ऑटो जगत के लिए मार्च का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कारें लॉन्च हुईं तो कई नई कारों की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
मार्च का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 13 मार्च से 19 मार्च के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जीएम के तालेगांव प्लांट में कारें बनाएगी ह्यूंदै
2 of 18
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनरल मोटर्स के महाराष्ट्र के तालेगांव प्लांट में अब ह्यूंदै की कारों को बनाया जाएगा। दोनों कंपनियां जिस टर्म शीट पर साइन करेंगी उसमें जमीन, प्लांट और मैन्युफैक्चरिंग मशीनें शामिल होंगी। जनरल मोटर्स के इस प्लांट को साल 2020 के दौरान बंद कर दिया गया था। तालेगांव प्लांट का इस्तेमाल जनरल मोटर्स की ओर से असेंबली और पावरट्रेन प्रोडक्शन फेसिलिटी के तौर पर किया जाता था। साल 2020 में प्लांट के बंद होने के बाद से ही जनरल मोटर्स की ओर से कोशिश की जा रही थी कि कोई अन्य कंपनी इस प्लांट को खरीद सके। लेकिन अब ह्यूंदै और जीएम के बीच टर्म शीट साइन होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यहां पर एक बार फिर से काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
कावासाकी वर्सेस 100 हुई अपडेट
3 of 18
For Reference Only
- फोटो : kawasaki india
कावासाकी की ओर से वर्सेस 1000 को अपडेट किया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 12.19 लाख रुपये है। इस टूरर बाइक में सिर्फ एक ही वैरिएंट और एक ही रंग में पेश किया जाता है। वर्सेस 1000 में 1043 सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इन लाइन फोर इंजन दिया गया है। इससे बाइक को 120 पीएस और 102 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ट्विन एलईडी हैडलैंप मिलते हैं।
सिट्रॉएन सी3 खरीदना हुआ महंगा
4 of 18
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से सी3 की कीमतों में 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.16 लाख रुपये से होगी। 6.16 लाख रुपये की कीमत में इसका लाइव वैरिएंट उपलब्ध होगा। फील वैरिएंट की नई कीमत 7.08 लाख रुपये होगी। फील वाइब की एक्स शोरुम कीमत 7.23 लाख रुपये होगी। सी3 के फील डीटी वैरिएंट को भी 7.23 लाख रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके फील वाइब डीटी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 7.38 लाख रुपये तय की गई है। फील टर्बो डीटी वाइब वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से सी3 की कीमतों में बढ़ोतरी आरडीई नियमों के मुताबिक इंजन अपडेट करने के कारण हुई है।
विज्ञापन
ह्यूंदै वर्ना में मिलेंगे ऐसे सेफ्टी फीचर्स
5 of 18
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई वर्ना को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले पिछले हफ्ते नई वर्ना के सुरक्षा से जुड़े फीचर्स की जानकारी को साझा किया गया। कंपनी के मुताबिक इसमें सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जाएगा। जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टेन और साइड एयरबैग्स शामिल होंगे। नई वर्ना में छह एयरबैग्स के अलावा सभी सीटों के लिए तीन पाइंट सीटबेल्ट्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक, एबीएस और ईबीडी, अमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, लेन चेंज इंडीकेटर, बर्गलर अलॉर्म, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। नई वर्ना में कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जाएगा। इसमें लेवल-2 का ADAS सिस्टम होगा। जिसके साथ फॉर्वर्ड कॉलिजन वार्निंग, फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे सिस्टम शामिल होंगे।
विज्ञापन
ओला फ्री में बदलेगी पार्ट
6 of 18
For Reference Only
- फोटो : ola electric
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से अपग्रेड जारी किया गया है। कंपनी की ओर से एस वन के लिए अपग्रेड जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक लॉन्च के बाद से अब तक लगातार एस वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट सस्पेंशन के टूटने और दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे थे। कंपनी की ओर से इस मामले में कहा गया है कि जो ग्राहक अपने स्कूटर को नए फ्रंट फाेर्क डिजाइन के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं वह 22 मार्च 2023 से अपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। अपग्रेड करने के लिए किसी भी ग्राहक को किसी भी तरह से कोई पेमेंट नहीं देनी होगी। यह सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा। एक बार अपाइंटमेंट विंडो के खुलने के बाद कोई भी ग्राहक अपाइंटमेंट ले सकता है और उसके बाद उसे एक तारीख दी जाएगी जिसपर वह अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाकर फ्री में फोर्क अपग्रेड करवा सकता है।
विज्ञापन
होंडा लाई 100 सीसी शाइन
7 of 18
For Reference Only
- फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की ओर से भारतीय बाजार में नई 100 सीसी बाइक शाइन को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से शाइन बाइक में कई खास फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें पीजीएम-एफआई भी शामिल है। बाइक में 768 एमएम की सीट दी गई है। इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड के साथ इनहिबिटर दिया गया है। बाइक में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इक्वलाइजर, पीजीएम-एफआई तकनीक को भी जोड़ा गया है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी 168 एमएम रखी गई है। होंडा की नई 100 सीसी बाइक शाइन में नया 100 सीसी का इंजन दिया गया है। बाइक में फ्यूल पंप को फ्यूल टैंक से बाहर प्लेस किया गया है। इससे बाइक की कीमत को कम रखने में भी मदद मिलेगी। होंडा शाइन की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 64900 रुपये मुंबई की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि यह कीमत इंट्रोडक्ट्री है और कुछ समय बाद कंपनी बाइक की कीमतों में बदलाव कर सकती है। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है और इसका प्रोडक्शन अगले महीने से शुरू किया जाएगा, जबकि डिलीवरी मई 2023 से शुरू होंगी।
किआ ने भी किया अपडेट
8 of 18
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से भारतीय बाजार में अपने वाहनों को नए अवतार में पेश किया गया है। किआ की ओर से सोनेट और कैरेंस को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद दोनों ही गाड़ियों में डीजल में आईएमटी पावरट्रेन को शामिल किया गया है। नए पावरट्रेन के कारण दोनों गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। कैरेंस में कंपनी की ओर से नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आईएमटी ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है। नए इंजन को 1.4 लीटर टर्बाेचार्ज इंजन से रिप्लेस किया गया है। अब इसमें 7डीसीटी गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा 1.5 लीटर नेचुरल एस्पीरेटिड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। किआ की ओर से सोनेट की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल और एक लीटर टर्बो चार्ज वैरिएंट्स की कीमतों में 25 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इसके एचटीएक्स डीसीटी वैरिएंट की कीमत में सबसे कम 19 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। सोनेट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिसके साथ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सोनेट में छह स्पीड डीसीटी या आईएमटी का विकल्प दिया गया है। इसके डीजल वैरिएंट की कीमतों में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसे 9.95 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 14.89 लाख रुपये हो गई है।
एनएस सीरीज में बजाज पल्सर की दो बाइक हुईं लॉन्च
9 of 18
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से दो दमदार बाइक्स को लॉन्च किया गया है। इनमें पल्सर एनएस160 और एनएस200 शामिल हैं। दोनों ही नेकेड बाइक्स हैं और इनमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। बाइक्स में अपसाइड डाउन फोर्क्स दिए गए हैं जिससे बाइक्स को फास्ट कॉनर्रिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसके साथ ही इनमें नए कलर्स और ग्राफिक्स को भी दिया गया है। इसके स्पीडोमीटर में अब गियर इंडीकेटर भी दिया गया है जिससे बाइक चलाते समय इस बात की भी जानकारी मिल पाएगी कि बाइक को किस गियर में चलाया जा रहा है। इस फीचर के साथ ही स्पीडोमीटर में डिस्टेंस-टू-एंपटी, फ्यूल इकोनॉमी और एवरेज फ्यूल इकोनॉमी को भी देखा जा सकेगा। बाइक्स में सेफ्टी पर भी ध्यान देते हुए ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और 17 इंच के टायर दिए गए हैं। आगे के पहिये पर 300 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है जबकि पीछे के पहिये पर 230 एमएम का डिस्क मिलता है। वहीं एबीएस के कारण बाइक किसी भी तरह की सड़क पर फिसलती नहीं है। कंपनी ने एनएस160 की एक्स शोरुम कीमत 134675 रखी है और एनएस200 को दिल्ली में 147347 एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों ही बाइक्स को मेटैलिक पर्ल वाइट, ग्लॉसी एबोनी ब्लैक, सैटिन रेड और प्यूटर ग्रे रंगों का विकल्प दिया गया है।
हीरो इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किए तीन नए स्कूटर्स
10 of 18
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में तीन नए स्कूटर्स को लॉन्च किया गया। कंपनी ने ऑप्टिमा सीएक्स 5.0, ऑप्टिमा सीएक्स 2.0 और एनवाईएक्स स्कूटर को लॉन्च किया। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि तीनों स्कूटर्स को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है और इनमें क्या खूबियां दी गई हैं। हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से लॉन्च किए गए ऑप्टिमा 5.0 में कंपनी ने ड्यूल बैटरी ऑफर की है। वहीं ऑप्टिमा 2.0 में सिंगल बैटरी को दिया गया है। एनवाईएक्स 5.0 में भी कंपनी की ओर से ड्यूल बैटरी सेट-अप दिया गया है। तीनों ही स्कूटर्स जापानी तकनीक के साथ आएंगे जिनमें जर्मन ईसीयू तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की ओर से तीनों स्कूटर्स में बैटरी सेफ्टी अलार्म, ड्राइव मोड लॉक, रिवर्स रोल प्रोटेक्शन और साइड स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स को दिया गया है। तीनों ही स्कूटर्स को कंफर्ट एंड स्पीड और सिटी स्पीड स्कूटर सेगमेंट में पेश किया गया है। जिनकी कीमत 85 हजार रुपये से 1.30 लाख रुपये तक है। कंफर्ट सेगमेंट स्कूटर की कीमत 85 हजार रुपये और सिटी स्पीड स्कूटर सेगमेंट की कीमत को 1.05 से 1.30 लाख रुपये के बीच रखा गया है।
किआ ने पेश की ईवी9
11 of 18
Kia EV9 Concept
- फोटो : Amar Ujala
किआ की ओर से ईवी9 एसयूवी को पेश किया गया है। कंपनी इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को ऑटो एक्सपो में भी दिखा चुकी है। छह और सात सीटों वाली एसयूवी में बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। लग्जरी इंटीरियर, एंबिएंट लाइटिंग, मेमोरी सीट्स, बड़ी टचस्क्रीन जैसे फीचर्स को इसमें दिया जाएगा। अभी इसकी बैटरी और मोटर की जानकारी को साझा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इसकी बैटरी और मोटर के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे। कंपनी इसे साल 2024 तक लॉन्च कर सकती है।
निसान किक्स की बुकिंग बंद
12 of 18
भारत में हुई लॉन्च Nissan Kicks
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली किक्स के लिए बुकिंग को रोक दिया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर भी सिर्फ मैग्नाइट के सामान्य और रेड एडिशन के लिए बुकिंग ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार को डिस्कंटीन्यू भी कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कार आरडीई नियमों के मुताबिक वाहनों को अपडेट करने का है। बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक कंपनियां सिर्फ उन वाहनों को अपडेट कर रही हैं जिन्हें भविष्य में बेचा जाएगा। वहीं जिन उत्पादों को अपडेट नहीं किया जा रहा है उनकी बिक्री एक अप्रैल 2023 से बंद कर दी जाएगी। फरवरी की बिक्री के आंकड़े सियाम की ओर से जारी किए गए थे। इस रिपोर्ट के मुताबिक निसान किक्स का फरवरी में प्रोडक्शन नहीं हुआ है जबकि फरवरी 2022 के दौरान कंपनी ने 145 यूनिट्स बनाई थीं। वहीं फरवरी में इसकी ब्रिकी भी नहीं हुई। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि निसान की ओर से इस एसयूवी को बंद कर दिया गया जाए।
650 सीसी सेगमेंट में लॉन्च हुईं दो बाइक्स
13 of 18
For Reference Only
- फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड की ओर से 650 सीसी सेगमेंट में इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के 2023 वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इन दोनों बाइक्स में नई पेंट स्कीम, अलॉय और टायर के साथ कई बदलाव किए हैं। नई इंटरसेप्टर 650 में कंपनी की ओर से चार नए शानदार कलर्स को दिया गया है। जिसमें दो ब्लैक-आउट वैरिएंट, ब्लैक रे और बार्सिलोना ब्लू शामिल हैं। इसके साथ ही इसके सॉलिड कलरवे सीरीज़ में नया कस्टम डुअल कलर ब्लैक पर्ल और कैली ग्रीन को शामिल किया गया है। नए कलर्स के विकल्प मौजूदा सनसेट स्ट्रिप और कैन्यन रेड के साथ शामिल हो गए हैं। कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के लिए कंपनी ने दो नए ब्लैक आउट वर्जन पेश किए हैं। इनमें स्लिपस्ट्रीम ब्लू और एपेक्स ग्रे शामिल हैं। इन्हें मिस्टर क्लीन, डक्स डीलक्स, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन और रॉकर रेड के साथ पेश किया जाएगा। बाइक में पहले से बेहतर सीट, नया स्विचगियर, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और नए एलईडी हेडलैंप को दिया गया है। दोनों बाइक्स के लिए आज से बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इंटरसेप्टर 650 की चेन्नई में एक्स शोरुम कीमत 3.03 लाख रुपये रखी गई है जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की चेन्नई में एक्स शोरुम कीमत 3.19 लाख रुपये तय की गई है।
डीलरशिप पर पहुंच रहीं जिम्नी और फ्रॉन्क्स
14 of 18
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नेक्सा डीलरशिप पर जिम्नी और फ्रॉन्क्स को पहुंचाया जा रहा है। इससे इस बात की संभावना बढ़ गई है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों एसयूवी को अप्रैल 2023 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। दोनों ही एसयूवी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। 12 जनवरी 2023 को कंपनी ने दोनों एसयूवी को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था। तभी से ही दोनों के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया था। काफी कम समय में ही दोनों एसयूवी के लिए कंपनी को बड़ी संख्या में बुकिंग मिली थीं। इन्हें कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।
फॉक्सवैगन ने दिखाई छोटी इलेक्ट्रिक कार आईडी.2 आल
15 of 18
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
फॉक्सवैगन की ओर से ग्लोबल मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार आईडी.2 आल कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया गया है। इस इलेक्ट्रिक फ्रंट व्हील ड्राइव कार को एमईबी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड, हेड्स अप डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट एसी, 10.9 इंच इस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस, ईबीडी, एयरबैग जैसे कई और फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 57KWH का बैटरी पैक है जिससे इसे 400 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें काफी दमदार मोटर मिलती है जिससे कार को सात सेकेंड में जीरो 100 किमी की स्पीड पर चलाया जा सकता है। इसे साल 2025 तक 20 से 30 लाख भारतीय रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
टोयोटा के दमदार पिक-अप ट्रक को खरीदना हुआ और आसान
16 of 18
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा ने इकलौते पिक-अप ट्रक की कीमतों में कटौती कर दी है। इसके नए दामों को आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है। कुछ समय पहले ही इसके लिए दोबारा से बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई कीमतों की जानकारी के मुताबिक हिल्क्स की एक्स शोरुम कीमतों में 3.59 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। 3.59 लाख रुपये की कटौती इसके 4x4 स्टैंडर्ड एमटी वैरिएंट में की गई है। कंपनी ने हिल्क्स के सिर्फ एक वैरिएंट की कीमत में कमी की है और बाकी दो वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 4x4 हाई एमटी की कीमतों में 1.35 लाख रुपये और 4x4 हाई एटी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत में 1.10 लाख रुपये की बढ़ोतरी भी की गई है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 4x4 स्टैंडर्ड एमटी वैरिएंट की नई एक्स शोरुम कीमत 30.40 लाख रुपये हो गई है जबकि पहले यह 33.99 लाख रुपये एक्स शोरुम थी। इसके अलावा 4x4 हाई एमटी की नई कीमत37.15 लाख रुपये हो गई है। बढ़ोतरी से पहले इस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 35.80 लाख रुपये थी। पिक-अप ट्रक के इकलौते ऑटोमैटिक वैरिएंट 4x4 हाई एटी की नई कीमत 37.90 लाख रुपये एक्स शोरुम हो गई है। पहले इसकी एक्स शोरुम कीमत 36.80 लाख रुपये थी।
मारुति ने लॉन्च की नई ब्रेजा सीएनजी
17 of 18
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। फैक्ट्री फिटेड सीएनजी के साथ आने वाली यह मारुति का 14वां उत्पाद है। इससे पहले ग्रैंड विटारा, डिजायर, स्विफ्ट सहित कुल 13 कारों में सीएनजी का विकल्प दिया जाता है। सीएनजी ब्रेजा में भी पेट्रोल ब्रेजा की तरह ही कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एड्राइड ऑटो, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे कई फीचर्स जो पेट्रोल वैरिएंट में मिलते हैं उन्हें ऑफर किया गया है। कंपनी की ओर से सीएनजी ब्रेजा को एलएक्सआई, वीएक्सआई और जेडएक्सआई वैरिएंट्स में लाया गया है। एलएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.14 लाख रुपये तय की गई है। वीएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई में दो विकल्प दिए गए हैं। जेडएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 11.89 लाख रुपये और जेडएक्सआई ड्यूल टोन में इसकी एक्स शोरुम कीमत को 12.05 लाख रुपये रखा गया है।
किआ की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि अब उनकी कारें सीएसडी कैंटीन से भी मिल पाएंगी। कंपनी सीएसडी के जरिए सेल्टॉस एसयूवी की डिलीवरी को शुरू कर रही है और बाकी मॉडल्स को भी जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी की ओर से हरियाणा के गुरूग्राम में सीएसडी के जरिए किआ की पहली एसयूवी को मेजर जनरल रैंक के अधिकारी को डिलीवरी भी किया।