फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: इस राज्य में अब ईवी और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले कमर्शियल वाहनों को मिलेगा मुफ्त परमिट, जानें डिटेल्स

Thu, 03 Jul 2025 05:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए यह अनिवार्य कर दिया है कि राज्य में इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन (जैसे मेथनॉल और एथनॉल) से चलने वाले कमर्शियल वाहनों को परमिट देने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
Electric Rickshaw - फोटो : Lohia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए यह अनिवार्य कर दिया है कि राज्य में इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन (जैसे मेथनॉल और एथनॉल) से चलने वाले कमर्शियल वाहनों को परमिट देने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसका मतलब यह है कि जो भी कारोबारी गाड़ियां बैटरी या इन ग्रीन फ्यूल्स पर चलती हैं, उन्हें अब बिना किसी शुल्क के परमिट मिल सकेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tesla: एलन मस्क के विचारों की वजह से ग्राहक दूर, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच फिर गिरी टेस्ला की बिक्री

1 जुलाई की अधिसूचना से साफ हुआ नियम
सरकार ने यह निर्देश 1 जुलाई को जारी की गई एक अधिसूचना में दिया। मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 66(3)(n) और 96(xxxiii) के तहत यह अधिकार इस्तेमाल करते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब ऐसे सभी नए और पहले से रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक, मेथनॉल या एथनॉल से चलने वाले वाहनों को मुफ्त परमिट जारी किया जाएगा। बशर्ते वे बिना परमिट के ऑपरेट कर रहे हों।

यह भी पढ़ें - Fuel Ban: 40 वर्ष पुराने एयरक्राफ्ट उड़ रहे हैं, लेकिन पुरानी कारें बैन, दिल्ली सरकार के फैसले पर पूर्व वायुसेना पायलट ने उठाए सवाल

पुराना आदेश वापस लिया गया
इसके साथ ही सरकार ने 20 जनवरी 2022 का वह पुराना आदेश भी वापस ले लिया है, जिसमें इन वाहनों को परमिट की जरूरत से ही पूरी तरह छूट दी गई थी। अब नई नीति के तहत भले ही परमिट लेना जरूरी होगा, लेकिन उसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सरकार ने बताया कि यह कदम "कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक हित" को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें - EV Tax: एक जुलाई से महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स शुरू, लेकिन कुछ लोग ऐसे कर सकते हैं बचत
विज्ञापन

अब कमर्शियल रजिस्ट्रेशन की राह साफ
इस नए आदेश से राज्य में बैटरी से चलने वाले वाहनों का कमर्शियल रजिस्ट्रेशन आसान हो जाएगा। अब तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अधिकतर सिर्फ निजी उपयोग के लिए ही रजिस्टर्ड किया जा रहा था। लेकिन अब वे परिवहन यानी कमर्शियल श्रेणी में भी आधिकारिक रूप से पंजीकृत हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें - TVS iQube: टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें