भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने जुलाई 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल, तीन-पहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री में जुलाई 2025 की तुलना में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। SIAM (सियाम) ने इसे जुलाई महीने की अब तक की सबसे मजबूत बिक्री बताया है।
कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) की घरेलू बिक्री 4,57,810 यूनिट रही। जबकि तीन-पहिया वाहनों की 92,560 और दोपहिया वाहनों की 19,23,483 यूनिट बिक्री हुई।