ऑटो जगत के लिए अप्रैल का पहला हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
अप्रैल का पहला हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बंद होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर
2 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बंद किया जा सकता है। बीते रविवार को पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटर बंद करने को लेकर वोटिंग हुई थी, जिसके बाद यह जानकारी मिल रही है कि अब पेरिस में इन स्कूटर्स का इस्तेमाल रोका जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कारण पेरिस में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिसके बाद रविवार को पेरिस में जनमत संग्रह करवाया गया और मतदान के बाद इस बात की जानकारी मिल रही है कि शहर में जल्द ही इन्हें बंद किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रविवार को हुए मतदान में करीब 89 फीसदी लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बंद करने के पक्ष में मतदान किया है।
विज्ञापन
मारुति के पास पेंडिंग ऑर्डर
3 of 25
मारुति सुजुकी अर्टिगा
- फोटो : maruti
कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति की अर्टिगा, ब्रेजा, जिम्नी, डिजायर और बलेनो पर लंबी वेटिंग चल रही है। अर्टिगा, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, बलेनो, एक्सएल6 सहित अन्य कारों के मौजूदा समय में 3.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। मारुति की ओर से अभी जिम्नी और फ्रॉन्क्स को लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इन दोनों ही एसयूवी के लिए कंपनी को अभी तक करीब 40 हजार के आस-पास बुकिंग मिल चुकी हैं। जिम्नी के लिए करीब 24 हजार के आस-पास और फ्रॉन्क्स के लिए 16 हजार के आस-पास बुकिंग कंपनी को मिल चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी को अप्रैल के आखिर या मई तक लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अर्टिगा पर भी भारी वेटिंग चल रही है। इस एमपीवी के लिए कुल एक लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं, जिनमें से अधिकतर संख्या सीएनजी वैरिएंट के लिए है। मिनी एमपीवी सेगमेंट में फिलहाल अर्टिगा ही इकलौती एमपीवी है, जिसे सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।
नेक्सन का आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
4 of 25
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा की ओर से नेक्सन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश बनाया जाएगा। इसका नया डिजाइन टाटा की कॉन्सेप्ट कर्व से प्रेरित होगा। साथ ही इसमें कई और फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई नेक्सन को इस साल के फेस्टिव सीजन की शुरूआत से पहले अगस्त-सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा वैरिएंट के मुकाबले नई नेक्सन की कीमत में भी 20 से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड ने बेचीं आठ लाख से ज्यादा बाइक
5 of 25
For Reference Only
- फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आठ लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की बिक्री में तीन मोटरसाइकिल का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इनमें क्लासिक 350, हंटर 350, बुलेट 350 और सुपर मीटियोर 650 शामिल रही हैं। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने कुल 834895 मोटरसाइकिल की बिक्री की है। इससे पहले यह आंकड़ा 602268 था। मार्च महीने में भी कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 72235 यूनिट्स की बिक्री की है। पहले के मुकाबले कंपनी ने 2022-23 के दौरान एक लाख से ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया है।
विज्ञापन
किआ ने सोनेट, सेल्टॉस और कारेन्स को किया अपडेट
6 of 25
किया सोनेट
- फोटो : kia india
किआ मोटर्स की ओर से सोनेट, सेल्टॉस और कारेन्स में आईएमटी से जुड़ा अपडेट दिया है। तीनों गाड़ियों में क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। इन गाड़ियों के डीजल और टर्बो पेट्रोल वैरिएंट्स में आईएमटी गियरबॉक्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। इनमें पहले छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता था जिसे छह स्पीड आईएमटी से बदल दिया गया है। कारेन्स की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये है और सोनेट की कीमत 7.79 लाख रुपये है। किआ सेल्टॉस को 10.89 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
जमकर हुई वाहनों की बिक्री
7 of 25
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
वित्त वर्ष 2022-23 में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट फाडा ने जारी कर दी है। इस दौरान देशभर में कुल 22150222 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान दो पहिया वाहनों का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, कर्मशियल वाहन और ट्रैक्टर का योगदान रहा। वित्त वर्ष 2022के मुकाबले 2023 में 20.86 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 के दौरान देशभर में कुल 22150222 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि साल 2022 में देशभर में कुल 18327326 वाहनों की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन कंपनियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। दो पहिया वाहन कंपनियों ने बीते वित्त वर्ष में कुल 15995968 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि साल 2022 के दौरान कंपनियों ने कुल 13494214 यूनिट्स की बिक्री की थी। टॉप पांच कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड शामिल रहीं। पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में भी साल 2022 के मुकाबले बढ़त देखने को मिली। वित्त वर्ष 2022 के दौरान 2942273 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 3620039 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉप पांच कंपनियों में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों ने जगह बनाई।
दिल्ली में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री
8 of 25
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जनवरी से मार्च 2023 के बीच 18 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इसके मुताबिक दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 15 फीसदी के करीब हो गई है। राज्य सरकार के मुताबिक यह आंकड़ा देश में किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले काफी ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जनवरी 2023 में कुल 59520 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिसमें से 5576 इलेक्ट्रिक वाहन थे। वहीं फरवरी महीने में दिल्ली में कुल 48728 वाहनों की बिक्री हुई, जिसमें से 5268 इलेक्ट्रिक वाहन थे। मार्च महीने में भी दिल्ली में भी दिल्ली में कुल 7926 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई, जो कुल वाहनों की बिक्री का 14.8 फीसदी था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में साल 2020 से अब तक करीब 1.12 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। इन सभी वाहनों को दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के मुताबिक ही खरीदा गया है।
ह्यूंदै ने चार एसयूवी की कीमतों में की बढ़ोतरी
9 of 25
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
क्रेटा, वेन्यू, अलकाजार और ट्यूशॉ एसयूवी की कीमतों में बदलाव किया है। नए BS6 फेज-2 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की है। ह्यूंदै ने ट्यूशॉ एसयूवी की कीमतों में 7000 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई जेनरेशन ट्यूशॉ की कीमत में 13000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। क्रेटा के सभी वेरिएंट्स में 3000- 7000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ह्यूंदै वेन्यू की कीमतों में भी 7000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अलकाजार की कीमतों में भी 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
दो सेडान का हुआ क्रैश टेस्ट
10 of 25
for reference only
- फोटो : global ncap
फॉक्सवैगन की वर्टुस और स्कोडा की स्लाविया का ग्लोबल एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया है। दोनों ही कारों को टेस्ट के दौरान पूरे पांच अंक हासिल हुए हैं। संस्था की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों ही कारों का क्रैश टेस्ट चार अप्रैल को ही किया गया है। ग्लोबल एनसीएपी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कारों को भारत में बनाया गया था और भारतीय बाजार के लिए ही बनाया गया था। टेस्ट के दौरान इन कारों पर कई तरह से प्रयोग किए गए, जिसमें दोनों ही कारें व्यस्कों और बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहीं। वर्टुस और स्लाविया दोनों ही कारें मिड साइज सेडान सेगमेंट में आती हैं। इस सेगमेंट में दोनों ही कारों को ह्यूंदै की वर्ना, होंडा की सिटी और मारुति की सियाज के साथ मुकाबला करना पड़ता है।
किआ ईवी6 के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगी बुकिंग
11 of 25
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
किआ मोटर्स की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी 15 अप्रैल 2023 से प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन ईवी6 के लिए बुकिंग शुरू करेगी। लंबे समय तक ग्लोबल चेन सप्लाई के प्रभावित रहने के बाद एक बार फिर इसके लिए बुकिंग शुरू हो रही है। किआ की ओर से जून 2022 में ईवी6 को लॉन्च करने के बाद बड़ी संख्या में बुकिंग मिली थीं। जिसके बाद कंपनी ने साल 2022 में 432 ग्राहकों को इसकी डिलीवरी भी की थी। कंपनी को ईवी6 के लिए उम्मीद से चार गुना ज्यादा प्रतिक्रिया मिली।
ओला कर रही इलेक्ट्रिक स्कूटर को नचाने की तैयारी
12 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि कंपनी की ओर से जल्द ही नया ओएस4 लाया जा सकता है। नए ओएस में कंपनी की ओर से कई फीचर्स को जोड़ा जाएगा, जिनमें कॉन्सर्ट मोड जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक विडियो को शेयर किया है। विडियो में ओला की नई फ्यूचर फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खड़ा किया ग्रया है और लगातार स्कूटर की लाइट्स कॉन्सर्ट मोड की तरह जल रही हैं। इसके साथ ही भाविश ने पूछा है कि अब पार्टी मोड के बाद कॉन्सर्ट मोड जल्द लाया जाएगा। क्या आप सभी ओएस4 में इस फीचर को चाहते हैं।
ह्यूंदै लाएगी नई एसयूवी
13 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदे मोटर इंडिया ने पुष्टि की है कि भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी को ग्रैंड आई-10 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की होगी। फिलहाल इस एसयूवी को एआई3 कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे सब फोर मीटर सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं। लेकिन टाटा की पंच इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है ह्यूंदै की नई एसयूवी के आने के बाद पंच को सबसे ज्यादा चुनौती मिल सकती है।
मार्च में जमकर हुई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री
14 of 25
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में देशभर में कुल 85793 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 57.71 फीसदी की बढ़ोतरी है। मार्च 2023 में कुछ कंपनियों ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में ओला ने कुल 21274 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि मार्च 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 9145 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 132.63 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 20.55 फीसदी रही है। ओला के बाद टीवीएस के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का जादू भी बरकरार है। मार्च 2023 में टीवीएस ने कुल 16768 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि मार्च 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 2392 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक टीवीएस ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 601 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 33.26 फीसदी रही है।
महंगी हो गई महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन
15 of 25
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा स्कॉर्पियो एन2 एमटी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 31 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। जेड4 पेट्रोल और डीजल वैरिएंट्स की कीमत में 41 हजार से 56 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेड 6 डीजल वैरिएंट की कीमत में 41 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। जेड8 एमटी पेट्रोल की कीमत में 41 हजार रुपये, जेड8 एटी की कीमत को 36 हजार रुपये बढ़ाया गया है। जेड8 डीजल एमटी और एटी फोर व्हील ड्राइव की कीमतों में 51 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जेड8 पेट्रोल एल एमटी एल 6एस, एटी 6एस, एल एमटी 7एस और एटी 7एस की कीमतों में 46 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेड8 डीजल एल के सभी वैरिएंट्स की कीमत में 46 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं।
नेक्सा कारों पर मिल रहा आकर्षक डिस्काउंट
16 of 25
मारुति सियाज
- फोटो : maruti
मारुति इग्निस को खरीदने पर 44 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंस बोनस और चार हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट इसपर मिल रहा है। सियाज पर अधिकतम 28 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इस पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 25 हजार और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर तीन हजार रुपये मिल रहे हैं। बलेनो पर काफी कम डिस्काउंट दिया जा रहा है। हैचबैक को खरीदने पर 10 हजार रुपये का बुकिंग बोनस मिल रहा है। एक्सएल6 और ग्रैंड विटारा पर किसी भी तरह का कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
कावासाकी लाई नई बाइक
17 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kawasaki india
कावासाकी ने वल्कन एस को 649 सीसी इंजन के साथ पेश किया है। इसमें 649 सीसी का पैरलल ट्विन लिक्विड कूल्ड डीओएचसी आठ वॉल्व इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 61 पीएस और 62.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक को मॉर्डन, अर्बन स्टाइलिंग के साथ पेश किया गया है। बाइक में बड़े डिस्क ब्रेक, एनालॉग स्टाइल मल्टीपर्पस टैकोमीटर, लंबा व्हीलबेस, गियर इंडीकेटर को दिया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 7.10 लाख रुपये रखी गई है।
किआ ने कैरेंस का नया वैरिएंट किया लॉन्च
18 of 25
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
किआ मोटर्स की ओर से कैरेंस एमपीवी का नया सात सीटर वैरिएंट लॉन्च किया गया है। इस वैरिएंट को लग्जरी ऑप्शनल नाम दिया गया है। इसे लग्जरी और लग्जरी प्लस के बीच पोजिशन किया गया है। कैरेंस के नए वैरिएंट में कंपनी की ओर से कुछ खास फीचर्स को जोड़ा गया है। इन फीचर्स में स्काई लाइट सनरूफ और एंबिएंट लाइट दी गई हैं। एंबिएंट लाइटिंग को तीन ड्राइव मोड्स के साथ जोड़ा गया है, जिनमें नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट्स मोड हैं। साथ ही इस वैरिएंट में 10.25 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। चार स्पीकर, दो ट्विटर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, क्रूज कंट्रोल्स, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटो हैडलैंप जैसे फीचर्स भी इस वैरिएंट में मिलते हैं। किआ कैरेंस के लग्जरी ऑप्शनल वैरिएंट में कंपनी की ओर से एबीएस, बीएएस, ईएससी, वीएसएम, एचएसी, डीबीसी, ड्राइवर-पैसेंजर साइड और कर्टेन एयरबैग, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, सेंट्रल डोर लॉक, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सीट बेल्ट रिमाइंडर को दिया गया है। कैरेंस में जो इंजन कंपनी की ओर से दिया जाता है, वही इंजन इस वैरिएंट में भी दिया गया है। इसमें 1.5 लीटर का टी-जीडीआई 7डीसीटी पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का सीआरडीआई वीजीटी 6एटी डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इन दोनों ही इंजन के साथ आइडल स्टॉर्ट/स्टॉप फीचर को भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसे सिर्फ सात सीटों के विकल्प के साथ पेश किया गया है। किआ कैरेंस के नए वैरिएंट लग्जरी ऑप्शनल की एक्स शोरुम कीमत को 17 लाख रुपये तय किया गया है। इससे नीचे लग्जरी वैरिएंट मिलता है जिसकी एक्स शोरुम कीमत 16.20 लाख रुपये और ऊपर के वैरिएंट लग्जरी प्लस की एक्स शोरुम कीमत 17.50 लाख रुपये है।
क्वांटम एनर्जी ने लॉन्च किया बी2बी इलेक्ट्रिक स्कूटर
19 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : quantum energy
क्वांटम एनर्जी की ओर से बिजनेस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह स्कूटर मुख्य रूप से बी2बी ग्राहकों के लिए बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक कमर्शियल डिलीवरी के लिए यह एक आदर्श स्कूटर है। स्कूटर में कंपनी की ओर से 1200 वॉट की पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है। यह स्कूटर आसानी से जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को आठ सेकेंड में हासिल कर लेता है। इसमें कंपनी ने एलएफपी बैटरी दी है, जिससे एक बार फुल चार्ज करने पर 130 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मजबूत कार्गो रैक, बड़े फ्लैट फुटबोर्ड, बेहतर हैडलैंप, 12 इंच लंबा व्हीलबेस दिया गया है। साथ ही रिमोट लॉक/अनलॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जर, डिस्क ब्रेक, एलसीडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में 99 हजार रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी इस स्कूटर पर तीन साल या 90 हजार किलोमीटर की बैटरी वारंटी भी देती है।
ह्यूंदै की इस कार ने जीता दुनिया की बेस्ट कार का अवार्ड
20 of 25
Hyundai Ioniq 6 Electric Car
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की आयोनिक-6 ने वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 2023 का अवार्ड जीता है। इसके साथ ही इसने वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल और वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर जैसे अवार्ड भी जीते। आयोनिक के अलावा वर्ल्ड लग्जरी कार का अवार्ड लुसिड एयर, वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार का अवार्ड किआ ईवी6जीटी और वर्ल्ड अर्बन कार का अवार्ड सिट्रॉएन सी3 को मिला है। आयोनिक-6 ह्यूंदै के ऑल-इलेक्ट्रिक लाइनअप ब्रांड, आयोनिक का दूसरा मॉडल है। यह सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज के लिए 800-वी, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग क्षमताओं और एक विशाल इंटीरियर की पेशकश करने के लिए एक बीस्पोक इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) आर्किटेक्चर का पूरा फायदा उठाता है।
यामाहा लाएगी पांच बाइक्स
21 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : yamaha motor india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में पांच बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इन बाइक्स को फुली फेयर्ड और नेकेड स्ट्रीट फाइटर लुक्स में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिन बाइक्स को भारत में लाया जा सकता है उनमें आर3, आर7, एमटी03, एमटी07 और एमटी09 बाइक्स हैं। जानकारी के मुताबिक इन बाइक्स को हाल में हुए डीलर इवेंट में शोकेस किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की आर3 बाइक को बेहतरीन डिजाइन के साथ फिर से पेश किया जाएगा। इसके अलावा आर7 इसे टीएफटी डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जिसमें कई और फीचर्स दिए जाएंगे। एमटी03 में टीएफटी स्क्रीन नहीं होगी लेकिन इसमें एबीएस, राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। एमटी07 में टीएफटी डिस्प्ले, 700 सीसी इंजन और एमटी09 में 900 सीसी इंजन के साथ ही बड़े बेहतर टायर, सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हें इस साल में लाया जा सकता है। कंपनी एक-एक करके इन बाइक्स को लॉन्च कर सकती है। वहीं कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। कंपनी की ओर से अभी इन बाइक्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में लॉन्च के समय इनकी क्या कीमत होगी इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है। लेकिन उम्मीद है कि इन्हें अपने सेगमेंट की अन्य बाइक्स के मुकाबले काफी आकर्षक कीमतों में लॉन्च किया जा सकता है।
रेनो की कार पर डिस्काउंट
22 of 25
For Reference Only
- फोटो : renault india
फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से अप्रैल महीने में भी कारों पर तगड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का फायदा 30 अप्रैल 2023 तक उठाया जा सकता है। डिस्काउंट ऑफर में कंपनी की ओर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे कई ऑफर दिए जा रहे हैं। रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर अप्रैल 2023 में अधिकतम 57 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। क्विड के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी अप्रैल महीने में 27 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। साल 2022 के दौरान बनी ट्राइबर पर कंपनी 62 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। ट्राइबर के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी अप्रैल महीने में 42 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। रेनो की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी की ओर से अप्रैल महीने में अधिकतम 62 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ट्राइबर के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी अप्रैल महीने में 42 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है।
फिर धूम मचाने आई सलमान और जॉन की पसंदीदा बाइक
23 of 25
Suzuki Hayabusa 2023
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
भारतीय बाजार में सुजुकी की ओर से हायाबूसा को एक बार फिर लॉन्च कर दिया गया है। नई बाइक में कई बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद बाइक की वापसी हुई है। नए इंजन, कलर आदि के साथ बाइक को नया लुक देने की कोशिश की गई है। सुजुकी ने हायाबूसा में पहले की तरह 1340 सीसी का फोर स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्टिड लिक्विड कूल्ड डीओएचसी इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 190 बीएचपी और 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन को आरडीई नियमों के मुताबिक ही अपडेट किया गया है। सुजुकी हायाबूसा की कुल लंबाई 2180 एमएम है। जबकि इसकी चौड़ाई 735 एमएम, ऊंचाई 1165 एमएम है। बाइक का व्हीलबेस 1480 एमएम है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 125 एमएम है। सुजुकी की हायाबूसा का कुल वजन 266किलोग्राम है। सुजुकी की ओर से हायाबूसा एक प्रीमियम सुपरबाइक के तौर पर पेश की जाती है। कंपनी की ओर से इस बाइक में कई खास फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हैडलैंप, टीएफटी डिस्प्ले, साइड माउंटिड एग्जॉस्ट, 10 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 10 लेवल एंटी व्हीली कंट्रोल, थ्री लेवल इंजन ब्रेक कंट्रोल, ट्रिपल पावर मोड्स, क्रूज कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, एबीएस, हिल होल्ड जैसे कई फीचर्स इसमें मिलते हैं। सुजुकी ने हायाबूसा को भारतीय बाजार में 16.90 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया है। बाइक को सात अप्रैल 2023 से ही देशभर के सभी बड़े बाइक शोरूम पर बुक करवाया जा सकता है।
एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च
24 of 25
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारत में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। लॉन्च से पहले एमजी ने नई इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की झलक दिखाई। कंपनी की ओर से एक टीजर जारी किया गया है। जिसमें कार के इंटीरियर को दिखाया गया है। टीजर में कार के स्टेयरिंग व्हील को दिखाया गया है। जिसमें कुछ कंट्रोल्स के लिए बटन दिए गए हैं। सिर्फ 13 सेकेंड के टीजर में यह बताने की कोशिश की गई है कि कार कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी। कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर में आईपॉड के साथ ही म्यूजिक को भी प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक उन लोगों की पसंद भी बन सकती है, जिन्हें म्यूजिक पसंद है। कार में आईपॉड की तरह ही स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार के केबिन को मेटैलिक एक्सेंट दिया जा सकता है। टू स्पोक स्टेयरिंग व्हील में एक साइड म्यूजिक से जुड़े कंट्रोल्स होंगे तो दूसरी तरफ भी कुछ कंट्रोल्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें राउंड शेप के एसी स्विच होंगे। कार में ड्यूल टोन थीम का भी उपयोग किया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए कार में बड़ी टचस्क्रीन भी मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने भारत में इसके लिए ट्रेडमार्क भी लिया है। माना जा रहा है कि इस एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी बाजार में टोयोटा ने इसे एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। लेकिन भारत में इस एसयूवी को 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन भी मिल सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 100.6 बीएचपी और 136 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। एसयूवी में कंपनी की ओर से कई खास फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इनमें हेड्स-अप डिस्प्ले, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर, क्रूज कंट्रोल, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई फीचर्स होंगे।