फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किआ कैरेंस और क्लैविस में आएगा सीएनजी का विकल्प: 60-लीटर टैंक व 93hp पावर के साथ देश कब होगी लॉन्च? जानें यहां

Fri, 04 Sep 2026 04:53 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ ने भारतीय ऑटो बाजार में अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कैरेंस और कैरेंस क्लैविस एमपीवी के फैक्टरी-फिटेड सीएनजी वर्जन के स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इनकी कीमत और वेरिएंट से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं दोनों एमपीवी के सामने आए स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किआ ने भारत में अपनी कैरेंस और कैरेंस क्लैविस एमपीवी के फैक्टरी-फिटेड सीएनजी वर्जन की स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने यह जानकारी भारत में साेरेंटो एसयूवी के लॉन्च के दौरान दी है। कंपनी के अनुसार, दोनों एमपीवी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 60-लीटर सीएनजी टैंक दिया जाएगा। इसके साथ किआ भारत के फैक्टरी-फिटेड सीएनजी वाहन सेगमेंट में औपचारिक रूप से एंट्री करेगी।
विज्ञापन


पहले डीलर-फिटेड सीएनजी का मिलता था विकल्प
  • किआ कैरेंस और कैरेंस क्लैविस कुछ चुनिंदा लोकेशन्स पर पहले से डीलर-फिटेड सीएनजी किट के साथ उपलब्ध थीं। लेकिन आने वाले सीएनजी वर्जन में फैक्टरी-फिटेड सेटअप मिलेगा। इसका मतलब है कि सीएनजी सिस्टम को वाहन के स्टैंडर्ड प्रोडक्ट ऑफरिंग का हिस्सा बनाकर विकसित और फिट किया जाएगा।
  • सीएनजी टैंक को बूट में लगाया गया है और इसकी क्षमता की बात करें तो वह 60 लीटर है। खास बात यह है कि किआ ने वाहन के नीचे स्पेयर व्हील को बरकरार रखा है। फैमिली एमपीवी के लिए यह उपयोगी है, क्योंकि इससे लंबे सफर के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा मिलत सकती है।
फैक्टरी-फिटेड सीएनजी से क्या फायदा मिलेगा?
फैक्टरी-इंटीग्रेटेड सीएनजी सिस्टम मिलने से खरीदारों को आफ्टरमार्केट किट की तुलना में ज्यादा भरोसा मिल सकता है। सीएनजी सिस्टम, फ्यूल लाइन्स, कैलिब्रेशन और इससे जुड़े कंपोनेंट्स को वाहन के प्रोडक्शन प्रोसेस के हिस्से के तौर पर विकसित और फिट किया गया है। यानी ग्राहक को अलग से आफ्टरमार्केट सीएनजी किट लगवाने की जरूरत भी नहीं होगी।
विज्ञापन


1.5-लीटर इंजन देगा 93hp पावर
दोनों सीएनजी, एमपीवी में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। सीएनजी पर चलने के दौरान यह इंजन 93hp की पावर और 123Nm का टॉर्क पैदा करेगा। यह स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन की तुलना में 22hp और 21Nm कम है। सीएनजी वाहनों में पेट्रोल के मुकाबले पावर और टॉर्क में कमी आम बात है। इसकी वजह कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की दहन विशेषताओं का पेट्रोल से अलग होना है।

अभी किन चीजों का खुलासा नहीं हुआ है?
किआ ने अभी तक कैरेंस और कैरेंस क्लैविस सीएनजी का आधिकारिक फ्यूल-एफिशिएंसी आंकड़ा जारी नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि इंजन को रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए उपयोगी परफॉर्मेंस बनाए रखने के हिसाब से कैलिब्रेट किया गया है। सीएनजी वर्जन में छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किआ ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि सीएनजी वर्जन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी उपलब्ध होगा या नहीं।

सीएनजी के वजन के लिए चेसिस में बदलाव
सीएनजी टैंक की वजह से वाहन के पिछले हिस्से में अतिरिक्त वजन बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए किआ ने चेसिस से जुड़े कुछ बदलाव किए हैं। इनमें रिवाइज्ड सस्पेंशन ट्यूनिंग और अपग्रेडेड फ्रंट डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं। इन बदलावों का उद्देश्य पीछे अतिरिक्त वजन होने के बावजूद वाहन में अनुमान के मुताबिक राइड और ब्रेकिंग बिहेवियर बनाए रखना है।

कैरेंस क्लैविस में पहले से कई पावरट्रेन विकल्प
बता दें कि किआ कैरेंस क्लैविस फिलहाल 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस प्लेटफॉर्म पर पहले से कई सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्प मौजूद हैं। अब सीएनजी के जुड़ने से ग्राहकों के पास ईंधन खर्च को कम करने के लिए एक और विकल्प होगा।

भारत में कब तक होगी लॉन्च?
फिलहाल कंपनी ने अभी तक कैरेंस और कैरेंस क्लैविस सीएनजी कीआधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, इन दोनों मॉडलों के दिवाली 2026 से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत और वेरिएंट की जानकारी कंपनी बाद में जारी करेगी। फैक्टरी-फिटेड सीएनजी, 60-लीटर टैंक और 93hp इंजन के साथ कैरेंस और कैरेंस क्लैविस का सीएनजी वर्जन फैमिली एमपीवी खरीदारों के लिए नया विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें