फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinetic DX Vs TVS iQube: किस ई-स्कूटर में है दम? जानें रेंज, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट

Mon, 28 Jul 2025 07:46 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kinetic DX के जरिए कंपनी ने अपने पुराने स्कूटर के नाम को इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से लॉन्च किया है। इसका सीधा मुकाबला TVS iQube से है। जानिए कौन-सा स्कूटर आपके लिए सबसे ज्यादा पैसा वसूल साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Kinetic DX Vs TVS iQube - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काइनेटिक ने एक बार फिर अपनी लोकप्रिय स्कूटर DX को लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इस स्कूटर को पेट्रोल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक अवतार में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी किफायती EV सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेगी। वहीं, बाजार में इसका सीधा मुकाबला TVS iQube के 2.2kWh वेरिएंट से होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए सबसे बेहतर वैल्यू फॉर मनी साबित होता है।

Kinetic DX Vs TVS iQube: बैटरी और रेंज

विज्ञापन

Kinetic DX और DX+ दोनों वेरिएंट्स में 2.6 kWh की LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी दी गई है, जो क्रमश: 102 km और 116 km की IDC रेंज देने का दावा करती है। इनके साथ 4.8 kW का हब मोटर मिलता है। टॉप स्पीड की बात करें तो, DX के लिए यह 80 kmph और DX+ के लिए 90 kmph है। दोनों स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स- रेंज, पॉवर और टर्बो दिए गए हैं।

वहीं, TVS iQube में 2.2 kWh की बैटरी दी गई है, जो 94 km की IDC रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है और 0 से 40 kmph की स्पीड यह मात्र 4.2 सेकेंड में पकड़ लेता है।

विज्ञापन

Kinetic DX Electric Scooter - फोटो : Kinetic

Kinetic DX Vs TVS iQube: चार्जिंग टाइम
चार्जिंग टाइम की बात करें तो TVS iQube लगभग 2 घंटे 45 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है, जबकि Kinetic DX को इसमें लगभग 3 घंटे लगते हैं।

Kinetic DX Vs TVS iQube: फीचर्स में कौन आगे
Kinetic DX और DX+ में रिवर्स असिस्ट, हिल होल्ड, 37 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं। लेकिन DX+ कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ आता है जैसे “माय काइने कंपेनियन” के जरिए वॉइस अलर्ट, पेटेंटेड रिट्रैक्टेबल चार्जिंग केबल, 8.8 इंच की डिजिटल डिस्प्ले और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स इसमें शामिल हैं।

इसके अलावा Kinetic एप के जरिए टेलीमैटिक्स फीचर भी मिलते हैं जिसमें व्हीकल ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग और इंट्रूडर अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

TVS iQube की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ बेस्ड स्मार्टकनेक्ट फीचर्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग, TFT डिस्प्ले, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, साइड स्टैंड मोटर कट-ऑफ, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और 17 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलतें है।

विज्ञापन

TVS iQube - फोटो : TVS

Kinetic DX Vs TVS iQube: कौन है पैसा वसूल स्कूटर
परफॉर्मेंस के लिहाज से Kinetic DX टीवीएस आईक्यूब से थोड़ी बेहतर रेंज और टॉप स्पीड देता है। हालांकि, कीमत को देखें तो आईक्यूब Kinetic DX से पूरे 18,000 रुपये किफायती है। अगर आपका बजट टाइट है तो आपके लिए TVS iQube एक किफायती ऑप्शन हो सकता है, लेकिन अगर आपकी पसंद अधिक रेंज और परफॉर्मेंस है तो इसमें Kinetic DX आपको निराश नहीं करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें