मर्सिडीज बेंज इंडिया के एमडी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि बाजार की मौजूदा चुनौतियां कुछ समय तक जारी रहेंगी और इसमें धीरे-धीरे सुधार होगा। लेकिन इसके लिए किसी का इंतजार नहीं किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद लगा रहे हैं कि ऑटो इंडस्ट्री के लिए 2020 चुनौतीपूर्ण वर्ष रहेगा और इस समय इसका अनुमान लगाना असंभव है।
श्वेंक ने यह भी कहा कि मर्सिडीज बेंज कंपनी उत्पादन और बिक्री को सामान्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। हम अपनी किसी भी योजना को रद्द नहीं करेंगे क्योंकि हम ग्राहक हित बनाए रखना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मर्सिडीज बेंज डीलरों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम मौजूदा स्थिति में उनके साथ खड़े हैं।
वहीं ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि ऑटो उद्योग लगभग दो साल से मंदी के दौर से गुजर रहा है। जबकि 2020 में लॉकडाउन के चलते चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है और हम अगली कुछ तिमाहियों में कुछ अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं।
साथ ही ऑडी इंडिया ने कहा कि हम ऐसी कई पहल कर रहे जिससे हमारे डीलर सुरक्षित रहें। वहीं उनकी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।