फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Riding in Summer: गर्मियों में बाइक राइडिंग किसी चुनौती से कम नहीं, ये खास टिप्स रखेंगी कूल!

Thu, 11 Apr 2024 03:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों में बाइक चलाना आसान नहीं रहता है। पारा 40 से ऊपर चला जाता है और कई क्षेत्रों में हालत इससे भी ज्यादा बुरी हो जाती है। हालांकि, आप कुछ टिप्स के जरिए अपनी बाइक राइड को सुरक्षित और आसान बना सकते हैं। यहां जानिए गर्मियों के दौरान मोटरसाइकिल चलाने की कुछ टिप्स।
विज्ञापन
bike riding tips - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों में बाइक चलाना आसान नहीं रहता है। पारा 40 से ऊपर चला जाता है और कई क्षेत्रों में हालत इससे भी ज्यादा बुरी हो जाती है। हालांकि, आप कुछ टिप्स के जरिए अपनी बाइक राइड को सुरक्षित और आसान बना सकते हैं। यहां जानिए गर्मियों के दौरान मोटरसाइकिल चलाने की कुछ टिप्स।
विज्ञापन


राइड से पहले खुद को करें तैयार
गर्मियों के मौसम में बाइक राइड शुरू करने से पहले आपको अच्छे तरीके से खुद को तैयार करना है। राइडिंग के लिए ऐसे कपड़ों को चुनें, जो कि सफर को आरामदायक बनाएं। साथ ही राइडर को गर्मी का एहसास कम से कम हो। गर्मी में बाइक राइड के दौरान आपको साधारण टी-शर्ट से बचना चाहिए। 

वेंटीलेशन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत
गर्मियों में बाइक राइडिंग के लिए आपको एक और बात का ध्यान रखना है कि कभी भी ऐसी जैकेट न पहने जो कि काफी गर्म हो। साथ ही राइडिंग के दौरान सांस लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। बाइक राइडिंग के दौरान बाहर की खुली हवा आसानी से आप तक पहुंच सकें, इसके लिए अच्छी वेंटीलेशन मिलती रहे। 

हाइड्रेशन पैक बनाएं
गर्मियों में बाइक राइड से पहले आपको एक अच्छा हाइड्रेशन पैक तैयार करना है। ताकि राइड के दौरान किसी भी तरह की हाइड्रेशन की परेशानी का सामना न करना पड़े। आपको ये भी ध्यान रखना है कि हाइड्रेशन पैक लगभग 2 लीटर से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। ताकि आपको उसे कही भी लेकर जाने में परेशानी न हो। इसके साथ ही अपनी बाइक राइड शुरू करने से पहले अपने शरीर और वजन के हिसाब से थोड़ी मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें। 

यात्रा को व्यवस्थित करें
बाइक राइड शुरू करने से पहले अपनी यात्रा को समय के साथ व्यवस्थित करें। गर्मियों में दिन काफी बड़ा होता है, ऐसे में आप यात्रा को आसानी से एक दिन में खत्म कर सकते हैं। वहीं, अगर यात्रा एक दिन से ज्यादा लंबी है तो आप शाम के वक्त अपनी यात्रा को किसी जगह पर रोक सकते हैं। इस दौरान आप थोड़ा आराम कर सकते हैं और खाना-पीना कर सकते हैं। 

राइड से पहले तैयार रखें एक्सेसरीज 
अपनी यात्रा की शुरुआत करने से पहले आपको राइडिंग से जुड़ी कुछ एक्सेसरीज को अपने पास रखना होगा। इनमें एक कूलिंग वेस्ट और गर्दन पर लगाने वाली ट्यूब शामिल है। ये दोनों ही चीजें आपको गर्मी के मौसम से बचाने में मदद करेंगी। साथ ही कुछ हद तक कूलिंग भी प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन

गर्म हवा से खुद को इस तरह बचाएं
गर्मी के दौरान बाइक राइड से पहले राइडर को गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए भी तैयारी करनी चाहिए। बाइक पर विंड से सुरक्षा के लिए किसी तरह का उत्पाद दिया गया है, तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अगर बाइक पर अलग से हवा से बचने के लिए सुरक्षा दी गई है तो आप उसका फ्लो नीचे की ओर कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें