फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Formula: जापान की सुपर फॉर्मूला रेस भारत आ सकती है! जापानी प्रतिनिधि मंडल पहुंचा ग्रेटर नोएडा

Fri, 07 Nov 2025 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जल्द ही भारत एक बार फिर ग्लोबल रेसिंग कैलेंडर में अपनी जगह बना सकता है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सुपर फॉर्मूला जापान जैसी हाई-स्पीड रेस का आयोजन भारत में मोटरस्पोर्ट्स संस्कृति को नया जीवन दे सकता है। 
विज्ञापन
Car Racing - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में एक बार फिर से ग्लोबल मोटरस्पोर्ट्स की वापसी की उम्मीद जग उठी है। जापान की मशहूर सिंगल-सीटर रेसिंग सीरीज Super Formula (सुपर फॉर्मूला) अब भारत में रेस आयोजित करने की संभावनाएं तलाश रही है। इसके लिए जापान रेस प्रमोशन कॉर्पोरेशन (JRP) (जेआरपी) का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) (बीआईसी) पहुंचा और ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MINI Countryman SE All4: मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी लॉन्च भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जापानी टीम ने किया BIC का दौरा
यह टीम जेआरपी के अध्यक्ष योशिहिसा उएनो की अगुवाई में आई थी, जिसमें टेक्निकल डायरेक्टर ताकुया होरी, कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी जीएम ताकाशी मात्सुई, और इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर गेंकी मियुरा भी शामिल थे।

टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के सीईओ राकेश कुमार सिंह, एसीईओ नरेंद्र प्रताप सिंह, और अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बीआईसी ट्रैक का फिजिकल इंस्पेक्शन किया, ताकि यह जांचा जा सके कि क्या ट्रैक सुपर फॉर्मूला रेस की मेजबानी के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें - Car Theft: हाई-टेक चोरों ने जाहिर की इन मॉडर्न कारों की कमजोंरियां, इस आसान तरीके से मिनटों में करते कार चोरी 

यह भी पढ़ें - Diesel Cars Fuel Efficiency: क्यों डीजल कारें पेट्रोल वाहनों से ज्यादा माइलेज देती हैं, जानें क्या है खासियत

भारत के कैलेंडर में शामिल हो सकता है सुपर फॉर्मूला
YEIDA के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दौरा भारत में सुपर फॉर्मूला रेस आयोजित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, "अगर ट्रैक उपयुक्त पाया गया, तो हम आगे बातचीत शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि बुद्ध सर्किट पर फिर से इंटरनेशनल रेसिंग इवेंट्स की वापसी हो।"

वहीं, बीआईसी के एक अधिकारी ने बताया कि जापानी डेलीगेशन ने सर्किट की सुविधाओं को देखकर काफी प्रभावित होने की बात कही।

अधिकारी ने कहा, "हमने उन्हें पूरा ट्रैक दिखाया, और उनकी प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक थी। हालांकि जापानी टीमें हर चीज का विस्तार से मूल्यांकन करती हैं। अब उनकी तकनीकी रिपोर्ट और सरकारी मंजूरियों के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।"

यह भी पढ़ें - EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की 

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई की नई योजना, इस हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेंगी कतारें

भारत में मोटरस्पोर्ट्स की वापसी की उम्मीद
अगर यह आयोजन मंजूर हो जाता है, तो यह भारत में इंटरनेशनल मोटरस्पोर्ट्स की बड़ी वापसी साबित होगी। 

याद दिला दें कि फॉर्मूला 1 रेस भारत में 2011 से 2013 तक हुई थी। लेकिन टैक्स और लॉजिस्टिक दिक्कतों की वजह से इसे बाद में बंद कर दिया गया था। हाल ही में MotoGP (मोटोजीपी) भारत का भी आयोजन हुआ था, मगर वह भी अगले साल जारी नहीं रह सका।

सिंह ने कहा, "अगर सुपर फॉर्मूला भारत में होती है, तो यह न सिर्फ देश की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत करेगी, बल्कि स्पोर्ट्स टूरिज्म और लोकल रेसिंग टैलेंट को भी नया प्लेटफॉर्म देगी।"

यह भी पढ़ें - Zelio E-Mobility: जेलियो ईवा सीरीज में तीन नए सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

यह भी पढ़ें - Ducati: नई Multistrada V4 Pikes Peak एडवेंचर स्पोर्ट्स टूअर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
विज्ञापन

क्या है सुपर फॉर्मूला
सुपर फॉर्मूला जापान की सबसे तेज और प्रतिष्ठित रेसिंग सीरीज है, जिसकी शुरुआत 1973 में हुई थी। इसे अक्सर फॉर्मूला 1 के बाद दूसरी सबसे तेज रेसिंग लीग माना जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली कारें Dallara कंपनी बनाती है, जबकि इंजन होंडा और टोयोटा जैसे दिग्गज ब्रांड सप्लाई करते हैं। रेसिंग कैलेंडर में जापान के टॉप ट्रैक्स जैसे सुझुका, फुजी स्पीडवे, और ट्विन रिंग मोटेगी शामिल हैं।

2023 में सुपर फॉर्मूला ने अपना 50वां साल मनाया और इस दौरान यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी लोकप्रिय हुई। इसी साल 17 वर्षीय जुजू नोदा जापान की पहली महिला ड्राइवर बनीं जिन्होंने इस सीरीज में हिस्सा लिया।

रेसिंग के दौरान फैंस को लाइव टेलीमेट्री और रेस डेटा दिखाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म SFgo भी लॉन्च किया गया था, जिसके अब 50,000 से ज्यादा यूजर्स हैं।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो जल्द ही भारत एक बार फिर ग्लोबल रेसिंग कैलेंडर में अपनी जगह बना सकता है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सुपर फॉर्मूला जापान जैसी हाई-स्पीड रेस का आयोजन भारत में मोटरस्पोर्ट्स संस्कृति को नया जीवन दे सकता है। 

यह भी पढ़ें - Toyota Recall: टोयोटा की बड़ी रिकॉल मुहिम, अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस बुलाई जाएंगी, जानें कौन से मॉडल हैं प्रभावित 

यह भी पढ़ें - Lok Adalat: लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, दिल्ली में इस दिन लग रहा है लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें