गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है। देश के कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अगर आप अपनी कार से बेहतर एवरेज चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
गर्मी के समय कार के इंजन पर ज्यादा असर होता है। कई बार कार का एवरेज भी कम हो जाता है। जिसके कारण कार को ज्यादा केयर की जरूरत पड़ती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार से गर्मियों के मौसम में ज्यादा एवरेज चाहते हैं तो यह कैसे संभव हो सकता है।
विज्ञापन
टायर का रखें ध्यान
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियों के मौसम में टायर और उनमें हवा का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। टायर में कम हवा होने पर अगर कार चलाते हैं तो इससे कार के एवरेज पर बुरा असर होता है। लेकिन अगर कार के टायरों में हवा सही है तो फिर कार चलाने पर सही एवरेज मिलता है।
गर्मियों के दौरान सही तापमान वाले इंजन ऑयल का उपयोग करना चाहिए। बाजार में कई ग्रेड के इंजन ऑयल मिलते हैं। लेकिन गर्मियों के दौरान ज्यादा तापमान सहन करने वाले इंजन ऑयल का उपयोग करना फायदेमंद साबित होता है।
कार के इंजन को ठंडा करने के लिए कूलेंट जरूरी होता है। अच्छी क्वालिटी के कूलेंट का उपयोग करने से गर्मियों में इंजन को जल्दी ठंडा किया जा सकता है लेकिन अगर खराब क्वालिटी का कूलेंट उपयोग किया जाए तो फिर इंजन के तापमान को आसानी से कंट्रोल नहीं किया जा सकता। जिसका बुरा असर इंजन पर होता है और बड़ी परेशानियों के अलावा एवरेज भी कम हो जाता है।
गर्मियों के दौरान अगर आपको तेल की खपत कम करके अच्छा एवरेज चाहिए तो फिर आपको कार को हमेशा सही स्पीड में चलाना चाहिए। एकदम से एक्सीलेटर नहीं दबाना चाहिए। ऐसा करने पर कार को ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है जिसके लिए इंजन को ज्यादा तेल चाहिए होता है और ऐसे में कार का एवरेज खराब हो जाता है।
अक्सर लोग कार को चलता-फिरता घर बना लेते हैं। कई गैर-जरूरी चीजें भी कार में ही रहती हैं। जिससे अनावश्यक तौर पर कार का वजन बढ़ता है और एवरेज कम हो जाता है। अगर कार से अच्छा एवरेज चाहिए तो फिर कार में से गैर-जरूरी चीजों को बाहर निकाल सकते हैं, ऐसा करने पर कार का वजन कम होगा और एवरेज में सुधार होगा।