फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Infrastructure: भारत 6-7 मार्च को ग्लोबल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर शिखर सम्मेलन और एक्सपो की करेगा मेजबानी

Mon, 10 Feb 2025 03:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया भर के लगभग 300 प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर (अवसंरचना) और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अगले महीने दिल्ली में आयोजित होने वाले वैश्विक सड़क इंफ्राटेक शिखर सम्मेलन और एक्सपो (GRIS) में भाग लेंगे।
विज्ञापन
National Highway - फोटो : X@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर के लगभग 300 प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर (अवसंरचना) और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अगले महीने दिल्ली में आयोजित होने वाले वैश्विक सड़क इंफ्राटेक शिखर सम्मेलन और एक्सपो (GRIS) में भाग लेंगे। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (IRF) ने सोमवार को दी।
विज्ञापन

यह शिखर सम्मेलन 6-7 मार्च को आयोजित किया जाएगा और इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना, शहरी नियोजन में सड़क सुरक्षा को इंटीग्रेट करना, इंटेलिजेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ट्रैफिक ऑप्टिमाइजेशन (यातायात अनुकूलन), सार्वजनिक परिवहन और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा।

शिखर सम्मेलन का विषय 'विजन जीरो: सुरक्षित सड़कों के लिए सतत इंफ्राटेक और नीति' रखा गया है।

IRF के अध्यक्ष एमेरिटस केके कापिला ने कहा कि सड़क डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन के हर पहलू में सुरक्षा को प्राथमिकता देकर, यह विषय एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ने का प्रयास करता है। जहां सड़क दुर्घटनाएं बहुत ही दुर्लभ हों और आखिरकार शून्य मृत्यु दर का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन

GRIS के संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सम्मेलन अवसंरचना कंपनियों, राजमार्ग और सड़क विकास प्राधिकरणों और संगठनों, सड़क ठेकेदारों, सड़क सलाहकारों, स्मार्ट सिटी अधिकारियों, सरकारी सड़क संघों और अन्य संबद्ध निकायों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें