फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Thu, 06 Oct 2022 06:43 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइक में इंजन ऑयल काला होना आम बात है। लेकिन ऐसा जल्दी हो रहा है तो आपकी मोटरसाइकिल के इंजन को अच्छे मकैनिक के पास ले जाना जरूरी हो जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 6
काला इंजन ऑयल - फोटो : सोशल मीडिया
मोटरसाइकिल की सर्विस के दौरान सबसे अहम चीज होती है इंजन ऑयल। हर बार सर्विस पर इंजन ऑयल बदला जाता है। बाइक को ठीक करने के लिए हर बार सर्विस के समय इंजन ऑयल बदलना चाहिए। लेकिन अगर सर्विस के पहले ही आपकी बाइक का इंजन ऑयल काला हो जाता है तो बिना देर किए अच्छे मकैनिक के पास जाना चाहिए। हम इस खबर में बार-बार इंजन ऑयल के काला होने के कारण और नुकसान की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्यों काला होता है इंजन ऑयल

2 of 6
बाइक में क्लच का उपयोग - फोटो : सोशल मीडिया
इंजन की उम्र बढ़ाने के लिए समय पर इंजन ऑयल बदलना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल जल्दी काला हो जाता है तो इसका कारण क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता है। इसके साथ ही इंजन में मौजूद गंदगी और कॉर्बन को साफ करने के कारण भी इंजन ऑयल का रंग काला हो जाता है।
विज्ञापन

इंजन भी हो सकता है खराब

3 of 6
बाइक का इंजन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑयल के ज्यादा काला होने के कारण इंजन पर नकारात्मक प्रभाव होता है। वहीं अगर ये जरूरत से ज्यादा काला हो जाए तो इंजन ठप होने का खतरा भी हो सकता है। दरअसल, इंजन ऑयल में जो चिकनाहट होती है। उससे इंजन के हर हिस्से को जरूरी लुब्रिकेशन मिलती है। लेकिन अगर इंजन ऑयल काला हो जाता है तो इंजन के पार्ट्स को जरूरी लुब्रिकेशन नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें - Tyre Inflator: लंबे सफर में परेशानी से बचाती है छोटी मशीन, हमेशा कार में रखें ये सस्ती चीज

कम होती है वाहन की उम्र

4 of 6
बाइक का इंजन ऑयल - फोटो : सोशल मीडिया
समय पर इंजन ऑयल ना बदलवाने से इंजन ऑयल काला होता है। ऐसे में इंजन ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है लेकिन जरूरी लुब्रिकेशन ना मिलने से इंजन के अंदरूनी पार्ट्स घिसने लगते हैं। इससे वाहन की उम्र कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Best Compact Sedan Cars: कॉम्पैक्ट सेडान में कौन सी कार है नंबर-1, क्या है कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

पैसे बचाने के चक्कर में होता है नुकसान

5 of 6
बाइक सर्विस सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
लोग कुछ पैसे बचाने के चक्कर में समय पर ऑयल नहीं बदलवाते। बचत करना अच्छी बात है लेकिन लापरवाही के कारण इंजन को नुकसान होता है। इसलिए समय पर इंजन ऑयल बदलवाने से आप लंबे समय में पैसों की बचत करते हैं।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

कब बदला जाता है इंजन ऑयल

6 of 6
बाइक सर्विस सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
सामान्य तौर पर हर बार सर्विस करवाने के समय ही इंजन ऑयल बदला जाता है। जब भी इंजन ऑयल बदला जाता है तो मकैनिक उसे एक कंटेनर में इकट्ठा कर लेता है। उस समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बाइक में इंजन ऑयल ज्यादा कम तो नहीं है। या फिर ज्यादा काला तो नहीं है। अगर ऐसा है तो मकैनिक से परेशानी ठीक करने की जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें