फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta Electric: ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक BaaS मॉडल भारत में लॉन्च, जानें बैटरी रेंटल, रेंज और फीचर्स

Thu, 02 Jul 2026 11:49 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Hyundai Creta Electric का 'बैटरी एज अ सर्विस' (BaaS) वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जानें अब यह आपकी जेब के लिए कितनी किफायती हुई। 
विज्ञापन
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै (Hyundai) ने भारतीय ऑटो बाजार में कदमताल तेज करते हुए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी 'क्रेटा' के इलेक्ट्रिक अवतार को 'बैटरी एज अ सर्विस' (BaaS) मॉडल के साथ लॉन्च कर दिया है। इस अनोखे और बजट-फ्रेंडली मॉडल के तहत ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 10.99 लाख रुपये रखी गई है।

अगर आप बैटरी के साथ पूरी गाड़ी को एक बार में ही खरीदना चाहते हैं, तो बिना BaaS वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.02 लाख रुपये से शुरू होती है। BaaS मॉडल चुनने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने बैटरी का रेंटल चार्ज (किराया) बेहद वाजिब रखा है। जो कि सिर्फ 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर है। 

विज्ञापन

Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai

कैसी है क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज और पावर स्पेसिफिकेशन्स?

ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है:

  • 42 kWh बैटरी पैक (शॉर्ट रेंज):

    • रेंज: यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 420 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करता है।

    • पावर: इस बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स से अधिकतम 133 bhp की पावर जनरेट होती है।

  • 51.4 kWh बैटरी पैक (लॉन्ग रेंज):

    • रेंज: बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह वेरिएंट सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर तक की शानदार ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है।

    • पावर: इस बैटरी विकल्प से लैस वेरिएंट्स 171 bhp की दमदार पीक पावर आउटपुट पैदा करते हैं।

विज्ञापन

Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai

कैसे हैं ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स?

नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को आधुनिक जमाने की सभी बेहतरीन और हाई-टेक सुविधाओं से लैस किया गया है:

  • जुड़वां डिजिटल स्क्रीन: कार के अंदर दो बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें से प्रत्येक का साइज 10.25 इंच है। एक स्क्रीन का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होता है, जबकि दूसरी स्क्रीन पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के रूप में काम करती है।

  • प्रीमियम साउंड सिस्टम: म्यूजिक के शौकीनों के लिए इसमें 8 स्पीकर्स वाला शानदार 'बोस' साउंड सिस्टम दिया गया है।

  • आराम का पूरा ध्यान: आगे की सीटों में वेंटिलेशन और पावर एडजस्टमेंट की सुविधा है, वहीं पीछे की सीटों में 'बॉस मोड' फंक्शन के साथ रिक्लाइनिंग (पीछे झुकने वाली) सीटें मिलती हैं।

  • पैनोरमिक सनरूफ: केबिन को खुला-खुला और प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।

  • सुरक्षा और क्लाइमेट कंट्रोल: इसमें एडवांस्ड सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS (असिस्टेड ड्राइविंग सिस्टम) सुइट और केबिन के तापमान को अलग-अलग सेट करने के लिए ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मौजूद है।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें