फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसी रही जून की शुरूआत, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 04 Jun 2023 04:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए जून की शुरूआत काफी खास रही। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 21
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola

जून की शुरूआत ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आई। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 29 मई से चार जून के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

महंगे हुए इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन

2 of 21
For Reference Only - फोटो : atherenergy
देश में अब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदना महंगा हो गया है। एक जून 2023 से देशभर में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को खरीदना काफी महंगा हो गया। केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम सब्सिडी दी जाती है। पहले फेम-1 और फिर फेम-2 सब्सिडी दी जा रही है। हर साल इसके लिए सरकार की ओर से अलग से बजट निर्धारित किया जाता है। लेकिन अब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को 40 फीसदी की जगह 15 फीसदी कर दिया गया है। जिसके बाद कंपनियों की ओर से दामों में बढ़ोतरी की जानकारी देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के साथ लॉन्च हुई एमजी की ग्लॉस्टर

3 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
एमजी मोटर्स की ओर से फुल साइज एसयूवी ग्लॉस्टर के नए एडिशन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके ब्लैक स्टॉर्म एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें कई खूबियां दी गई हैं जो अन्य वैरिएंट्स में नहीं मिलतीं। ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में कंपनी की ओर से मैटल ब्लैक रंग का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ ही कई जगहों पर लाल रंग का उपयोग भी किया गया है। एसयूवी के आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, ओआरवीएम, डोर पैनल, हेडलाइट क्लस्टर जैसी जगहों पर इसका उपयोग किया गया है। वहीं एसयूवी पर ब्लैकस्टॉर्म बैजिंग को भी दिया गया है। एसयूवी में बिल्कुल नई ब्लैक्ड आउट फ्रंट ग्रिल दी गई है , जिसमें हैक्सागोनल मैश पैटर्न दिया गया है। इनके अलावा एसयूवी के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, स्मोक्ड टेललाइट्स, विंडो, फॉग लैंप जैसे हिस्सों पर भी काले रंग का उपयोग किया गया है। भारतीय बाजार में ग्लॉस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन की शुरूआती कीमत 40.30 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत में एसयूवी को टू व्हील ड्राइव के साथ खरीदा जा सकता है। जबकि इसके फोर व्हील ड्राइव वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 43.08 लाख रुपये रखा गया है।

अजय देवगन ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार

4 of 21
BMW i7 M70 xDrive - फोटो : BMW
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने बीएमडब्ल्यू की आई7 इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। यह उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। कार में 12.3 और 14.9 इंच की दो स्क्रीन मिलती है, जिनका उपयोग इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होता है। कार में 101.7KWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसे चार्ज करने पर करीब 600 किलोमीटर की रेंज मिलती है। कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलते हैं, जिनसे 544 हॉर्स पावर और 745 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार की टॉप स्पीड 239 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है और 4.7 सेकेंड में जीरो से 100 की स्पीड हासिल करती है।
विज्ञापन

ह्यूंदै की नई एसयूवी का रियर लुक आया सामने

5 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की ओर से आधिकारिक तौर पर नई एसयूवी एक्सटर का पूरा लुक सार्वजनिक कर दिया है। पीछे की ओर भी कंपनी ने एच शेप की टेल लाइट्स दी हैं। जिन्हें ब्लैक ट्रिम के साथ कनेक्ट किया गया है। टेलगेट की राइड साइड पर वैरिएंट की जानकारी और लेफ्ट साइड में कार के नाम की बैजिंग को दिया गया है। इसके साथ ही रियर बंपर पर दो पार्किंग सेंसर, दो रिफ्लेक्टर और नीचे की ओर सिल्वर रंग की स्किड प्लेट दी गई है। ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी एक्सटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक्सटर एसयूवी को 10 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों के लिए आया नया इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड

6 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : zen mobility
जेन मोबिलिटी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड लॉन्च किया गया है। यह पर्पज बिल्ड कार्गो थ्री व्हीलर लाइट इलेक्ट्रिक वाहन है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट्स में उपलब्ध करवाया है। कंपनी के मुताबिक इसकी बड़ी खूबियों में इसकी सामान ढोने की क्षमता और रेंज है। यह 150 किलोग्राम तक के सामान को उठा सकता है और इसकी फुल चार्ज के बाद रेंज 120 किलोमीटर तक है। साथ ही इसे चार्ज करने में भी सिर्फ डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इसमें व्हीकल ट्रैकिंग, चार्जिंग डिटेल, जियोफेंसिंग और रिमोट लॉक जैसी सेफ्टी को भी दिया गया है। माइक्रो पॉड में लगा हुआ कार्गो बॉक्स जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसे सामान रखने के खानों के अलावा रेफ्रिजिरेटिड बॉक्स, खुले टब या अन्य किसी भी जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है। इसे कंपनी इसे खरीदने की जगह इसे लीज या एक मासिक कीमत पर उपलब्ध कराएगी। जेन मोबिलिटी के फाउंडर और सीईओ नमित जैन के मुताबिक इसे मासिक आधार पर लीज या किराए पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन

बिपाशा बसु ने खरीदी यह एसयूवी

7 of 21
Bipasha Basu- Karan Singh Grover - फोटो : social media
बिपाशा और करण ने ऑडी क्यू7 एसयूवी को खरीदा है। एसयूवी में तीन लीटर छह सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है। जिससे इसे 250 किमी की टॉप स्पीड मिलती है। एसयूवी को सिर्फ 5.9 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है। इसमें मैट्रिक्स लाइट, प्रीमियम लैदरेट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग सहित कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी की कीमत करीब 84.70 लाख रुपये से लेकर 92.30 लाख रुपये के बीच है।

रॉयल एनफील्ड की इन बाइक्स को खरीदना हुआ महंगा

8 of 21
Royal Enfield Plant - फोटो : Royal Enfield
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जिन चार बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। उनमें सुपर मीटियोर 650, बुलेट 350, हंटर 350 और स्क्रैम 411 जैसी बाइक्स शामिल हैं। इन बाइक्स की भारतीय बाजार में काफी ज्यादा मांग रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुलेट 350 के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में करीब तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्क्रैम 411 की कीमतों में भी 3390 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। जबकि सुपर मीटियोर 650 की एक्स शोरुम कीमतों में करीब छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी रॉयल एनफील्ड की ओर से की गई है।

मैटर बढ़ाएगी कीमत

9 of 21
For Reference Only - फोटो : matter
मैटर इलेक्ट्रिक की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी दो बाइक्स मैटर 5000 और मैटर 5000 प्लस की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक पुरानी कीमत पर बाइक को सिर्फ पांच जून 2023 तक खरीदा जा सकता है। इसके बाद छह जून से बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक बाइक की कीमत में करीब 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। अभी कंपनी प्री-रजिस्टर वाली कीमत पर ही बाइक को उपलब्ध कराएगी। यह कीमत 1.44 लाख रुपये है। बाइक को 999 रुपये में बुक किया जा सकता है। बढ़ोतरी के बाद यह कीमत 1.74 और 1.84 लाख रुपये एक्स शोरुम हो जाएगी।

टाटा अल्ट्रोज में सभी इंजन के साथ मिलेगा यह फीचर

10 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स ने हाल में ही अल्ट्रोज का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च किया है। इस वैरिएंट में कंपनी की ओर से एक खास फीचर को दिया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने अल्ट्रोज में इलेक्ट्रिक सनरुफ का फीचर जोड़ा है, जिसे अब सभी इंजन विकल्पों के साथ दिया जाएगा। टाटा की ओर से इस फीचर को कुल 10 वैरिएंट्स में दिया गया है। अब इस फीचर को पेट्रोल, डीजल, टर्बो और सीएनजी जैसे पावरट्रेन के साथ दिया जा रहा है। इन वैरिएंट्स की कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू होकर 10.55 लाख रुपये तक जाती है।

ओला ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के दाम

11 of 21
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से अपने स्कूटर्स के दाम में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि एक जून 2023 से सभी स्कूटर के दाम में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। ओला के एसवन प्रो और एसवन इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन एयर भी 15 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। ओला के एसवन एयर स्कूटर की कीमत पहले 85 हजार रुपये से शुरू होती थी, लेकिन अब इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये हो गई है। खास बात यह है कि कंपनी की वेबसाइट पर 85 हजार रुपये की कीमत पर 2KWh बैटरी के साथ स्कूटर मिल रहा था, लेकिन अब शुरूआत 3KWh की बैटरी के साथ हो रही है। वहीं मिड रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर एस वन की कीमत अब 1.30 लाख रुपये से शुरू होगी जबकि पहले इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये थी। वहीं कंपनी के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन प्रो की नई कीमत 1.40 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले इसे 1.25 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता था।

मई में टाटा, ह्यूंदै, महिंद्रा, एमजी, निसान, किआ का रहा कैसा प्रदर्शन

12 of 21
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india
ह्यूंदै मोटर्स ने भी मई महीने में कुल 59601 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने बीते महीने में 48601यूनिट्स की घरेलू बाजार में और 11000 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। ह्यूंदै ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 16.26 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। एसयूवी सहित कई सेगमेंट के वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ने भी मई 2023 में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी को इस दौरान कुल 14 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई। जबकि सिर्फ एसयूवी सेगमेंट में कंपनी को 23 फीसदी की बढ़त मिली। मई 2023 में कंपनी ने कुल 61415 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स ने भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर मई महीने में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने मई 2023 के दौरान कुल 5006 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि कंपनी को इस दौरान सप्लाई चेन में आ रही परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी 25 फीसदी की बढ़त दर्ज की। निसान इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में सिर्फ एक गाड़ी ऑफर की जाती है। कंपनी सिर्फ मैग्नाइट को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर करती है। मई महीने में कंपनी ने कुल 4631 यूनिट्स की बिक्री की है। जिसमें से 2618 यूनिट्स की बिक्री डोमेस्टिक और 2013 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है। टाटा मोटर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मई महीने में कंपनी ने कुल 74973 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने मई 2022 के दौरान कुल 76210 यूनिट्स की बिक्री की थी। किआ मोटर्स ने भी मई महीने में कुल 24770 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें से 6004 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है।

आया एथर का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

13 of 21
एथर 450 एक्स - फोटो : सोशल मीडिया
एथर का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से इसकी कीमत और अन्य जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एथर के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर को 450एस नाम से लाया जाएगा। एथर 450एस को सिंगल चार्ज में 115 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। कंपनी के इस कम दाम वाले स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसकी कीमत 1.30 लाख रुपये तय की गई है। लेकिन इसकी डिलीवरी की जानकारी नहीं दी गई है।

मारुति की कार पर कितना इंजतार

14 of 21
मारुति की नेक्सा कारों पर डिस्काउंट - फोटो : Maruti Suzuki
जानकारी के मुताबिक कंपनी की वैगन आर कार पर करीब दो महीने की वेटिंग है। इसके अलावा स्विफ्ट पर भी दो से तीन महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप नेक्सा से ऑफर की जाने वाली बलेनो को खरीदना चाहते हैं तो यह कार आपको आसानी से मिल सकती है। एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली ब्रेजा को खरीदने के लिए आपको चार से पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा फ्रॉन्क्स के लिए करीब एक महीना और और ग्रैंड विटारा के लिए भी चार से छह महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

मई में कैसा रहा दो पहिया वाहनों का प्रदर्शन

15 of 21
For Reference Only - फोटो : tvs motors
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मई महीने में कंपनी ने कुल 329393 यूनिट्स की बिक्री की है। देश की प्रमुख दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला के लिए भी मई का महीना काफी अच्छा रहा। कंपनी ने इस दौरान कुल 35 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। मई महीने में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार का कुल 30 फीसदी अपने पास रखा है। इसके साथ ही कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 300 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। रॉयल एनफील्ड ने भी भारतीय बाजार में मई महीने में पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने बीते महीने कुल 77461 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें से घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 70795 यूनिट्स और 6666 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है। टीवीएस ने भी घरेलू बाजार में 32 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए मई महीने में कुल 330609 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने आईसी इंजन वाले दो पहिया वाहनों की कुल 287058 यूनिट्स की बिक्री मई महीने में की जबकि इसी दौरान कंपनी ने 17953 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन की बिक्री की है। बजाज ऑटो ने भी मई महीने में 29 फीसदी की ग्रोथ के साथ कुल 355148 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इनमें दो पहिया, कमर्शियल वाहन शामिल हैं। कंपनी ने 103 फीसदी की बढ़त के साथ घरेलू बाजार में 194811 यूनिट्स की बिक्री की है।

एंपियर इलेक्ट्रिक ने भी बढ़ाए दाम

16 of 21
Ampere Electric Magnus Pro - फोटो : Ampere Electric
एंपियर इलेक्ट्रिक की ओर से मौजूदा समय में बाजार में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफर किए जाते हैं। कंपनी ने स्कूटर्स की कीमतों में एक जून 2023 से बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अपने स्कूटर्स की कीमतों में 39 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से मैग्नस ईएक्स स्कूटर की कीमत में 21 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके बाद जील ईएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 20900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइमस की कीमतों में 39100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एंपियर इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर से ऑफर किए जाने वाले सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर जील ईएक्स को पहले 75 हजार रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता था, लेकिन अब इस स्कूटर को 95900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। मिड रेंज में कंपनी मैग्नस ईएक्स को ऑफर करती है। इस स्कूटर की पुरानी कीमत 83900 रुपये थी, लेकिन अब इसकी नई कीमत104900 रुपये है। वहीं कंपनी की ओर से पेश किए जाने वाले टॉप स्कूटर की पुरानी कीमत 109900 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत में बढ़ोतरी के बाद इसे 149000 रुपये में खरीदना होगा।

टाटा ने लॉन्च की बेहतर नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी

17 of 21
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन के मैक्स एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट को और बेहतर करके लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बेहतर फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। टाटा ने नेक्सन इलेक्ट्रिक के एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट में नई और बड़ी 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया है। इस स्क्रीन में एचडी डेफिनेशन वाली विडियो को आसानी से देखा जा सकता है। हरमन के सिस्टम के साथ ही एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, हाई डेफिनेशन रियर व्यू कैमरा, छह भाषाओं में वायस असिस्टेंस, 180 से ज्यादा वॉयस कमांड, नया यूजर इंटरफेस जैसे फीचर्स को इसमें दिया गया है। कंपनी की ओर से एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट को टॉप वैरिएंट के तौर पर पेश किया जाता है। इसके ऊपर सिर्फ डॉर्क एडिशन को ऑफर किया जाता है। नई एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट की 3.3 KW के एसी चार्जर के साथ इसे 18.79 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सचिन तेंदुलकर ने खरीदी यह सुपर एसयूवी

18 of 21
For Reference Only - फोटो : lamborghini
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने नई सुपर एसयूवी को खरीदा है। जानकारी के मुताबिक लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस को सचिन तेंदुलकर ने खरीदा है। लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का आठ सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 656.62 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है। जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.5 सेकेंड में और टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी के साथ ADAS जैसे फीचर को दिया जाता है। सुपर एसयूवी की कीमत 4.18 करोड़ रुपये है। इसे अप्रैल महीने में ही लॉन्च किया गया है।

जून में मारुति की प्रीमियम कारों को खरीदने में होगा फायदा

19 of 21
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी जून महीने में इस हैचबैक पर 59 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का ही बोनस और चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी जून महीने में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी इस हैचबैक पर अधिकतम 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। मिड साइज लग्जरी सेडान कार सियाज पर भी जून 2023 में 38 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

जगुआर ने रिकॉल कीं हजारों एसयूवी

20 of 21
Jaguar I-Pace - फोटो : Jaguar
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगुआर की ओर से करीब 6400 यूनिट्स को अमेरिका रिकॉल किया गया है। जानकारी के मुताबिक जगुआर ने अपनी आई पेस इलेक्ट्रिक एसयूवी में बैटरी से जुड़ी खामी मिलने के बाद रिकॉल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की करीब 6400 यूनिट्स की बैटरी में आग लगने के खतरे से निपटने के लिए यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगुआर की ओर से बताया गया है कि साल 2019 से लेकर साल 2023 के बीच बनाई गईं यूनिट्स को ही रिकॉल किया गया है। इस दौरान बनाई गई यूनिट्स में हाई वोल्टेज से बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है और इससे वाहन में आग भी लग सकती है। रिकॉल के दौरान कंपनी कार में सॉफ्टवेयर को अपडेट करेगी, जो बैटरी एनर्जी कंट्रोल मॉड्यूल की निगरानी करता है। साथ ही इन्हें बदलने की जरूरत होगी तो तुरंत इन्हें बदला भी जा सकता है।
विज्ञापन

विदा ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बढ़ाए दाम

21 of 21
हीरो विडा ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड विदा ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी ने दाम में बढ़ोतरी करते हुए नई कीमत को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अब हीरो विदा के इलेक्ट्रिक स्कूटर वी1 प्रो की कीमत में करीब छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कंपनी की ओर से की गई है। हीरो विदा के इलेक्ट्रिक स्कूटर वी1 प्रो की नई कीमत 125900 रुपये हो गई है। दाम में बढ़ोतरी से पहले इस स्कूटर की कीमत 1.20 लाख रुपये थी। अब दिल्ली में इस स्कूटर को 1.26 लाख रुपये में खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें