ठंड के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान काफी कम हो गया है। कई राज्यों में धुंध के कारण भी सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। अगर आप भी इस मौसम में बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखने पर ठंड और धुंध से आसानी से सुरक्षित रहा जा सकता है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखते हुए ठंड और धुंध के मौसम में आसानी से दो पहिया वाहन पर सफर किया जा सकता है।