कार का एयर फिल्टर कार के खास उपकरणों में से एक है। अगर एयर फिल्टर सही से काम नहीं करता है तो कार चलाने के दौरान कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। कार एयर फिल्टर्स जल्दी गंदे हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें हर तीन महीने में बदलना चाहिए।
कार की बैटरी के ऊपर कार के सभी इलेक्ट्रिक उपकरण निर्भर होते हैं। ऐसे में अगर बैटरी ठीक से काम नहीं करती है तो गाड़ी के सभी लाइट्स और इलेक्ट्रिक चीजें काम करना बंद कर देंगी। बैटरी को हमेशा चार्ज रखें, साथ ही बैटरी में सिर्फ बैटरी वाले पानी का ही इस्तेमाल करें। नल के पानी का इस्तेमाल कार की बैटरी को खराब कर सकता है। बैटरी में किसी तरह की खराबी होने पर इसे तुरंत बदल देना चाहिए।
कार के ब्रेक का सही से काम करना बेहद जरूरी है। अगर ब्रेक में जरा भी खराबी नजर आए तो बिना देर किए इसे बदलना चाहिए। गाड़ी और लोगों की सुरक्षा के लिए ब्रेक काफी जरूरी होते हैं। कई बार देखा गया है कि कार के ब्रेक पैडल खराब हो जाते हैं या फिर फ्ल्ययूड में लीकेज की परेशानी होती है। ऐसे में ब्रेक फेल हो जाते हैं और हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। कार चलाने से पहले ब्रेक को जरूर चेक करें।
अक्सर देखा गया है कि कार के इंजन को शुरू करने के लिए टैंक में जरूरत के हिसाब से फ्यूल नहीं होता है। इस वजह से गाड़ी स्टार्ट नहीं होती है, मगर लोग सही समय पर इसकी जांच नहीं करते हैं और बार-बार इंजन स्टार्ट करते रहते हैं। इस गलती की वजह से कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है।
सड़क पर सुरक्षित तरीके से कार चलें, इसके लिए जरूरी है कि कार का स्टीयरिंग सही से काम करें। कार शुरू करने से पहले स्टीयरिंग को थोड़ा सा घुमाकर जरूर चेक करें। साथ ही पहिए सही दिशा में मुड़ रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच करें।