हुंडई आयोनिक 5
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरियन कार कंपनी हुंडई भी इस महीने भारत में आयोनिक-5 को लॉन्च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इस कार को 14 अक्तूबर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस ईवी में दो पावरट्रेन का ऑप्शन दे सकती है। इसमें पहला वैरिएंट 2WD का होगा और दूसरा वैरिएंट ऑल व्हील ड्राइव का होगा। 2wd वैरिएंट में रियर एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर होगी जिससे 217 बीएचपी और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। जबकि दूसरे वैरिएंट में 305 बीएचपी और 605 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। इसकी कीमत 50 लाख रुपये एक्स शोरूम तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें -
Mahindra XUV400: बुक करवाने से पहले जरूर लें ये जानकारी, इलेक्ट्रिक कार में नहीं मिलेंगे ये खास फीचर्स