Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
किया सिरोस दो इंजन विकल्पों के साथ आती है जिसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। इसका 1.5-लीटर डीजल डीजल इंजन 114 बीएचपी की अधिकतम पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की अधिकतम पावर और 172 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी, और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।
वहीं, टाटा नेक्सॉन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर डीजल और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसका 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की अधिकतम पावर और 260 एनएम का पीक टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो, पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी, और 7-स्पीड डीसीए ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं, जबकि डीजल इंजन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी उपलब्ध हैं।
डायमेंशन्स
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
सिरोस और नेक्सॉन दोनों की लंबाई 3,995 मिमी है, लेकिन सिरोस ऊंचाई, चौड़ाई और व्हीलबेस में बढ़त रखती है। सिरोस की ऊंचाई 1,680 मिमी, चौड़ाई 1,805 मिमी, और व्हीलबेस 2,550 मिमी है, जबकि नेक्सॉन की ऊंचाई 1,620 मिमी, चौड़ाई 1,804 मिमी, और व्हीलबेस 2,498 मिमी है। सायरोस का बूट स्पेस 465 लीटर है, जो नेक्सॉन के 382 लीटर से अधिक है।
फीचर्स
Kia Syros में मिलता है लेवल 2 ADAS
- फोटो : Amar Sharma
सिरोस में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, जैसे छह पार्किंग सेंसर (साइड सेंसर के साथ), फ्लश डोर हैंडल्स, 30-इंच डिस्प्ले सेटअप, इंटीग्रेटेड ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और वर्चुअल क्लाइमेट कंट्रोल मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स का सपोर्ट है। पीछे की सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं। ड्राइवर की सीट 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल है।
नेक्सॉन में फुल LED प्रोजेक्टर डेडलाइट, LED फॉग लैंप्स और कनेक्टेड LED DRLs के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन्स मिलते हैं। नेक्सॉन में 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि सिरोस के टॉप मॉडल में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दोनों SUVs में ड्यूल-टोन केबिन और पैनोरमिक सनरूफ मिलते हैं। नेक्सॉन में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, जबकि सायरोस में 64-कलर एंबियंट लाइट्स और 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Tata Nexon में 5-स्टार की सेफ्टी
- फोटो : Tata Motors
किआ सिरोस अपने सेगमेंट में एकमात्र ऐसी एसयूवी है जिसमें रडार-आधारित लेवल 2 ADAS दिया गया है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), मल्टीपल ट्रैक्शन मोड्स, डैश कैम और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। सिरोस और नेक्सॉन दोनों में छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं। नेक्सॉन में ऑटोमैटिक रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी हैं और इसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
कीमत में अंतर
किआ सिरोस की कीमत 9 लाख रुपये से कम
- फोटो : Amar Sharma
किआ सिरोस को भारतीय बाजार में 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम की शुरुआती कीमत पर लाॉन्च किया गया है, जबकि टाटा नेक्सॉन की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम है।
कुल मिलाकर, किया सिरोस अपने प्रीमियम फीचर्स, बड़े केबिन, और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ टाटा नेक्सॉन को कड़ी टक्कर देती है। हालांकि, नेक्सॉन की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और हाई सेफ्टी रेटिंग इसे एक मजबूत प्रतियोगी बनाती है।