फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia EV9: किआ ने पेश की शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें कितनी होगी रेंज

Wed, 29 Mar 2023 03:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ मोटर्स की ओर से फुल साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9 से पर्दा हटा लिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कैसे फीचर्स दिए जाएंगे और कितने किलोमीटर तक इसे चलाया जा सकेगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Kia EV9 Concept - फोटो : Kia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से फुल साइज एसयूवी ईवी9 की पूरी रेंज से पर्दा हटा दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी में कैसे फीचर्स होंगे। यह एसयूवी कितनी सुरक्षित होगी और बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन


पेश हुई ईवी9
किआ मोटर्स ने इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9 को ग्लोबल बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से पेश की गई ईवी9 का कॉन्सेप्ट वर्जन है और आने वाले समय में इसे चीन सहित कुछ खास बाजारों में पहले पेश किया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स
एसयूवी में कई खास फीचर्स को दिया जाएगा। इन फीचर्स में सबसे खास फीचर होगा कि इसकी सीटों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकेगा। इसमें तीन रो में सीटें दी जाएंगी और इसे ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें हॉरिजाॅन्टल डिस्प्ले मिलता है जिसके साथ इंफोटेनमेंट स्क्रीन को दिया गया है। इसमें 14 स्पीकर साउंड सिस्टम, स्टेयरिंग व्हील पर इल्यूमिनेटिड लोगो के साथ एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स को दिया गया है।
विज्ञापन


कितनी होगी सुरक्षित
किआ की इस एसयूवी को अब तक की सबसे बेहतरीन तकनीक के साथ पेश किया गया है। इसमें लेवल-3 का ADAS दिया गया है जबकि अभी की कई कारों और एसयूवी में लेवल-2 ADAS सिस्टम दिया जाता है। इस एसयूवी में कुल 15 सेंसर होंगे जिनमें LIDARs सेंसर भी शामिल होंगे। जिनसे यह तय होगा कि एसयूवी के सभी ADAS फीचर्स सही से काम कर रहे हैं या नहीं।

कितनी लंबी-चौड़ी
किआ ईवी9 की लंबाई 5010 एमएम, चौड़ाई 1980 एमएम, ऊंचाई 1755 एमएम होगी। इसका व्हीलबेस 3100 एमएम का होगा। एसयूवी में 19 इंच के व्हील दिए जाएंगे। इसके साथ ही इसके कुछ वैरिएंट्स में 20 और 21 इंच के व्हील का भी विकल्प मिलेगा।

कितनी होगी रेंज
अपने ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म के कारण इसका प्रदर्शन काफी बेहतर होगा। एक बार फुल चार्ज में इस एसयूवी को 541 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। 800 वोल्ट के चार्जिंग की क्षमता वाले चार्जर से इसे 15 मिनट में चार्ज करने के बाद 239 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

कब होगी लॉन्च
अभी कंपनी की ओर से इसके लॉन्च के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि अगले छह महीनों में कंपनी इसके लिए बुकिंग लेना शुरू कर सकती है। जिसके बाद इसे कई देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन भारत में इसे कब तक लाया जाएगा, अभी इस बारे में कोई जानकारी किआ की ओर से नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें