फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog-Nose Trucks: फिर सड़कों पर दिख सकते हैं 'डॉग-नोज ट्रक', सरकार कर रही वापसी की तैयारी

Tue, 10 Jun 2025 02:27 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक बार फिर भारत की सड़कों पर पुराने 'डॉग-नोज ट्रक' दौड़ते नजर आ सकते हैं। 90 के दशक में बंद हुए इन ट्रकों को लेकर सरकार नई योजना बना रही है, जिससे लॉजिस्टिक्स और सड़क सुरक्षा दोनों में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
डॉग नोज ट्रकों की हो सकती है वापसी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जल्द ही एक बार फिर लंबे नाक वाले 'डॉग-नोज ट्रक' (Dog-Nose Trucks) की वापसी हो सकती है। ये वही ट्रक हैं जो 1980 और 1990 के दशक में देश की सड़कों पर आम दिखाई देते थे। बाद में नियमों में बदलाव के चलते ये ट्रक धीरे-धीरे बंद हो गए थे। अब केंद्र सरकार फिर से इन्हें वापस लाने की योजना पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


क्या होते हैं Dog-Nose ट्रक? 
डॉग-नोज ट्रक को उनके लंबे आगे निकले हुए हिस्से (बोनट और इंजन) के कारण ऐसा नाम दिया गया है। इन ट्रकों में इंजन ड्राइवर केबिन के आगे की ओर होता है, जिससे हादसे की स्थिति में ड्राइवर को ज्यादा सुरक्षा मिलती है और एक्शन लेने का समय मिल जाता है। ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये डिजाइन हाई स्पीड में भी ट्रक को कंट्रोल करने के लिए ड्राइवर को ज्यादा समय देता है।
 

Truck - फोटो : Freepik
इस डिजाइन के क्या फायदे हैं? 
Dog-Nose ट्रकों का अगला हिस्सा बड़ा होता है जिससे इंजन जल्दी गर्म नहीं होता और ट्रक का परफॉर्मेंस बेहतर बना रहता है। इंजन आगे होने से सड़क हादसे की स्थिति में ड्राइवर केबिन पर असर कम होता है। इससे चालक को ज्यादा सुरक्षा मिलती है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल टू-व्हीलर्स के छक्के छुड़ा सकती हैं ये पांच इलेक्ट्रिक बाइक्स, कीमत एक लाख के अंदर

ये हैं कुछ बड़े नुकसान
Dog-Nose ट्रकों के अपने फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। जैसे इनका अगला हिस्सा लंबा होता है जिसके चलते इन्हें संकरी सड़कों पर चलाना मुश्किल होता है। साथ ही, फ्लैट-फ्रंट ट्रकों की तुलना में इनमें कार्गो स्पेस भी थोड़ा कम होता है। लंबा बोनट होने के वजह से ड्राइवर को पास की चीजें देखने में कफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

Truck - फोटो : Freepik
सरकार कर रही योजना पर विचार 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार इन ट्रकों की वापसी को लेकर विचार कर रही है। लेकिन इस बार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन ट्रकों के इंजन से कम प्रदूषण हो और ये नए सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अगर ये दोबारा सड़कों पर आते हैं, तो लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि ये एक बार में ज्यादा माल ढो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एडवेंचर के हैं शौकीन? तो 2025 की इन नई Bikes से यादगार बनाएं पहाड़ों का सफर, देखें लिस्ट

दुनिया के कई देशों में अभी भी इस्तेमाल होते हैं ये ट्रक बता दें कि अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में आज भी Dog-Nose ट्रक बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जाते हैं। अब भारत में भी इन्हें फिर से लाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें