फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा फरवरी का आखिरी हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 05 Mar 2023 10:53 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए फरवरी का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कारें लॉन्च हुईं तो कई नई कारों की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 19
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra

फरवरी का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नई कारों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 26 फरवरी से चार मार्च के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

ह्यूंदै लाएगी नई एसयूवी

2 of 19
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय कार बाजार में नई एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। इसका नाम भी एआई3 रखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सनरूफ, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर एच शेप हैडलैंप, अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इंटीरियर में डिजिटल एमआईडी, स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे सब फोर मीटर सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं।
विज्ञापन

सिट्रॉएन लाई इलेक्ट्रिक ईसी3

3 of 19
For Reference Only - फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से ईसी3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह सिट्रॉएन की ओर से लॉन्च की किया गया पहला इलेक्ट्रिक उत्पाद है। सिट्रॉएन ईसी3 में कंपनी की ओर से 29.2KWH की बैटरी दी गई है और 3.3 किलोवॉट ऑनबोर्ड चार्जर का उपयोग किया गया है। घर में चार्जर से इस बैटरी को चार्ज करने में अधिकतम 10 घंटे के आस-पास लगते हैं और डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 57 मिनट का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ईसी3 को एआरएआई एमआईडीसी आई सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर की मिलती है। हालांकि इसे डीसी चार्जर के जरिए 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। लाइव वैरिएंट की दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। फील वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.13 लाख रुपये रखी गई है। दो वैरिएंट के अलावा इनके वाइब पैक को भी पेश किया गया है। फील वाइब पैक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.28 लाख रुपये और फील ड्यूल टोन वाइब पैक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 12.43 लाख रुपये तय किया गया है।

अपडेट हुई अल्काजार

4 of 19
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
अल्काजार में अब नया 1.5 टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन दिया गया है जो आरडीई और ई-20 के साथ आएगा। नए इंजन से इसे 160 पीएस और 253NM का अधिकतम टॉर्क मिलेगा। नई अल्काजार में नया ग्रिल और पडल लैंप लोगो भी दिया गया है। इसमें अब आइडल स्टॉप एंड गो जैसे फीचर के साथ साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग को भी ऑफर किया जा रहा है। नई अल्काजार को 25 हजार रुपये में ऑनलाइन या डीलर के पास बुक करवाया जा सकता है। अल्काजार छह और सात सीटों का विकल्प दिया जाता है।
विज्ञापन

होंडा लाएगी नई बाइक

5 of 19
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की ओर से कंफर्म किया गया है कि जल्द ही नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि 15 मार्च को नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से बाइक को 100 सीसी सेगमेंट में पेश किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक में जो 100 सीसी का इंजन दिया जाएगा जिससे बाइक को आठ हॉर्स पावर और आठ न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 60 से 70 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकेगा। इसे चार गियर ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत भी करीब 60 से 65 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन

बजाज-यूलु ने लॉन्च किए दो ई-स्कूटर

6 of 19
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
बजाज ऑटो और यूलु ने मिलकर बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। जिनमें मिरेकल जीआर और डेक्स जीआर शामिल हैं। इन स्कूटर्स को भारतीय ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी बाजार में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की तैयारी कर रही है। इसी के साथ कंपनी देश के मुख्य शहरों को फोकस कर रही है। ऑपरेटिंग मैट्रिक्स, लोकल लेवल पर सोर्स किए गए पार्ट्स और असेंबली पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी की लक्ष्य साल के आखिर तक 10 गुना से ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने का है।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने शुरू की पहली स्क्रैपिंग फैसिलिटी

7 of 19
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से पहली रजिस्टर्ड स्क्रैपिंग फैसिलिटी को शुरू किया गया। कंपनी ने इसे राजस्थान के जयपुर में बनाया है। इस फैसिलिटी में उन वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा, जिनकी उम्र 15 साल या उससे ज्यादा हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फैसिलिटी में सभी कंपनियों के वाहनों को स्क्रैप किया जा सकेगा। टाटा मोटर्स की ओर से शुरू की गई इस स्क्रैपिंग फैसिलिटी में हर साल 15 हजार वाहनों को स्क्रैप में बदला जा सकेगा।

सुजुकी ने लॉन्च किए नए स्कूटर

8 of 19
For Reference Only - फोटो : suzuki motorcycle
सुजुकी इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में तीन स्कूटर्स को अपडेट के बाद लॉन्च किया गया है। जिन स्कूटर्स को अपडेट किया गया है उनमें सुजुकी एक्सेस 125, एवेनिस 125 और बर्गमैन शामिल हैं। सुजुकी की ओर से तीनों स्कूटर्स के इंजन को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद अब तीनों ही स्कूटर ईथेनॉल से चल पाएंगे। इसके साथ ही इन्हें बीएस-6 के दूसरे चरण के लिए भी अपडेट किया गया है। जिसके बाद अब यह काफी कम प्रदूषण करेंगे।

मैटर लाई नई बाइक

9 of 19
For Reference Only - फोटो : matter
भारतीय स्टार्टअप मैटर की ओर से पहली इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से ऐरा को लाया गया है। कंपनी की ओर से पेश की गई यह बाइक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो देश की पहली मैनुअल गियरबॉक्स वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक के सभी वैरिएंट्स की रेंज 125 किलोमीटर होगी। लेकिन इसके 6000+ वैरिएंट को फुल चार्ज के बाद 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इस बाइक में बैटरी के भी दो विकल्प दिए गए हैं। इनमें 5KWH और 6KWH की बैटरी शामिल हैं। इसके 6KWH वाले 6000+ को कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी। ऐरा 5000 की एक्स शोरुम कीमत 1.44 लाख रुपये और ऐरा 5000+ के लिए 1.54 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत तय की गई है।

फेसलिफ्ट होंडा सिटी हुई लॉन्च

10 of 19
For Reference Only - फोटो : honda cars
होंडा मोटर्स की ओर से भारत में मिड साइज सेडान कार सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं। बदलाव के बाद अपने सेगमेंट में यह पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है और अन्य कंपनियों की सेडान कारों को कड़ा मुकाबला देगी। कंपनी की ओर से सिटी के एक्सटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में स्पोर्टी डायमंड चेकरेड ग्रिल दी गई है। वहीं पीछे की ओर स्पोर्टी कार्बन रैप्ड डिफ्यूजर भी लगाए गए हैं। जिससे कार को स्पोर्टी लुक मिलता है।कार की कीमत की शुरूआत एसवी मैनुअल वैरिएंट के साथ 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके बाद वी एमटी वैरिएंट की कीमत 12.37 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 13.62 लाख रुपये रखी गई है। वीएक्स मैनुअल की कीमत 13.49, सीवीटी की 14.74, जेड एक्स मैनुअल 14.72 और सीवीटी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 15.97 लाख रुपये रखी गई है। ई:एचईवी के वी वैरिएंट को ई-सीवीटी के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 18.89 लाख रुपये और जेडएक्स वैरिएंट ई-सीवीटी की एक्स शोरुम कीमत 20.39 लाख रुपये तय की गई है।

आया नया चेतक

11 of 19
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को अपडेट किया गया है। कंपनी ने इसके लुक्स में कोई खास बदलाव नहीं किया है लेकिन रेंज और कीमत में बदलाव किया गया है। यह स्कूटर अब ज्यादा रेंज के साथ कम कीमत में उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में बिना बदलाव किए ही रेंज को बढ़ाया गया है। 2023 एडिशन वाले नए चेतक की बेंगुलरू में एक्स शोरुम कीमत 1.22 लाख रुपये तय की है। वहीं चेतक प्रीमियम जो पहले से बाजार में मौजूद है, उसकी बिक्री भी जारी रहेगी। चेतक प्रीमियम की बेंगलुरू में एक्स शोरुम कीमत 1.52 लाख रुपये तय की गई है।

आएगी एमजी कामेट

12 of 19
For Reference Only - फोटो : mg india
एमजी की ओर से कॉमेट ईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को साल के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। इस कार को कई देशों में वूलिंग एयर ईवी के नाम से बेचा जाता है। कई बार इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसकी लंबाई चार मीटर से काफी कम होगी और इसमें चार सीट मिल सकती हैं। कंपनी इसमें 20 से 25KWH की बैटरी का उपयोग कर सकती है जिससे इसे 200 से 300 किमी चलाया जा सकेगा। सेफ्टी के लिए भी इसमें कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है, जिसमें एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।

नेक्सन ईवी ने बनाया रिकॉर्ड

13 of 19
For Reference Only - फोटो : tata motors
नेक्सन ईवी ने चार दिन में कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी तय की है। ऐसा करके एसयूवी ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में एंट्री की है। सबसे तेज ड्राइव के साथ ही इस एसयूवी ने 23 और रिकॉर्ड बनाए हैं। एसयूवी को कुल 28 घंटे बिताने के बाद पूरी यात्रा के दौरान फास्ट चार्जिंग के लिए 21 स्टॉप मिले। सिंगल चार्ज के लिए कंपनी के मुताबिक यह 312 किलोमीटर की रेंज देती है। नेक्सन ईवी की एक्स शोरुम कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

इनोवा हाईक्रॉस महंगी

14 of 19
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमतों में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं हाइब्रिड वैरिएंट्स की कीमतों में 75 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के लिए कंपनी की ओर से पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन ऑफर किए जाते हैं। हाइब्रिड हाईक्रॉस में ही कंपनी की ओर से वीएक्स ऑप्शनल वैरिएंट को ऑफर किया है। जिसकी कीमत सात सीटों के विकल्प के साथ 26.73 और आठ सीटों के विकल्प के साथ 26.78 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से इसका बेस वैरिएंट सिर्फ फ्लीट ओनर्स के लिए ऑफर किया जाता है।

थार पर महंगाई की मार

15 of 19
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
नौ जनवरी 2023 को ही महिंद्रा की ओर से थार का रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट लॉन्च किया गया था। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च की शुरूआत में ही कंपनी की ओर से थार के रियर व्हील ड्राइव की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। कंपनी की ओर से इस कार की कीमत में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी से पहले इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरुम थीं लेकिन अब इसकी नई कीमत 11.49 लाख रुपये हो गई है। हालांकि अभी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये ही दिखाई दे रही हैं।

टाटा ने बनाया इतिहास

16 of 19
For Reference Only - फोटो : tata motors
25 साल में टाटा ने 50 लाख कारें बनाकर इतिहास रच दिया। कंपनी की इस उपलब्धि को कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया। कारों के जरिए एसयूवी की फॉरएवर रेंज से 50 लाख लिखा गया। साल 2020 तक कंपनी ने 40 लाख वाहन बनाने का माइलस्टोन हासिल किया था। साल 2020 के बाद से अब तक कंपनी ने 10 लाख वाहन बनाए हैं।

निसान दे रही डिस्काउंट

17 of 19
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india
निसान की ओर से मार्च 2023 में मैग्नाइट एसयूवी खरीदने पर हजारों रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। निसान की मैग्नाइट को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी साल 2022 के दौरान बने वाहनों के साथ ही 2023 में बीएस-6 के पहले चरण और दूसरे चरण के वाहनों पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। निसान की ओर से मैग्नाइट एसयूवी पर अधिकतम 90100 रुपये का आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है।

आई नई बीएमडब्ल्यू

18 of 19
For Reference Only - फोटो : bmw india
बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में नई 520डी एम स्पोर्ट को लॉन्च किया है। इसी के साथ 520डी लग्जरी और 50 जहरे एम एडिशन को बंद कर दिया गया है। 5 सीरीज में अब सिर्फ 520डी एम स्पोर्ट और 530आई एम स्पोर्ट उपलब्ध होंगे। 520डी एम स्पोर्ट में नए बंपर, ग्रिल, 18 इंच अलॉय व्हील्स, क्रोम एग्जॉस्ट, नीले रंग के ब्रेक कैलिपर दिए गए हैं। इंटीरियर में लेदर स्टेयरिंग व्हील, एंबिएंट लाइट, हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 520डी एम स्पोर्ट की एक्स शोरुम कीमत 68.9 लाख रुपये है।
विज्ञापन

रेनो की कारों पर भी डिस्काउंट

19 of 19
For Reference Only - फोटो : renault india
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर मार्च 2023 में अधिकतम 57 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी क्विड पर कंपनी 57 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। सात सीटर एमपीवी ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी ट्राइबर पर कंपनी 62 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। रेनो की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी की ओर से मार्च महीने में अधिकतम 62 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें