फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Exter: ह्यूंदै भारत में लाॅन्च करेगी नई एसयूवी एक्सटर, पंच को मिलेगी कड़ी टक्कर, जानें डिटेल

Fri, 14 Apr 2023 12:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। कंपनी ने एसयूवी से जुड़ी क्या नई अपडेट दी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी को लाया जाएगा। कंपनी की ओर से लगातार इससे जुड़ी अपडेट साझा की जा रही हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से अब क्या नई अपडेट को दिया गया है।

विज्ञापन

मिली नई जानकारी

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। इसी क्रम में कंपनी ने अब जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी के नाम की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक नई एसयूवी का नाम एक्सटर होगा। इससे पहले भी ह्यूंदै की ओर से नई एसयूवी को लाने की जानकारी को साझा किया गया था।

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ह्यूंदै मोटर्स इंडिया के सीओओ तरूण गर्ग ने इस मौके पर कहा कि हमें अपनी नई एसयूवी - Hyundai EXTER के नाम की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो कि जेन Z खरीदारों की नब्ज की मिसाल है। एसयूवी उन्हें स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन के साथ सशक्त बनाकर उनकी घूमने की इच्छा को पूरा करती है। एसयूवी बॉडी स्टाइल के साथ Hyundai EXTER हमारी लाइन अप में आठवां मॉडल है और हमें विश्वास है कि हमारे परिवार का यह नया सदस्य एसयूवी की बिक्री में हमारी बढ़ोतरी को और बढ़ावा देगा।

पहले भी आ चुकी है जानकारी

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की नई एक्सटर को कंपनी काफी समय से टेस्ट कर रही है। एसयूवी के नाम की घोषणा से पहले इसे एआई3 के नाम से जाना जाता है। लेकिन अब कंपनी की ओर से इसके नाम की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन

कैसी होगी एसयूवी

5 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai

जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी को ग्रैंड आई-10 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की होगी। फिलहाल इस एसयूवी को एआई3 कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

6 of 8
Hyundai Casper - फोटो : Hyundai

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सनरूफ, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर एच शेप हैडलैंप, 17 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इंटीरियर में डिजिटल एमआईडी, स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन

किन्हें मिलेगी चुनौती

7 of 8
टाटा पंच - फोटो : tata motors

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे सब फोर मीटर सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं। लेकिन टाटा की पंच इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है ह्यूंदै की नई एसयूवी के आने के बाद पंच को सबसे ज्यादा चुनौती मिल सकती है।

विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

8 of 8
Hyundai Casper - फोटो : Hyundai

कंपनी की ओर से अभी सिर्फ एसयूवी के आने की जानकारी दी गई है। इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद के मुताबिक इसे अगस्त से नवंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरूआती कीमत छह लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें