फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार के इंजन को सीज होने से है बचाना, तो किन उपायों को चाहिए अपनाना, जानें डिटेल

Sun, 26 Nov 2023 02:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के इंजन में अगर परेशानी हो जाए तो फिर सफर के दौरान काफी परेशानी होती है। इंजन को सीजन होने से किस तरह बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफर के दौरान अगर कार के इंजन में परेशानी हो जाए तो फिर काफी दिक्कत होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार के इंजन को सीज होने के क्या कारण होते हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इंजन को सीज होने से किस तरह बचाया जा सकता है।

विज्ञापन


ओवरहीट है कारण
कार में इंजन के सीज होने का सबसे बड़ा कारण इंजन का ओवरहीट होना होता है। अगर इंजन ओवरहीट हो जाए और फिर भी कार को चलाया जाए तो इंजन के अंदरूनी पार्ट्स खराब हो जाते हैं और इंजन सीज हो जाता है। इसलिए जब भी इंजन का तापमान ज्यादा हो तो कार को बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


ड्राइव बेल्ट टूटना
कार को चलाने के लिए ड्राइव बेल्ट का सही से काम करना काफी जरूरी होता है। इसे टाइमिंग चेन भी कहा जाता है। अगर यह एक बार टूट जाए तो इंजन सही से काम नहीं कर पाता और इंजन सीज होने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। इसलिए अगर आपकी कार में ड्राइव बेल्ट खराब हो रही हो तो इसे बदलने में ही समझदारी होती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


इंजन में पानी
अगर किसी कारण से इंजन में पानी चला जाता है तो भी इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा तब होता है बारिश के समय सड़कों पर भरे हुए पानी के बीच कार को चलाया जाता है। इंजन को कंपनी की ओर से अच्छी तरह से सील किया जाता है लेकिन पानी के कारण इंजन खराब होने का खतरा भी तब होता है जब पानी के ऊंचे स्तर के बीच कार चलाई जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: करवानी है इलेक्ट्रिक कार की सर्विस, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

खराब तेल से होता है नुकसान
कार के इंजन पर खराब पेट्रोल, डीजल से भी बड़ा नुकसान होता है। अगर खराब क्वालिटी के पेट्रोल या डीजल को भरवाने के बाद कार को चलाया जाता है, तो भी इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि जब भी कार में पेट्रोल या डीजल भरवाएं तो अच्छे पंप से ही तेल भरवाएं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: पुरानी कार को नई जैसा है बनाना, तो करवाएं यह काम, चमक जाएगी गाड़ी, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें