Renault Duster Adventure Edition: अगर आप भी एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं, जो शहर की सड़कों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर भी दमदार प्रदर्शन और स्टाइल दिखाए, तो आपके लिए एक नया विकल्प आ गया है। रेनो ने भारत में अपनी नई Duster Adventure Edition लॉन्च कर दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स, इंजन और क्या बनाता है इसे खास।
Turbo Petrol SUV: भारत में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है। इसी बीच रेनो ने अपनी डस्टर का नया Adventure Edition लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी खास एडवेंचर-थीम डिजाइन, दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतारी गई है। माना जा रहा है कि यह सेगमेंट में Nissan Tekton को कड़ी टक्कर दे सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
Renault Duster Adventure Edition में क्या है खास?
एडवेंचर एडिशन को रेगुलर SUV से अलग और ज्यादा बोल्ड लुक देने के लिए कंपनी ने कई खास विजुअल टच दिए हैं। गाड़ी पर एक्सक्लूसिव एडवेंचर डीकल्स लगाए गए हैं, जिनमें टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन्स और ऑफ-रोडर्स की पसंदीदा जगह लेह के कोऑर्डिनेट्स (34.27 N, 77.60 E) शामिल हैं, जो इसकी दमदार ऑफ-रोड इमेज को दर्शाता है। इसके अलावा कार के अंदर और बाहर विशेष एडवेंचर एम्बेलिशर्स और एडवेंचर फ्लोर मैट्स दिए गए हैं।
adventure, from the very first glance.
Renault Duster Adventure is built to take you further with a panoramic sunroof, electric power tailgate and a 25.65 cm openR link multimedia screen. discover more via https://t.co/ZmG9HFNRm4
कौन-कौन से फीचर्स है?
रेनो ने इस बार ग्राहकों की सुविधा और लग्जरी का पूरा ध्यान रखा है और एडमिशन में भर-भर के फीचर्स दिए हैं। इनमें से कुछ नीचे बताए गए हैं...
शानदार रोशनी के लिए फुल LED हेडलैंप्स।
केबिन को खुला और हवादार अहसास देने के लिए इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ।
सामान रखने और निकालने को आसान बनाने वाला इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट।
My Renault एप के जरिए चौबीसों घंटे कनेक्टेड कार सर्विसेज की सुविधा।
शानदार कूलिंग के लिए ऑटोमैटिक ड्यूअल-जोन एयर कंडिशनिंग।
इंफोटेनमेंट के लिए 10.1 इंच का openR लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम।
सड़क पर मजबूत पकड़ और स्टाइल के लिए 17 इंच के Ocean अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
परफॉर्मेंस और पावर का कॉम्बिनेशन
रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन को तीन अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, ताकि हर तरह के ड्राइवर की जरूरत पूरी हो सके:
1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन: यह इंजन 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन: यह दमदार इंजन 163 hp की जबरदस्त पावर और 280 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ग्राहकों के लिए यह 6-स्पीड मैनुअल या फिर स्मूथ ड्राइविंग के लिए 6-स्पीड ड्यूअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
वेरिएंट्स और एक्स-शोरूम कीमत क्या है?
दाम की बात करें तो, इस स्पेशल एडिशन की कीमतों को बेहद प्रतिस्पर्धी रखा है, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो इंजन वाला बेस मॉडल टर्बो TCe 100 MT 12.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
वहीं, अधिक पावरफुल 1.3 लीटर इंजन वाले मैनुअल वेरिएंट टर्बो TCe 160 MT की कीमत 13.99 लाख रुपये तय की गई है, जबकि इसके टॉप-एंड ऑटोमैटिक वेरिएंट Turbo TCe 160 DCT को 15.39 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
क्यों खास है यह एडिशन?
रेनो का कहना है कि डस्टर लंबे समय से ही अपनी शानदार राइड क्वालिटी, बेहतरीन हैंडलीन और अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में भरोसेमंद प्रदर्शन करती रही है। इसके बाद इस एडवेंचर एडिशन उसी विरासत को नए डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ आगे बढ़ाने के लिए पेश की गई है।
आपको बता दें कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को नई दिल्ली में बास्टिल डे के मौके पर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में भारत में फ्रांस के राजदूत एचई थिएरी मथौ (Thierry Mathou) और कंपनी के सीईओ स्टीफन डेब्लेस (Stephane Deblaise) भी मौजूद रहे। कंपनी का कहना है कि यह एडिशन फ्रांस की विरासत और भारत में डस्टर की लोकप्रियता के बीच मजबूत संबंध को भी दर्शाता है।
किस कार को देगी टक्कर?
माना जा रहा है कि यह मॉडल निसान टेक्टॉन का टक्कर दे सकती है। वहीं, दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि एडवेंचर एडिशन के जरिए रेनो मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखना चाहती है। एडवेंचर-थीम डिजाइन, टर्बो इंजन, आधुनिक फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत इसे उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।