फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JLR Car Recall: जगुआर लैंड रोवर की अमेरिका में बड़ी रिकॉल कार्रवाई, 2.5 लाख से अधिक एसयूवी वापस मंगाई

Thu, 25 Jun 2026 10:23 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी गाड़ियां बनाने वाली दिग्गज कंपनी जगुआर लैंड रोवर को अमेरिकी बाजार में एक बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं के चलते कंपनी अमेरिका में बेची गई अपनी 2.5 लाख से अधिक लग्जरी एसयूवी को वापस बुलाने जा रही है।
विज्ञापन
Land Rover Discovery Tempest - फोटो : Land Rover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) (JLR) ने अमेरिका में बेची गई अपनी 2.5 लाख से ज्यादा एसयूवी को वापस बुलाने का फैसला किया है। यह कदम वाहनों में सामने आई एक सुरक्षा खामी के कारण उठाया गया है। जो दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की सड़क सुरक्षा एजेंसी ने इस रिकॉल की जानकारी दी है।

आखिर रिकॉल की वजह क्या है?

अमेरिकी रेगुलेटर 'नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन' (NHTSA) ने गुरुवार को बताया कि इन वाहनों में एयरबैग से जुड़ी एक तकनीकी समस्या पाई गई है।

एजेंसी के अनुसार:

  • दुर्घटना के समय एयरबैग खुलने में नाकाम हो सकता है।

  • एयरबैग के नहीं खुलने से हादसे में चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।

  • इसी सुरक्षा जोखिम को देखते हुए वाहनों को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन

कितने वाहन और कौन-कौन से मॉडल प्रभावित हुए हैं?

Jaguar Land Rover कुल 2,50,857 वाहनों को रिकॉल करेगी।

इस रिकॉल में Land Rover के कई लोकप्रिय मॉडल और उनके विशेष वेरिएंट शामिल हैं, जिनमें:

  • Land Rover Defender

  • Land Rover Discovery

  • Range Rover की विभिन्न गाड़ियां शामिल हैं।

यह रिकॉल Tata Motors के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover द्वारा किया जा रहा है।

एयरबैग में आखिर किस हिस्से में खामी मिली?

रिपोर्ट के मुताबिक, समस्या ड्राइवर एयरबैग के अंदर लगे कॉकस्प्रिंग कनेक्टर में पाई गई है।

कंपनी के अनुसार:

  • यह कनेक्टर समय के साथ जंग पकड़ सकता है।

  • जंग लगने के कारण एयरबैग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर सकता।

  • दुर्घटना की स्थिति में एयरबैग खुलने से रुक सकता है।

यही तकनीकी खामी इस बड़े रिकॉल की मुख्य वजह बनी है।

ग्राहकों के लिए कंपनी क्या समाधान दे रही है?

NHTSA के मुताबिक, Jaguar Land Rover के डीलर प्रभावित वाहनों में कनेक्टर टर्मिनलों पर एक विशेष प्रोटेक्टिव लुब्रिकेंट जेल लगाएंगे।

इसका मकसद है:

  • कनेक्टर में जंग लगने से बचाव करना।

  • एयरबैग सिस्टम की कार्यक्षमता बनाए रखना।

  • समस्या को स्थायी रूप से कम करना।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरा सुधार कार्य ग्राहकों के लिए बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।

क्या प्रभावित वाहनों की बिक्री भी रोक दी गई है?

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने उन प्रभावित वाहनों की बिक्री को अस्थायी रूप से रोक दिया है, जो अभी तक नहीं बिके हैं।

इन वाहनों की बिक्री तभी दोबारा शुरू की जाएगी, जब उनमें जरूरी सुधारात्मक कदम लागू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

कब सामने आई यह रिकॉल कार्रवाई?

यह रिकॉल ऐसे समय में सामने आई है, जब Jaguar Land Rover ने हाल ही में आयोजित अपने इनवेस्टर सम्मेलन में उत्तरी अमेरिका को अपना प्रमुख विकास बाजार बताया था।

इसके अलावा, टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली यह कंपनी, जिसमें Land Rover और उसकी स्पोर्टी सहयोगी कंपनी Jaguar शामिल हैं, अमेरिका में वाहनों के संयुक्त विकास के लिए Stellantis (स्टेलेंटिस) समूह के साथ बातचीत भी कर रही है।

ऐसे में यह रिकॉल कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। क्योंकि वह अमेरिकी बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें