फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा मई का पहला हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 07 May 2023 02:45 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए मई का पहला हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india

मई का पहला हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको एक मई से सात मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

कैसी रही कार कंपनियों की बिक्री

2 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में कुल 1.60 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की। कंपनी ने वित्त वर्ष की शुरूआत के पहले महीने में 160529 यूनिट्स की बिक्री की। इनमें रिटेल बिक्री के साथ ही अन्य कंपनियों को दी गई यूनिट्स, एक्सपोर्ट के आंकड़े शामिल हैं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 150661 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने अप्रैल 2023 में ऑल्टो और एस प्रेसो की की कुल 14110, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, टूर एस और वैगन आर की कुल 74935, सियाज की 1017, ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, एस क्रॉस, एक्सएल-6, ग्रैंड विटारा की 36754, ईको की 10504, सुपर कैरी की 2199, अन्य कंपनियों को 4039 और 16971 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं। वहीं ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स ने भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर अप्रैल महीने में 126 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 4551 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि कंपनी को इस दौरान सप्लाई चेन में आ रही परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी 126 फीसदी की बढ़त दर्ज की। कंपनी ने हाल में ही दूसरी ईवी कॉमेट को लॉन्च किया है। जिसके लिए 15 मई से बुकिंग को शुरू किया जाएगा और मई महीने से ही कार की डिलीवरी भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कारें

3 of 19
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मई महीने में चार कारों को लॉन्च किया जा सकता है। इनमें मारुति, बीएमडब्ल्यू और टाटा मोटर्स की गाड़ियों को लाने की तैयारी हो रही है। मारुति की ओर से जिम्नी को मई में लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमडब्ल्यू की ओर से दूसरी जनरेशन की एम2 को लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमडब्ल्यू की ओर से ही एक्स3 एम40 आई को भी मई में लॉन्च किया जा सकता है।

ओला की अप्रैल में हुई शानदार बिक्री

4 of 19
For Reference Only - फोटो : ola electric
ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स की अप्रैल 2023 के दौरान भी काफी बेहतर बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक महीने में कंपनी ने 30 हजार यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री का 40 फीसदी बाजार अपने पास रखा है। साथ ही लगातार आठवें महीने कंपनी की पोजिशन नंबर एक पर कायम रही है। ओला इलेक्ट्रिक के सीएमओ अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि ओला एसवन, एसवन प्रो और एसवन एयर को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी की ओर से करीब दो साल पहले पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया था। इस बीच कंपनी ऑफलाइन नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रहा है और इसी क्रम में कंपनी ने देश के कई शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले हैं और जल्द ही इनकी संख्या बढ़कर 500 तक हो जाएगी, जिसे हम दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम डिमांड को पूरा करने के साथ ही अपने डायरेक्ट टू कस्टमर नेटवर्क को भी बढ़ाएंगे। कंपनी हायपरचार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ा रही है। जिससे ग्राहकों को अपने स्कूटर चार्ज करने में आसानी होगी। कंपनी का फोकस अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने पर है। साल की शुरूआत में ही कंपनी की ओर से जानकारी दी गई थी कि आने वाले समय में कंपनी अपनी बाइक्स को भी भारतीय बाजार में लाएगी। इसके साथ ही कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारियां भी की जा रही हैं। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन स्कूटर हैं। इनमें एसवन एयर, एसवन और एसवन प्रो शामिल हैं।
विज्ञापन

लॉन्च से पहले टाटा की कार का ब्रोशर हुआ लीक

5 of 19
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की जल्द लॉन्च होने वाली सीएनजी कार अल्ट्रोज का ब्रोशर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर लीक हुए ब्रोशर में कार के वैरिएंट और फीचर्स की जानकारी दी गई है। कंपनी ने हाल में ही इस कार के लिए बुकिंग को शुरू किया था। टाटा अल्ट्रोज सीएनजी में एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे डुअल-सिलेंडर आई सीएनजी तकनीक के साथ जोड़ा गया है। पांच स्पीड मैनुअल और छह स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कार 83 पीएस की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं सीएनजी के साथ कार 77 पीएस की पावर और 97 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी में वॉयस असिस्ट जैसे फीचर के साथ सनरूफ को दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह टाटा की ऐसी पहली कार होगी जो सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर के साथ आएगी। इसके साथ ही इसमें छह एयरबैग्स, ऑटोमैटिक हैडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, वायरलेस चार्जर, नया इंजन और ड्यूल सीएनजी सिलेंडर जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रोशर से जो जानकारी लीक हुई है। उसके मुताबिक कार में छह वैरिएंट्स को दिया जाएगा। इनमें एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सएम प्लस एस, एक्सजेड, एक्सजेड प्लस एस, एक्सजेड प्लस ऑप्शन एस जैसे वैरिएंट होंगे।
विज्ञापन

रेनो की एसयूवी हुई और बेहतर

6 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : renault india
रेनो की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर को आरएक्सटी ऑप्शनल एमटी वैरिएंट दिया गया है। इस वैरिएंट को कंपनी की ओर से 7.99 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया गया है। वैरिएंट में कई खास फीचर्स को दिया गया है। काइगर के आरएक्सटी ऑप्शनल एमटी वैरिएंट में कंपनी की ओर से जिन फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। उनमें आठ इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, एलईडी हैडलैंप, अलॉय व्हील्स, हाई सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। अभी तक इन फीचर्स को टॉप वैरिएंट आरएक्सजेड में ही ऑफर किया जाता था। एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जाता है। इसमें ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही यह एसयूवी ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में फोर स्टार हासिल कर चुकी है। साथ ही इसमें एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, 60:40 स्प्लिट रियर रो सीट्स, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन

होंडा ने किया नई एसयूवी के नाम का एलान

7 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda cars
होंडा मोटर्स की ओर से नई एसयूवी के लॉन्च से पहले नाम का एलान किया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नई एसयूवी का नाम एलीवेट होगा। इसके साथ ही कंपनी ने एसयूवी के नाम की एक फोटो भी साझा की है। कंपनी की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस एसयूवी को छह जून को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से सही तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। इसे कंपनी ने ग्लोबल मॉडल के तौर पर बनाया है। ऐसे में भारत के साथ ही यह कई अन्य बाजारों में भी लॉन्च की जा सकती है। होंडा की ओर से बताया गया है कि एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन और फीचर्स को इस तरह से ऑफर किया जाएगा, जिससे यह अर्बन एसयूवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को दर्ज करा पाएगी। शहरी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए इसे डिजाइन किया गया है और भारत ऐसा पहला बाजार होगा, जिसमें इसे लॉन्च किया जाएगा। मिड साइज एसयूवी के तौर पर होंडा की एलीवेट को लाया जाएगा। ऐसे में इससे मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टॉस जैसी एसयूवी को चुनौती मिलेगी।

शाइन100 के लिए होंडा ने किया यह काम

8 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
होंडा की ओर से शाइन100 को डीलरशिप तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। जल्द ही ग्राहकों को शाइन100 बाइक्स की डिलीवरी शुरू की जाएंगी। शाइन100 को कंपनी ने मार्च 2023 में लॉन्च किया है। बाइक को ओबीडी2 कम्प्लाइंट इंजन के साथ पेश किया गया है। बाइक को कुल पांच रंगों के विकल्प में उपलब्ध करवाया गया है। दिल्ली में बाइक की एक्स शोरुम कीमत 64900 रुपये है।

टोयोटा ने लॉन्च किए इनोवा क्रिस्टा के दो वैरिएंट

9 of 19
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
कंपनी ने इनोवा क्रिस्टा के वीएक्स और जेडएक्स वैरिएंट्स को लॉन्च किया है। नए वैरिएंट्स के लॉन्च के बाद यह कुल चार वैरिएंट जी, जीएक्स, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध होगी। दोनों वैरिएंट्स की कीमत 23.79 लाख रुपये 25.43 लाख रुपये के बीच होगी। इनमें सात एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग् सेंसर, स्मार्ट एंट्री सिस्टम, एंबिएंट लाइट्स, आठ इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। एमपीवी में वीएससी, एचएसी, एबीएस, ईबीडी, बीए, थ्री पाइंट सीटबेल्ट और हेडरेस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी दिया गया है। इनोवा क्रिस्टा को कुल पांच रंगों के विकल्प के साथ पेश किया गया है।

टोयोटा की एसयूवी को खरीदना हुआ महंगा

10 of 19
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमतों में मई 2023 के दौरान बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी की कीमत में करीब 60 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 10.73 लाख रुपये हो गई है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत भी 25 हजार रुपये बढ़कर 19.74 लाख रुपये हो गई है। एसयूवी के एस ई-सीवीटी वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी के बाद इसकी एक्स शोरुम कीमत 16.21 लाख रुपये हो गई है। एसयूवी को सीएनजी, पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। पेट्रोल में इसके कुल आठ वैरिएंट मिलते हैं। सीएनजी में दो और हाइब्रिड तकनीक के साथ तीन वैरिएंट आते हैं। पेट्रोल वैरिएंट की शुरूआती कीमत 10.73 लाख रुपये से 17.21 लाख रुपये के बीच है। सीएनजी वैरिएंट की कीमत 13.43 और 15.31 लाख रुपये के बीच है। जबकि हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत 16.21, 18.24 और 19.74 लाख रुपये है।

लॉन्च से पहले सामने आईं ह्यूंदै की नई एसयूवी की फोटो

11 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी एक्सटर की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। लीक हुई फोटो में एसयूवी के आगे और पीछे के लुक की जानकारी मिल रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लीक हुई फोटो के मुताबिक एसयूवी एक्सटर का साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से भी छोटा होगा। लेकिन इसका डिजाइन वेन्यू से प्रेरित लगता है। लेकिन इसमें वेन्यू की तरह कनेक्टिड लाइट नहीं मिलेगी। सोशल मीडिया पर लीक हुई फोटो के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी में एच शेप की एलईडी डीआरएल दी गई हैं। वहीं नीचे की ओर अलग यूनिट में हेडलाइट्स मिलेंगी। इनमें एलईडी प्रोजेक्टर को दिया जा सकता है। पीछे की ओर से एसयूवी में छोटा स्पायलर, हाई माउंटिड स्टॉप लैंप, डिफॉगर, रियर वाइपर, एलईडी टेल लाइट्स, बंपर में रिफ्लेक्टर और रियर कैमरा मिल सकते हैं। साइड प्रोफाइल में एसयूवी को ब्लैक क्लैडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। एसयूवी में 15 से 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी एक्सटर के लॉन्च से पहले उसकी झलक को दिखाया था। कंपनी ने इसकी स्कैच इमेज को जारी किया था। जिसमें एसयूवी फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया था।

हीरो के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में हुई हजारों रुपये की कटौती

12 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : vidaworld
साल 2022 में हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड विदा की ओर से दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी की ओर से दोनों स्कूटर्स की कीमत में कटौती करने का एलान किया है। कंपनी की ओर से वी1 प्लस स्कूटर की कीमत में करीब 25 हजार रुपये की कटौती की गई है। वहीं वी1 प्रो की एक्स शोरुम कीमत में करीब 20 हजार रुपये तक की कमी की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में वी1 प्लस की एक्स शोरुम कीमत 1.03 लाख रुपये हो गई है और वी1 प्रो की कीमत 1.20 लाख रुपये हो गई है। जबकि पहले वी1 प्लस की कीमत 1.28 और वी1 प्रो की कीमत 1.39 लाख रुपये थी। कीमतों में कमी करने के साथ ही विदा की ओर से विस्तार भी किया जा रहा है। कंपनी की योजना इस साल के आखिरी तक 100 शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने की है। इसके लिए कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के एक्सपेंसिव डीलरशिप का भी उपयोग कर सकती है। फिलहाल कंपनी बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में हैं लेकिन जल्द ही पुणे, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, हैदराबाद, चेन्नई, कालिकट और कोच्चि में भी विस्तार करेगी।

तेज रफ्तार ने ली जान

13 of 19
यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान की मौत - फोटो : फाइल फोटो
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार के कारण एक और हादसा हुआ। हादसे में उत्तराखंड के यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान की मौत हो गई। हादसे के समय अगस्त्य जिस बाइक को चला रहे थे वह काफी तेज बाइक है। वह हादसे के समय कावासाकी निंजा जेडएक्स10 आर बाइक चला रहे थे। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बाइक की स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी। जेडएक्स10 आर एक सुपरबाइक है, जिसमें 998 सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इंजन मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक की टॉप स्पीड 299 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक को सिर्फ तीन सेकेंड में ही जीरो से 100 किमी की स्पीड से चलाया जा सकता है। बाजार में इसकी कीमत 16.31 लाख रुपये एक्स शोरुम है।

अप्रैल में इन कंपनियों के दो पहिया वाहनों की रही डिमांड

14 of 19
For Reference Only - फोटो : tvs motors
फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में कुल 1229911 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने सबसे ज्यादा 410947 यूनिट्स की बिक्री की। दूसरे नंबर होंडा मोटरसाइकिल का नंबर रहा। कंपनी ने कुल 244044 यूनिट्स की बिक्री की। तीसरे पायदान पर टीवीएस मोटर रही। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 208266 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। अगले पायदान पर बजाज ऑटो ग्रुप रहा। कंपनी ने 146172 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। पांचवें पायदान पर सुजुकी मोटरसाइकिल का नंबर आया। कंपनी ने कुल 61660 यूनिट्स की बिक्री की।

एमजी कॉमेट ईवी के वैरिएंट्स का हुआ एलान

15 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
एमजी ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी के सभी वैरिएंट्स का एलान कर दिया है। कंपनी की ओर से पहले इसका सिर्फ एक वैरिएंट पेश किया गया था, लेकिन अब कॉमेट के लिए कुल तीन वैरिएंट्स उपलब्ध होंगे। जिनमें पेस, प्ले और प्लश शामिल हैं। लॉन्च के समय कंपनी ने इसके शुरूआती वैरिएंट को 7.98 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया था। लेकिन अब इसकी कीमत 9.98 लाख रुपये तक होगी। वहीं इसका मिड वैरिएंट 9.28 लाख रुपये में मिलेगा। कंपनी की ओर से कॉमेट ईवी पर बायबैक का ऑफर भी दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बायबैक विकल्प लेने पर कंपनी तीन साल बाद 60 फीसदी कीमत वापस देगी। यह कीमत कार की एक्स शोरुम कीमत पर वापस मिलेगी। जिससे ग्राहक एमजी की दूसरी कार के साथ अपग्रेड कर पाएं। एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।

शुरू हुआ प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन

16 of 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सिंपल एनर्जी की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट में फोटो के साथ लिखा कि सिंपल विजन 1.0 से पहला स्कूटर बनाया गया है। अब जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू की जाएंगी। पूरी जानकारी के लिए 23 मई तक इंतजार करने की भी जानकारी दी गई है। इससे पहले सिंपल एनर्जी की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को 23 मई 2023 को लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह काफी बेहतरीन कीमत के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से साल की शुरूआत में यह जानकारी दी गई थी सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए देशभर से उन्हें एक लाख से भी ज्यादा बुकिंग मिली हैं।

अप्रैल में इन कंपनियों के गाड़ियों की रही डिमांड

17 of 19
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में कुल 282674 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री हुई। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 109919 यूनिट्स की बिक्री की। दूसरे नंबर पर ह्यूंदै रही, जिसकी अप्रैल 2023 के दौरान 41813 यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे पायदान पर टाटा मोटर्स रही। कंपनी ने बीते महीने कुल 41374 यूनिट्स की बिक्री की। लिस्ट में अगला नंबर महिंद्रा का रहा। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान 29545 यूनिट्स की बिक्री की। पांचवें पायदान पर किआ मोटर्स का नंबर आया। कंपनी ने कुल 16641 यूनिट्स की बिक्री अप्रैल 2023 में की।

स्कोडा की नई कोडिएक में हैं क्या खूबियां

18 of 19
Skoda Kodiaq 2023 - फोटो : Skoda Auto
स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में नई कोडिएक को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कोडिएक को तीन वैरिएंट्स में पेश किया है, जिनमें स्टाइल, स्पोर्टलाइन और एलएंडके शामिल हैं। इसमें दो लीटर टीएसआई ईवो टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे 187 BHP और 320 NM का टॉर्क मिलता है। यह 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, छह ड्राइविंग मोड, 4x4 ड्राइविंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कोडिएक की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 37.99 लाख रुपये से 41.39 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन

टाटा की इलेक्ट्रिक कार को हाथों-हाथ खरीद रहे ग्राहक

19 of 19
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली टियागो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। लॉन्च के चार महीने से कम समय में टियागो ईवी की 10 हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यह रिकॉर्ड बनाने वाली टियागो ईवी पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसे सिर्फ 57 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज के बाद यह 315 किलोमीटर की अधिकतम रेंज ऑफर करती है। कार में 45 कनेक्टिड फीचर के साथ ही स्मार्ट वॉच, आठ स्पीकर के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 8.69 लाख रुपये है। टॉप वैरिएंट को 11.54 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें