फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawasaki अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द कर सकती है लॉन्च, जारी किया टीजर वीडियो

Mon, 27 Apr 2020 11:59 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kawasaki electric bike - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जापान की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Kawasaki जल्द ही एक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बाइक का टीजर भी जारी किया है। जारी टीजर से पता चला कि कंपनी ने इस बाइक का नाम Endeavor रखा है। बता दें कि कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक के कान्सेप्ट वर्जन को 2019 में EICMA में पेश किया था।
विज्ञापन





 

इस बाइक में कंपनी ने 4 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इलेक्ट्रिक बाइक के अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 30पीएस की पावर वाला मोटर दिया जा सकता है। यह बाइक बहुत हल्की होगी। जबकि इसका बाहरी डिजायन Ninja 300 की तरह हो सकता है। यानी कंपनी इस बाइक को एकदम नया लुक देने की तैयारी कर रही है।  

बता दें कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का विकल्प दुनिया भर में बढ़ रहा है लेकिन भारत में हमारे पास बहुत ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक्स नहीं हैं। मौजूदा कोरोना वायरस महामारी जैसी स्थितियों को देखते हुए लगता है कि यह इंतजार लंबा हो सकता है। लेकिन तब तक all- Electric Royal Enfield Bullet- Photon(ऑल-इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड बुलेट- फोटॉन) से कुछ प्रेरणा ले सकते हैं। 

बुलेट का इलेक्ट्रिक मॉडल न्यूटाउन-आधारित इलेक्ट्रिक क्लासिक कारों की बैटरी से चलता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इलेक्ट्रिक क्लासिक कार बैटरी चार-पहिया वाहनों को ऑल-इलेक्ट्रिक कार में बदल देती हैं। इस बैटरी का उपयोग कर Porsches (पोर्श) से लेकर Maseratis (मासेराटी) कारों को इलेक्ट्रिक में बदल दिया गया। इस बार उन्होंने बदलाव के लिए, एक बाइक पर प्रयोग किया। रॉयल एनफील्ड भी यह पता लगाना चाहती थी कि इस प्रयोग में क्या संभावनाएं हैं, इसलिए उन्होंने इसके लिए नए बुलेट को इसके लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसका इंजन करीब 15.6 bhp का पावर पैदा करता है। इलेक्ट्रिक क्लासिक कार ने इसके टॉर्क के बारे में बताया। लेकिन ऐसा ही 14Kw हब मोटर से 300Nm टॉर्क पैदा होना का दावा किया गया है। इसके रेंज को दावा है कि फुल चार्ज पर 128 किमी की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 112 किमी प्रति घंटा है। वहीं दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने भी अपने लोकप्रिय स्कूटर बजाज चेतक को इलेक्ट्रिक मॉडल में उतारा है। इसके बाद टीवीएस मोटर्स ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर IQUBE को भी बाजार में उतार दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें