Kia Syros Vs Maruti Brezza: इंजन और परफॉर्मेंस
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
Kia Syros में कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं। पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जिसमें 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
वहीं, Maruti Brezza में 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया गया है। यह इंजन 103.1 पीएस की पावर और 136.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 48-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। माइलेज की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट 19.89 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.80 किमी/लीटर की माइलेज प्रदान करता है।
Kia Syros Vs Maruti Brezza: फीचर्स में क्या है अंतर
Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स की बात करें, तो Kia Syros में कंपनी ने 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया है, जिसमें कनेक्टेड कार नेविगेशन सिस्टम, डुअल-पेन सनरूफ, 64 रंगों की एंबियंट लाइटिंग, रियर सीट रिक्लाइन, स्लाइड और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
दूसरी ओर, Maruti Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट, प्रोजेक्टर हेडलैंप और शार्क-फिन एंटीना जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Kia Syros Vs Maruti Brezza: सेफ्टी फीचर्स
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
Kia Syros 15 ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS तकनीक से लैस है। इसमें OTA अपडेट, छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), ABS, EBD, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर, पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं, Maruti Brezza में ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड अलर्ट, रियर वाइपर और वॉशर, एंटी-थेफ्ट सिक्योरिटी, इंजन इमोबिलाइजर, ISOFIX चाइल्ड एंकर और सेंट्रल लॉकिंग जैसी सेफ्टी सुविधाएं दी गई हैं।
Kia Syros Vs Maruti Brezza: डायमेंशन और बूट स्पेस
मारुति ब्रेजा
- फोटो : Maruti Suzuki
Kia Syros SUV की कुल लंबाई 3995 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1805 एमएम, ऊंचाई 1625 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2550 एमएम का है और इसमें 390 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया गया है। वहीं Maruti Breeza की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1685 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2500 एमएम है और इसमें 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
Kia Syros Vs Maruti Brezza: कीमत में कितना अंतर?
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
Kia Syros की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से भी कम है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये से कम है। वहीं, Maruti Brezza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से कम है और टॉप वेरिएंट 14 लाख रुपये के अंदर उपलब्ध हो जाता है।
Kia Syros Vs Maruti Brezza: कौन-सी एसयूवी आपके लिए बेहतर?
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
अगर आप ज्यादा पावरफुल इंजन, आधुनिक फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो Kia Syros एक बेहतर विकल्प हो सकती है। दूसरी ओर, Maruti Brezza उन लोगों के लिए सही है, जो बेहतर माइलेज, किफायती कीमत और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू की तलाश कर रहे हैं।