फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinetic DX: काइनेटिक ने मशहूर DX स्कूटर को इलेक्ट्रिक अवतार में किया लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और कीमत

Mon, 28 Jul 2025 03:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kinetic Green (काइनेटिक ग्रीन) ने भारत में Kinetic DX (काइनेटिक डीएक्स) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। नया DX पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है, जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है। बल्कि आज की जरूरतों के हिसाब से भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्टाइलिश बनाया गया है।
विज्ञापन
Kinetic DX Electric Scooter - फोटो : Kinetic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kinetic Green (काइनेटिक ग्रीन) ने भारत में Kinetic DX (काइनेटिक डीएक्स) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब 1.12 लाख (एक्स-शोरूम) है। टॉप वेरिएंट की कीमत करीब सवा लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ कम है। यह स्कूटर Kinetic ब्रांड में DX नाम की वापसी का प्रतीक है। इस बार कंपनी ने स्कूटर को दो वेरिएंट्स -  DX और DX+ में पेश किया है। 
विज्ञापन


पावर और परफॉर्मेंस
Kinetic DX में 4.8 kWh का हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और 2.6 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर IDC रेंज के हिसाब से 116 किलोमीटर तक चल सकता है। इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं - रेंज, पावर और टर्बो। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। जो शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए पर्याप्त है।

यह भी पढ़ें - Electric Car: अब कीमत नहीं, रेंज है ईवी खरीद का नया पैमाना, लंबी दूरी वाली गाड़ियां बनी पहली पसंद
विज्ञापन

Kinetic ब्रांड की रीब्रांडिंग
DX की लॉन्चिंग के साथ ही काइनेटिक एक और प्रतिष्ठित नाम को वापस लाई है - Luna (लूना)। जिसे इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। गौरतलब है कि पहला Kinetic DX स्कूटर 1984 से 2007 तक भारत में बेचा गया था। यह स्कूटर काइनेटिक इंजीनियरिंग और जापान की होंडा मोटर कंपनी के बीच हुए जॉइंट वेंचर का हिस्सा था। उस समय यह स्कूटर 98cc के टू-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता था और इसका डिजाइन Honda NH सीरीज से प्रेरित था।

लेकिन अब जो नया DX आया है, वह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है, जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि आज की जरूरतों के हिसाब से भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्टाइलिश बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - VinFast Auto India: विनफास्ट ने भारत के इस शहर में खोला पहला शोरूम, 2025 तक 34 और खोलने की योजना

लुक और डिजाइन
Kinetic DX स्कूटर का डिजाइन पूरी तरह से पुराने DX टू-स्ट्रोक स्कूटर से प्रेरित है है, जो 80-90 के दशक में खूब चला करता था। इसमें एक साधारण लेकिन स्टाइलिश फ्रंट एप्रन दिया गया है, जिस पर चमकता हुआ काइनेटिक का लोगो लगा है। इसके साथ ही स्कूटर में एक हेक्सागोनल एलईडी हेडलैम्प और उसके दोनों ओर तीर की शेप में टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। हेडलैम्प के ऊपर एक छोटा विंड डिफ्लेक्टर भी दिया गया है, जो पुराने मॉडल की याद दिलाता है।

यह भी पढ़ें - Vehicle Loan: ब्याज दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा, फाडा ने की आरबीआई से दखल देने की मांग

Kinetic DX Old and New - फोटो : Kinetic
फीचर्स 
भले ही डिजाइन रेट्रो हो, लेकिन इसमें दिए गए फीचर्स एकदम आधुनिक और स्मार्ट हैं। स्कूटर में 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट स्पीकर, कीलेस सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, क्रूज कंट्रोल, और ईजी चार्ज सिस्टम जैसे काम के फीचर्स भी मौजूद हैं।

DX+ वेरिएंट में मिलती है स्मार्ट कनेक्टिविटी
अगर आप थोड़ा और हाईटेक चाहते हैं, तो DX+ वेरिएंट आपके लिए है। इसमें Telekinetic (टेलीकाइनेटिक) टेलीमैटिक्स सिस्टम दिया गया है। जिसमें जियो-फेंसिंग, व्हीकल ट्रैकिंग और अन्य कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं। यानी अब स्कूटर भी स्मार्टफोन जैसा काम करेगा।

यह भी पढ़ें - VLF Tennis 1500: नए फीचर्स, नई लुक और लंबी रेंज के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं बढ़ी कीमत

बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस ईवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 1,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि फिलहाल सिर्फ 40,000 यूनिट्स की डिलीवरी की जाएगी, और इसकी डिलीवरी अक्तूबर 2025 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - Used Cars: भारत से विदा हो चुकी है फोर्ड, लेकिन उसकी ये एसयूवी सेकंड हैंड कार बाजार में अब भी सुपरहिट
विज्ञापन

वारंटी और कलर ऑप्शन
काइनेटिक ग्रीन इस स्कूटर के साथ तीन साल या 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक चाहें तो इसे नौ साल या एक लाख किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी में भी अपग्रेड कर सकते हैं। यह स्कूटर पांच रंगों में मिलेगा। जिसमें सफेद, नीला, काला, सिल्वर और लाल जैसे रंग शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती, दिल्ली सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें