीमराणा फैक्ट्री में बनाया जाएगा। हीरो मोटोकॉर्प और हॉर्ले डेविडसन ने मिलकर डेवलप किया है और इसे जुलाई की शुरूआत में ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।
9 of 17
TVS Jupiter
- फोटो : TVS Motor Company
जुलाई में होंडा, रॉयल एनफील्ड,TVS और सुजुकी का कैसा रहा प्रदर्शन
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 338310 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जून महीने में कंपनी ने कुल 324093 यूनिट्स की बिक्री की। जुलाई में भारतीय बाजार में 310838 यूनिट्स और 27443 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। जबकि जून महीने में कंपनी ने भारतीय बाजार में 302756 यूनिट्स और 21337 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया। होंडा ने कुछ समय पहले ही डियो 125 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस स्कूटर को काफी आकर्षक और बेहतर इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। टीवीएस ने भी घरेलू बाजार में चार फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए जुलाई महीने में कुल 325977 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि जून महीने में टीवीएस ने 316411 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने जुलाई 2022 के दौरान 314639 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने आईसी इंजन वाले दो पहिया वाहनों की कुल 312307 यूनिट्स की बिक्री जुलाई महीने में की जबकि इसी दौरान कंपनी ने 13306 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन की बिक्री की है। वहीं ति-पहिया वाहनों की भी 13670 यूनिट्स की बिक्री की है। रॉयल एनफील्ड ने जुलाई महीने में 32 फीसदी की ग्रोथ के साथ कुल 73117 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इनमें घरेलू और एक्सपोर्ट की गई बाइक्स शामिल हैं। कंपनी ने 42 फीसदी की बढ़त के साथ घरेलू बाजार में 66062 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं एक्सपोर्ट में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने जुलाई महीने में -22 फीसदी की गिरावट के साथ 7055 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। सुजुकी मोटरसाइकिल ने भी जुलाई महीने में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 41.5 फीसदी की ग्रोथ के साथ 107836 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। वहीं जून महीने में 80737 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने जुलाई महीने में घरेलू बाजार में 80309 और 27527 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कंपनी ने किसी महीने में एक लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री की है।
10 of 17
Honda Amaze
- फोटो : Honda
जुलाई में किस कार कंपनी की हुई कितनी बिक्री
मारुति ने भी पिछले महीने में कुल 181630 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। टाटा मोटर्स ने भी पिछले महीने 80633 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। ह्यूंदै इंडिया ने जुलाई 2023 के दौरान 66701 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। महिंद्रा ने जुलाई में 66124 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। एमजी मोटर्स ने जुलाई 5012 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। होंडा कार्स इंडिया ने जुलाई महीने में कुल 4864 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। फॉक्सवैगन इंडिया ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।
11 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलेंगे आठ नए फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी, एक्सयूवी 400 को और बेहतर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में कंपनी की ओर से आठ नए फीचर्स को दिया जा रहा है। जिसके बाद यह पहले से ज्यादा बेहतर इलेक्ट्रिक एसयूवी की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा एक्सयूवी 400 में ईएसपी, एचएसए, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, क्रूज कंट्रोल और टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इनके साथ ही एंटरटेनमेंट के लिए चार स्पीकर के साथ दो ट्विटर और ड्राइविंग के दौरान बेहतर रोशनी के लिए फॉग लैंप और बूट लैंप जैसे फीचर्स को भी जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा एक्सयूवी300 में पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को देने की तैयारी कर रही है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर को एक्सयूवी 400 में भी दिया जा सकता है।
12 of 17
for reference only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति इनविक्टो के बेस वैरिएंट को मिला नया फीचर
मारुति की प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो के बेस वैरिएंट में कंपनी ने नया फीचर जोड़ा है। जेटा प्लस वैरिएंट में कंपनी ने रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर के फीचर को जोड़ा है। नए फीचर के जुड़ने के बाद कंपनी ने एमपीवी की कीमत में तीन हजार रूपये की बढ़ोतरी की है। जेटा प्लस से पहले यह फीचर टॉप वैरिएंट एल्फा प्लस में दिया गया था। मारुति ने इनविक्टो को 10 जुलाई 2023 को ही लॉन्च किया था। इनविक्टो को 24.79 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया था।
13 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में एंट्री के लिए तैयार टेस्ला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला ने भारत में काम शुरू करने के लिए ऑफिस किराए पर लिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पुणे शहर में यह ऑफिस लिया है। कंपनी ने इस ऑफिस को पांच साल की लीज पर लिया है। इस ऑफिस का हर महीने किराया करीब 11.65 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी देश में एक अक्तूबर 2023 से काम शुरू कर सकती है। टेस्ला दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए जानी जाती है।
14 of 17
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
किस मिड साइज एसयूवी है कितना वेटिंग पीरियड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की एलिवेट पर लॉन्च से पहले ही 16 से 18 हफ्ते का वेटिंग पीरियड हो गया है। किआ की सेल्टॉस फेसलिफ्ट के लिए भी दो से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर पर भी सात से 12 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। मारुति की ग्रैंड विटारा को खरीदने के लिए चार से पांच महीने की वेटिंग चल रही है। ह्यूंदै की क्रेटा को खरीदना चाहते हैं, तो आपको छह महीने से नौ महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
15 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एमजी कॉमेट का गेमर एडिशन हुआ लॉन्च
एमजी मोटर्स ने कॉमेट ईवी का नया एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बदलाव किए गए हैं, लेकिन यह बदलाव सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव के तौर पर देखे जा सकते हैं। कंपनी ने इस कार को जाने-माने गेमर नमन माथुर के सहयोग से तैयार किया है। इसमें बी पिलर पर गेमिंग स्टीकर लगाए गए हैं। वहीं इंटीरियर में गेमिंग का वातावरण बनाने की कोशिश की गई है। गेमिंग से जुड़ा इंटीरियर तैयार किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार के नए एडिशन में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। इनमें किसी तरह की बैटरी, मोटर या कार के मूल डिजाइन से किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में पहले की तरह ही 17.3 Kwh की क्षमता की बैटरी दी गई है जिससे कार को फुल चार्ज में 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कार में वही मोटर दी गई है। कॉमेट ईवी के गेमिंग एडिशन की एक्स शोरुम कीमत को सामान्य कॉमेट की कीमत के मुकाबले 65 हजार रुपये ज्यादा रखा गया है। कॉमेट के तीनों वैरिएंट में गेमिंग एडिशन को ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.98 लाख रुपये से होती है। अगर इसके गेमिंग एडिशन को खरीदते हैं तो इस कीमत में 65 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
16 of 17
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा ने पंच सीएनजी को किया लॉन्च
टाटा मोटर्स ने माइक्रो एसयूवी पंच को सीएनजी के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में कई फीचर्स और खूबियों को दिया गया है। इसके साथ ही इसे एक से ज्यादा वैरिएंट में लाया गया है। टाटा मोटर्स की ओर से पंच सीएनजी में कई खूबियों को दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें भी अल्ट्रोज की तरह ही ड्यूल सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं। जिससे बूट स्पेस में किसी तरह की कमी नहीं होती। साथ ही इसमें वॉयस असिस्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट सीट आर्मरेस्ट, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, शॉर्क फिन एंटीना, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, रेन सेंसिंग वाइपर्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। कंपनी की ओर से टाटा पंच सीएनजी में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। जिससे एसयूवी को 73.4 पीएस की पावर के साथ 103 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी की ओर से पंच सीएनजी को पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें प्योर, एडवेंचर, एडवेंचर रिधम, एकोम्प्लिशड, एकोम्प्लिशड डैजल एस हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 7.10 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.68 लाख रुपये है।
जुलाई में किस कार और एसयूवी की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
मारुति की स्विफ्ट हैचबैक की जुलाई में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसकी कुल 17896 यूनिट्स की बिक्री हुई। दूसरे पायदान पर मारुति की बलेनो हैचबैक रही। इसकी कुल 16725 यूनिट्स की बिक्री जुलाई में हुई। तीसरे नंबर पर मारुति ब्रेजा रही। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल बिक्री 16543 यूनिट्स की रही। अगले पायदान पर मारुति अर्टिगा का नंबर आया। इसकी कुल 14352 यूनिट्स की बिक्री हुई। पांचवें पायदान पर क्रेटा का नंबर आया। इसकी कुल 14062 यूनिट्स की बिक्री जुलाई महीने में हुई। इसके बाद मारुति डिजायर, फ्रॉन्क्स, वैगन आर, नेक्सन और ईको का नंबर रहा।