अक्सर ये पाया जाता है कि बाइक राइडर कम गति पर भी बाइक का गियर बदल देते हैं। ऐसे में बाइक की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। अगर सड़क खाली है और लंबी रोड है तो आपको बाइक को टॉप गियर में चलाना चाहिए। काफी लोग कम गति से चल रहे दोपहिया वाहन में भी गियर को बदल देते हैं, ऐसा करने से बाइक की माइलेज कम हो सकती है। मगर सही स्पीड पर गियर बदलने से बाइक की माइलेज बढ़ सकती है। बाइक अगर धीमी गति से चल रही है तो बाइक को दूसरे या फिर तीसरे गियर में चलाएं।
काफी राइडर होते हैं, जो लगातार ब्रेक पर दबाव बनाकर रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे माइलेज पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि अगर आप ब्रेक को जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करेंगे तो माइलेज बेहतर बनी रहेगी। इसके अलावा कई बार बाइक राइडर एक्सेलेरेटर पर ज्यादा प्रेशर डालते हैं, इससे भी माइलेज पर असर पड़ता है। ऐसे में माइलेज बढ़ाने के लिए यह गलती न करें।