फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta का ये वैरियंट वेबसाइट से हटाया, एक साल से ऊपर पहुंच गया था वेटिंग पीरियड!

Sat, 06 Feb 2021 12:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै ने अपनी नई क्रेटा को पिछले साल लॉकडाउन से ठीक पहले मार्च में लॉन्च किया था। यहां तक लॉकडाउन के दौरान भी क्रेटा की बुकिंग 55 हजार तक पहुंच गई थी...
विज्ञापन
2020 Hyundai Creta auto expo - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा के एक वैरियंट को वेबसाइट से हटा दिया है। ह्यूंदै क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है और इसका वेटिंग पीरियड 12 महीने तक का है। क्रेटा की बुकिंग का आंकड़ा 1.15 लाख को पार कर चुका है।

विज्ञापन

बुकिंग 1.15 लाख को भी पार

ह्यूंदै ने अपनी नई क्रेटा को पिछले साल लॉकडाउन से ठीक पहले मार्च में लॉन्च किया था। यहां तक लॉकडाउन के दौरान भी क्रेटा की बुकिंग 55 हजार तक पहुंच गई थी, जो अक्तूबर 2020 तक 1.15 लाख को भी पार कर गई। गौरतलब है कि ह्यूंदै ने फर्स्ट जनरेशन क्रेटा 2015 में लॉन्च की थी।

जहां किसी कार की सबसे ज्यादा बुकिंग वाहन निर्माता के चेहरों पर खुशी लाती है, तो कई बार चिंता का सबब भी बनती है। कुछ ऐसा महिंद्रा के साथ भी हो चुका है। दरअसल क्रेटा ने भारी बुकिंग को देखते हुए अपना प्रोडक्शन भी बढ़ाया और कुछ वैरियंट्स का वेटिंग पीरियड घटा कर 10 महीने तक ला दिया।

2020 में क्रेटा जब लॉन्च हुई थी तो तब कंपनी ने क्रेटा को पांच ट्रिम्स E, EX, S, SX, SX (O) में उतारा था। वहीं अब इसका बेस E डीजल वैरियंट ह्यूंदै की ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने अपनी ऑनलाइन कार सेलिंग वेबसाइट click2buy से इसे हटा दिया है।
विज्ञापन

वेटिंग पीरियड 11 से 12 महीने

माना जा रहा है कि डीजल बेस वैरियंट को वेबसाइट से हटाने की वजह इसका वेटिंग पीरियड 11 से 12 महीने तक पहुंचना माना जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस पर कोई स्पष्टिकरण जारी नहीं किया गया है। वहीं कंपनी बेस वैरियंट को हटाकर बाकी वैरियंट्स पर फोकस करेगी। हालांकि क्रेटा के ई बेस वैरियंट को केवल वेबसाइट से हटाय़ा गया है, चुनिंदा डीलरशिप्स पर अभी भी इसकी बुकिंग्स ली जा रही है। ग्राहकों से फुल ऑन-रोड कीमत एडवांस में मांगी जा रही है, साथ ही डिलीवरी के लिए 11-12 महीने का वक्त मांगा जा रहा है।

वहीं क्रेटा का E बेस पेट्रोल वैरियंट अभी भी उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। 25 हजार रुपये देकर क्रेटा के वैरियंट्स की बुकिंग्स की जा सकती है।  

इससे पहले महिंद्रा ने भी पिछले साल नवंबर में अपनी ऑफरोडिंग एसयूवी Mahindra Thar के सॉफ्ट-टॉप (AX) और AX Std बेस वेरिएंट की बुकिंग को बंद करते हुए वेबसाइट से हटा दिया था। थार के सबसे सस्ते वैरियंट में 6-सीटर का विकल्प मिलता था। थार के बेस वैरियंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपये थी। हालांकि महिंद्रा ने इस पर कोई बयान तो जारी नहीं किया था, लेकिन माना जाता है कि वेबसाइट से वैरियंट को हटाने की वजह थार के इन वैरियंट्स के लिए लगातार मिल रही बुकिंग थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें