फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा फरवरी 2023 का दूसरा हफ्ता, जानें पूरी डिटेल

Sun, 19 Feb 2023 04:05 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए फरवरी का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कारें लॉन्च हुईं तो कई नई कारों की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 14
पीएम मोदी ने दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे और चार परियोजनाओं की विकास प्रदर्शनी को देखी। - फोटो : ANI

फरवरी का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नई कारों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 12 फरवरी से 18 फरवरी के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की हुई शुरूआत

2 of 14
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने 12 फरवरी को देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे की शुरूआत की। पीएम मोदी ने दिल्ली और मुंबई के बीच 1386 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे के पहले चरण को शुरू किया। फिलहाल इसके पहले चरण से दिल्ली से राजस्थान के दौसा तक जाने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

ह्यूंदै वर्ना की बुकिंग शुरू

3 of 14
For Reference Only - फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै ने अपनी प्रीमियम मिड साइज सेडान कार वर्ना की नई जनरेशन की बुकिंग को शुरू कर दिया। कंपनी की ओर से बुकिंग को शुरू करने के बाद इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार को कंपनी की ओर से मार्च महीने तक लॉन्च किया जा सकता है। नई पीढ़ी की वर्ना में कई नए फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी ऑफर किया जा सकता है।

ऑडी क्यू3 लॉन्च

4 of 14
For Reference Only - फोटो : audi india
जर्मन कार कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में क्यू3 स्पोर्टबैक को लॉन्च किया। इसमें कंपनी की ओर से फाइव स्पोक अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक ग्लास सनरुफ, एलईडी हैडलैंप, डाइनैमिक टर्न इंडीकेटर के साथ एलईडी टेल लैंप, हाई ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज और एस लाइन एक्सटीरियर पैकेज दिया गया है। इसके इंटीरियर में 30 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के साथ फोर वे लंबर सपोर्ट, लैदर और लैदरेट कॉम्बिनेशन के साथ सीटें, इंटीरियर में एल्यूमिनीयम लुक, माइक्रो-मैटेलिक सिल्वर इंर्स्ट्स, फ्रंट डोर पर स्कफ प्लेट को भी इसमें दिया गया है। 10.1 इंच की एमएमआई नेविगेशन प्लस के साथ एमएमआई टचस्क्रीन, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, 10 स्पीकर के साथ छह चैनल का एम्प्लीफायर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग के लिए रिवर्स कैमरा, पावर हीटेड-पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, ऑटो डिमिंग मिरर जैसे कई फीचर्स इसमें मिलेंगे। कंपनी ने इसे 51.43 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।
विज्ञापन

मर्सिडीज की लग्जरी कारों के लिए बुकिंग शुरू

5 of 14
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz
एक और जर्मन कार मेकर मर्सिडीज की ओर से मेबैक600 और एएमजी जी 63 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने दोनों कारों के लिए वेटिंग को भी कम कर दिया। एएमजी जी 63 के लिए अब 12 से 16 महीने का वेटिंग पीरियड होगा, पहले यह 24 से 36 महीने का था। जीएलएस मेबैक 600 के लिए आठ से 10 महीने का वेटिंग पीरियड होगा। एएमजी जी 63 सिर्फ 4.5 सेकेंड में जीरो से 100 किमी की स्पीड हासिल कर लेती है। एएमजी जी 63 के इंजन से एसयूवी को 585 हॉर्स पावर की ताकत और 850NM का टॉर्क मिलता है। जी63 में 3982 सीसी का वी8 इंजन दिया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटा है। मेबैक जीएलएस 600 में भी 3982 सीसी का वी8 इंजन मिलता है। जिससे 557 एचपी और 730NM का टॉर्क मिलता है। जीरो से 100 किमी के लिए इसे 4.9 सेकेंड लगते हैं, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

रेनो और निसान मिलकर लाएंगी कारें

6 of 14
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रेनो और निसान ने अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि दोनों ही कंपनियां मिलकर नई कारों को लाएंगी। जानकारी के मुताबिक दोनों ही कंपनियां कुछ छह एसयूवी को लॉन्च करेंगी, जिनमें से दो इलेक्ट्रिक एसयूवी होंगी। दोनों कंपनियों ने अगले 15 सालों में 5300 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। जिससे भारत में दो हजार रोजगार पैदा होंगे। उम्मीद की जा रही है कि रेनो नई जनरेशन की डस्टर को लाया जा सकता है।
विज्ञापन

नीलाम हुई दुनिया की सबसे महंगी हॉर्ले डेविडसन

7 of 14
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ले डेविडसन की बाइक को अमेरिका में हुई नीलामी में 7.73 करोड़ रुपये में बेचा गया। इसी के साथ ही यह बाइक दुनिया की सबसे महंगी बाइक बन गई है। इस बाइक को 115 साल पहले 1908 में बनाया गया था। साल 1908 में इसकी सिर्फ 450 यूनिट बनाई गई थीं।

पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई सियाज

8 of 14
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी की ओर से भारत में नई सियाज को लॉन्च किया गया। कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाते हुए कई नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसके अलावा कंपनी ने इसे ड्यूल कलर ऑप्शंस में भी पेश किया। कंपनी ने लॉन्च के बाद से अब तक तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी की है, हालांकि कुछ समय से इस कार की बिक्री में कमी आई है। ड्यूल टोन के साथ सियाज के एल्फा मैनुअल वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.34 लाख रुपये तय की गई है।

महंगी हुई ह्यूंदै आयोनिक 5

9 of 14
Hyundai IONIQ 5 - फोटो : अमर उजाला
साउथ कोरियाई कंपनी की ओर से जनवरी में पेश की गई इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 को महंगा कर दिया गया है। सिर्फ एक महीने में ही कार की कीमत में एक लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि लॉन्च के समय इस कार को 44.95 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत के साथ पेश किया गया था जो सिर्फ 500 यूनिट के लिए थी। लेकिन बाद में इसकी बुकिंग की संख्या 650 से ज्यादा होने के बाद कंपनी ने इसकी कीमत को बढ़ा दिया।

यामाहा की चार बाइक लॉन्च

10 of 14
For Reference Only - फोटो : yamaha motor india
जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी यामाहा की ओर से चार बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। इनमें एफजेड, एमटी-15 और आर15 शामिल हैं। FZ s की चौथी पीढ़ी को भारत लाया गया है। इसकी कीमत 1.27 लाख रुपये रखी गई है। रेट्रो बाइक के लुक के साथ कम दूरी की यात्रा पसंद करने वालों के लिए FZ x को लाया गया है। इसकी कीमत 1.36 लाख रुपये है। MT-15 की दूसरी पीढ़ी को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1.68 लाख रुपये रखी गई है। नई R15 और R15 M को भी भारत में पेश किया गया है। इनकी कीमत 1.81 लाख और 1.94 लाख रुपये रखी गई है। सभी बाइक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल, एलईडी फ्लैशर्स, यामाहा कनेक्ट एप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

भारत के इन शहरों में ट्रैफिक से लोग परेशान

11 of 14
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
डेनमार्क की एक संस्था की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें भारत के भी कई शहरों का नाम है। डेनमार्क की एक संस्था टॉम-टॉम की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसे ट्रैफिक इंडेक्स 2022 का नाम दिया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि संस्था ने दुनियाभर के करीब 6 महाद्वीपों के 56 देशों के 389 शहरों को इसमें शामिल किया और उनमें ट्रैफिक का डाटा इकट्ठा किया। देश में सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में दो शहरों का नाम शामिल है। दूसरे नंबर पर भारत का बेंगलुरू है और छठे नंबर पर महाराष्ट्र का पुणे शहर है। बेंगलुरू में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में किसी भी व्यक्ति को औसतन 29 मिनट 10 सेकेंड का समय लगता है। बेंगलुरू में वाहनों की चलने की औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा है। महाराष्ट्र के पुणे में भी 10 किलोमीटर तय करने में 27 मिनट 20 सेकेंड का समय लगता है। यहां पर भी औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा है। बेंगलुरू और पुणे के अलावा भी देश के कई और शहर इस लिस्ट में शामिल हैं। दूसरे नंबर पर बेंगलुरू और छठे नंबर पर पुणे के बाद इस लिस्ट में 34वें नंबर पर नई दिल्ली का नंबर आता है। दिल्ली में भी 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 22 मिनट 10 सेकेंड का समय लगता है और यहां औसतन स्पीड 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली के बाद 47वें नंबर पर मुंबई जैसे शहर शामिल हैं।

नई सफारी और हैरियर की बुकिंग शुरू

12 of 14
For Reference Only - फोटो : tata motors
देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से दो प्रीमियम एसयूवी के तौर पर अपडेट की गईं सफारी और हैरियर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। दोनों ही एसयूवी को हाल में ही अपडेट किया गया था। कंपनी की ओर से दिए गए अपडेट में सफारी और हैरियर में कई नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। इन फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट कॉलिजन अलर्ट, ऑटोमैटिक अमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकाग्निशन, हाई बीम असिस्ट, लेन डिर्पाचर वॉर्निंग, ब्लाइट स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ADAS जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। दोनों ही एसयूवी में कंपनी की ओर से सेफ्टी फीचर्स के अलावा फीचर्स को भी अपडेट किया गया है। दोनों ही एसयूवी में अब कंपनी 10.25 इंच का टचस्क्रीन देती है जिसके साथ नया इंफोटेनमेंट भी मिलेगा। साथ ही नया सिस्टम वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को भी सपोर्ट करेगा। इसमें छह भाषाओं में वायस कमांड दी जा सकेगी। अभी जो वैरिएंट मिल रहे हैं उनमें 8.8 इंच की टचस्क्रीन मिलती है।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की जानकारी हुई लीक

13 of 14
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के लॉन्च होने से पहले ही इसका ब्रॉशर लीक हो गया है। ब्रॉशर में ही इसके सभी वैरिएंट और उनमें मिलने वाले फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीक हुए ब्रॉशर में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक नई इनोवा क्रिस्टा डीजल में कंपनी की ओर से जिन फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर ऑफर किया जाएगा। उन फीचर्स में बॉडी कलर्ड बंपर, बॉडी कलर्ड ओआरवीएम, इलेक्ट्रिक एडजस्ट ओआरवीएम, साइड इंडीकेटर्स, शॉर्क फिन एंटीना, स्पाईलर और एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, रियर विंडो वाइपर, जोन डिस्प्ले के साथ इकोनॉमी मीटर, सनग्लास होल्डर के साथ फ्रंट पर्सनल लैंप, शिफ्ट लीवर बूट लेदर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, लगेज रूम लैंप, सेकेंड रो सीट स्लाइड और वन टच टंबल के साथ कैप्टन सीट्स, रियर सीट रीक्लाइन, रियर हेडरेस्ट और हाइट एडजस्ट, पावर डोर लॉक, टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग, पावर स्टेयरिंग, ड्राइवर फुट रेस्ट, एक्सेसरी कनेक्टर, फ्यूल लेवल, एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, वीएससी, एचएसए, ईबीएस, फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर, फोर्स लिमिटर, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, एमआईडी इंडीकेशन के साथ बैक सोनार, क्लच स्टार्ट सिस्टम, सीट बेल्ट अलार्म, डोर अजार वॉर्निंग, इमोबिलाइजर और पांच रंगों का विकल्प शामिल हैं।
विज्ञापन

महंगी होंगी एमजी की कारें

14 of 14
एमजी ग्लॉस्टर - फोटो : MG India
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से पूरे पोर्टफोलियो की कीमत में बढ़ोतरी करने की तैयारी हो रही है। यह बढ़ोतरी एक मार्च 2023 से कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक एक मार्च से ग्लॉस्टर की कीमत में 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है। हेक्टर के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत में 40 हजार रुपये और डीजल इंजन के साथ इसकी कीमत में 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।एस्टर की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी और जेडएस ईवी की कीमत में 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें