फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care: सुबह कार स्टार्ट करने के बाद बस 40 सेकेंड कर लें ये काम, इंजन की लाइफ हो जाएगी डबल

Tue, 04 Mar 2025 09:01 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का इंजन लंबे समय तक सही काम करे, तो सुबह कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद उसे चलाने की गलती न करें।
विज्ञापन
कार - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Car Idling: अक्सर लोगों की यह शिकायत होती है कि उनकी कार कुछ ही सालों में दिक्कतें देने लगती है, जबकि उन्होंने उसे बहुत ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं किया होता। असल में, कार की देखभाल से जुड़ी कई अहम बातें होती हैं, जिन पर ध्यान न देने से वाहन जल्दी खराब होने लगता है। खासकर सुबह जल्दीबाजी में कई लोग कुछ जरूरी चीजें करना भूल जाते हैं, जिससे इंजन पर असर पड़ता है।
विज्ञापन


अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का इंजन लंबे समय तक सही काम करे, तो सुबह कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद उसे चलाने की गलती न करें। इसके बजाय, कार को कुछ सेकंड तक बिना गियर डाले आइडलिंग पर छोड़ दें। यह आदत इंजन की सेहत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है।

सुबह 40 सेकंड तक कार को आइडलिंग पर रखें
रातभर खड़ी रहने के कारण कार के इंजन में मौजूद इंजन ऑयल नीचे बैठ जाता है और पूरे इंजन में समान रूप से फैला नहीं होता। जब आप सुबह कार स्टार्ट करते ही चलाने लगते हैं, तो इंजन के कुछ हिस्सों को पर्याप्त लुब्रिकेशन नहीं मिल पाता, जिससे वे घिसने लगते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से इंजन जल्दी खराब हो सकता है।
विज्ञापन


इससे बचने के लिए, जब भी कार स्टार्ट करें, तो पहले 30-40 सेकंड तक उसे बिना गियर में डाले आइडलिंग पर चलने दें। इससे इंजन ऑयल हर हिस्से तक पहुंच जाता है और सही लुब्रिकेशन सुनिश्चित होता है।

आरपीएम मीटर से समझें कब चलानी है कार
इंजन के सही ढंग से लुब्रिकेट होने का पता लगाने के लिए कार के आरपीएम (RPM) मीटर की मदद ली जा सकती है। जब आप कार स्टार्ट करते हैं, तो शुरुआत में आरपीएम मीटर की सुई लगभग 1000 आरपीएम पर होती है। इस दौरान कार को गियर में डालकर चलाना नुकसानदायक हो सकता है।

आपको इंतजार करना चाहिए जब तक कि आरपीएम 700-800 के बीच न आ जाए। जैसे ही आरपीएम इस स्तर पर पहुंचता है, तब कार को गियर में डालकर आगे बढ़ाना सही होता है।

लंबे समय तक खड़ी कार के लिए भी अपनाएं ये तरीका
अगर आपकी कार कई दिनों या हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रही है, तो इसे अचानक स्टार्ट कर चलाने की गलती न करें। पहले 40 सेकंड तक आइडलिंग पर छोड़ दें, जिससे इंजन की सही लुब्रिकेशन हो सके और इसके पार्ट्स डैमेज न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें