IBW 2026 का दिसंबर में होगा आयोजन
- फोटो : indiabikeweek
हिल क्लाइंब से लेकर स्टंट शो तक, क्या-क्या होगा खास?
- आईबीडब्ल्यू 2026 में मोटरसाइकिलिंग से जुड़ी कई रोमांचक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इनमें हिल क्लाइंब, फ्लैट ट्रैक, डर्ट डैश और स्टंट शो जैसे इवेंट शामिल हैं।
- इसके अलावा, आयोजन स्थल पर कई एक्सपीरिएंशियल जोन भी बनाए जाएंगे, जहां बाइक प्रेमियों को अलग-अलग तरह की गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। इस बार राइडर्स एफएमएससीआई से जुड़े रेसिंग इवेंट्स में भी हिस्सा ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर 12 लाख रुपये तक का प्राइज पूल रखा गया है।
किन बाइक्स का होगा डेब्य?
- इंडिया बाइक वीक हमेशा से मोटरसाइकिल कंपनियों के लिए अपने नए प्रोडक्ट दिखाने और लॉन्च करने का बड़ा मंच रहा है। 2026 में भी कई नए प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं। इस बार लिस्ट में इटली के ब्रांड इटालजेट का नाम शामिल है। कंपनी भारतीय दर्शकों के सामने अपनी तीन बाइक इटालजेट ड्रैगस्टर 300, इटालजेट ड्रैगस्टर 459 और इटालजेट ड्रैगस्टर 700 पेश करेगी। इनके अलावा राइडिंग गियर बनाने वाले ब्रांड और एक्सेसरी निर्माता भी अपने नए प्रोडक्ट पेश करेंगे।
- साथ ही इवेंट में आने वाले लोगों को अलग-अलग सेगमेंट की मोटरसाइकिल्स की टेस्ट राइड और डेमो का मौका भी मिलेगा। इसके लिए कंपनियों की ओर से डेमो फ्लीट्स और ब्रांड एक्सपीरिएंस जोन तैयार किए जाएंगे।
Bike Build-Off में दिखेंगी कस्टम मोटरसाइकिल्स
- इसके अलावा इस आयोजन का एक और खास आकर्षक जेमसन जिंजर एल x IBW बिल्ड-ऑफ भी होगा। इसमें कस्टम बाइक बनाने वाले बिल्डर्स अपनी तैयार की गई बाइक्स के साथ हिस्सा लेंगे और टॉप ऑनर्स के लिए मुकाबला करेंगे।
- इसके अलावा मिसफिट्स कलेक्शन और मॉड बाइक कॉम्पिटिशन जैसे शोकेस भी आयोजित होंगे। इनके जरिए भारत में तेजी से बढ़ रही कस्टम मोटरसाइकिल संस्कृति को सामने लाया जाएगा।