फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPV Sales Report June 2026: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV कौन-सी है? जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट आई सामने

Tue, 14 Jul 2026 03:08 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे

सार

MPV Sales June 2026: जून 2026 की एमपीवी सेल्स रिपोर्ट में एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा रही, जबकि किआ कैरेंस क्लैविस तीसरे स्थान पर रही। इस महीने कुल 35,767 MPV कारों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 1.2% कम रही। वहीं टोयोटा रुमियन ने सबसे ज्यादा 67.9% की सालाना ग्रोथ दर्ज कर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी अर्टिगा बनी फैमिली कारों की बादशाह - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी फैमिली और लंबे सफर के लिए भारत में MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) गाड़ियां हमेशा से ग्राहकों की पसंदीदा रही हैं। केबिन में ज्यादा स्पेस, शानदार फीचर्स और आरामदायक सफर के कारण हर महीने हजारों लोग इन्हें खरीदते हैं। अब जून 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV कारों की लिस्ट आ गई है। इस बार भी मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा ने सेल्स चार्ट में अपना दबदबा बनाए रखा है।

विज्ञापन

 

बिक्री में आई मामूली गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 में कुल 35,767 MPV कारों की बिक्री हुई। अगर इसकी तुलना पिछले साल जून से करें, तो कुल बिक्री में 1.2% की मामूली गिरावट देखने को मिली है। आइए देखते हैं जून 2026 में किस MPV को कितने ग्राहक मिले:


1. मारुति सुजुकी अर्टिगा

यह एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV बन गई है। जून में इसे 16,111 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 13.9% की शानदार बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

2. टोयोटा इनोवा

शानदार कंफर्ट के लिए मशहूर इनोवा दूसरे नंबर पर रही। इसकी 7,332 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, पिछले साल जून के 8,802 यूनिट्स के मुकाबले इसकी बिक्री थोड़ी कम हुई है।

विज्ञापन

3. किआ कैरेंस क्लैविस

किआ की इस कार को 4,847 ग्राहक मिले और यह तीसरे नंबर पर रही। सालाना आधार पर इसकी सेल में 38.8% की गिरावट आई है।
 

4. मारुति सुजुकी XL6

मारुति की इस प्रीमियम MPV की 2,711 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 34.8% बढ़ गई है।


5. टोयोटा रुमियन

टोयोटा की इस नई MPV ने कमाल की ग्रोथ दिखाई है। इसे 2,376 ग्राहकों ने खरीदा और इसकी सेल में सबसे ज्यादा 67.9% का उछाल आया है।


6. रेनो ट्राइबर

कम बजट वालों की फेवरेट इस कार को 1,871 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल जून के 1,421 यूनिट्स के मुकाबले इसका प्रदर्शन बेहतर रहा।


7. मारुति सुजुकी इनविक्टो

मारुति की इस सबसे महंगी कार की 349 यूनिट्स बिकीं, जिससे इसकी सालाना बिक्री में 32.2% का इजाफा हुआ।


8. टोयोटा वेलफायर

टोयोटा की इस लग्जरी MPV को जून में 140 ग्राहक मिले। इसकी सेल में 10.3% की गिरावट दर्ज की गई।


9. किआ कार्निवल

लिस्ट में आखिरी नंबर पर किआ कार्निवल रही, जिसे केवल 30 लोगों ने खरीदा। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 36.2% की कमी आई है।

आंकड़ों से साफ है कि बजट MPV सेगमेंट में मारुति अर्टिगा का कोई तोड़ नहीं है, वहीं प्रीमियम सेगमेंट में इनोवा आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें