राइड मोड्स: परफॉर्मेंस कम, टैगलाइन ज्यादा
इको, रेन या स्पोर्ट जैसे राइड मोड्स कम्यूटर बाइक्स को स्पोर्टी छवि देने में मदद करते हैं, लेकिन सीमित पावर आउटपुट और बजट ईसीयू के चलते इन मोड्स के बीच वास्तविक परफॉर्मेंस अंतर लगभग शून्य होता है। इसके बावजूद स्पोर्ट मोड शब्द सुनते ही ये युवाओं को आकर्षित करने में मार्केटिंग के लिए बेहद असरदार साबित होता है।
ये भी पढ़े: Budget Expectations: बजट से ईवी सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, 2025 में ईवी बिक्री 77% बढ़ी, लेकिन चुनौतियां बरकरार
मार्केटिंग गोल्ड क्यों हैं ये फीचर्स?
ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, ये फीचर्स एक भावनात्मक अपील पैदा करते हैं। बाइक महंगी और एडवांस महसूस होती है और शोरूम में प्रोडक्ट अलग दिखता है। साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल विज्ञापन में चर्चा बनती है, भले ही ये फीचर्स रोजाना की सवारी में कुछ खास बदलाव न लाएं, लेकिन ब्रांड्स के लिए ये बिक्री बढ़ाने का मजबूत हथियार बन जाता हैं।