टॉप-वेरिएंट GS Trophy की तुलना में F 450 GS Sport में क्या अंतर हैं?
हालांकि F 450 GS Sport अपने से महंगे GS Trophy वेरिएंट के साथ स्पोर्ट सस्पेंशन और राइडिंग मोड्स प्रो जैसे कई उपकरण शेयर करता है। फिर भी दोनों वेरिएंट्स में कुछ अहम अंतर देखने को मिलते हैं:
- क्लच सिस्टम: टॉप-स्पेक GS Trophy वेरिएंट में बीएमडब्ल्यू का ईजी राइड क्लच सिस्टम मिलता है, जो 'Sport' ट्रिम में उपलब्ध नहीं है। स्पोर्ट वेरिएंट में पारंपरिक क्लच सेटअप के साथ गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो दिया गया है।
- इंजन गार्ड और विंडस्क्रीन: GS Trophy में प्रीमियम एल्यूमीनियम इंजन गार्ड और टिंटेड रैली विंडस्क्रीन मिलती है। जबकि Sport वेरिएंट में प्लास्टिक इंजन गार्ड और क्लियर विंडस्क्रीन दी गई है।
इसके इंजन, पावर और वजन के आंकड़े कैसे हैं?
मैकेनिकल फ्रंट पर कंपनी ने इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है:
- इंजन और परफॉर्मेंस: इस नए वेरिएंट में भी F 450 GS रेंज वाला ही 420cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 48 bhp की मैक्सिमम पावर और 43 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
- वजन और सीट हाइट: बीएमडब्ल्यू मोटोराड के अनुसार, बाइक का अनलेडन वेट (बिना ईंधन और सामान के वजन) 178 किग्रा है। और इसकी सीट हाइट 845 मिमी रखी गई है।