फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बाइक बोट जैसी कंपनियां कर रही हैं ठगी, बचने के ये हैं उपाय

Thu, 27 Jun 2019 12:32 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजला
विज्ञापन
bike boat - फोटो : Social
विज्ञापन

बाइक बोट कंपनी का नाम तो आपने सुना होगा, जी हां वही कंपनी जिसने करीब ढाई लाख निवेशकों को अरबों रुपयों का चुना लगाया है। दरसल लोगों को घर बैठे डबल पैसे का कमाने का लालच दिया और जुड़ने बदले पैसे मांगे। आइये जानते आखिर कैसे इस घोटाले को अंजाम दिया गया ? और कैसे बच सकते हैं ऐसे ठगी से      

विज्ञापन

 
एक ऐसा ऑफर जिसमें लोग फंसते गये
दरसल बाइक बोट कंपनी ने लोगों को लुभाने के लिए खास स्कीम का सहारा लिया था और इससे जुड़ने वाले लोगों कक हरी महीने 9765 रुपए कमाई होगी ऐसा लालच दिया। इसके लिए लोगों को कंपनी को एक नई बाइक किराए पर देनी होती और नई बाइक कंपनी खरीदती है। उसके ऐवज में कपंनी में 62,100 रुपए का निवेश करना होता। इसके बदले जुड़ने वालों को कंपनी ने हर महीने 9,765 रुपए देने का लालच दिया था जिसमे यह बताया गया कि 5175 रुपए बाइक की किश्त और 4590 रुपए बाइक का किराया होगा। इतना ही नहीं इसी प्लान के तहत अगर कोई व्यक्ति एक साथ तीन बाइक में निवेश करता तो कंपनी तीनों बाइक पर 9765 रुपए प्रति बाइक पमेंट के साथ 4590 रुपए का अतिरिक्त बोनस भी देगी। बस फिर क्या था लोग इस लालच में फंसते चले गये। खास बात यह भी थी कि यदि कोई निवेशक बाइक किराए पर नहीं देना चाहते थे तो कंपनी ने उन्हें लुभाने के लिए उनकी  फ्रैंचाइजी लेने का लालच भी दिया था और वो ड्राइवर के तौर पर भी जुड़ सकते थे
 
ऐसे बचें ऐसे फ्रॉड से

  • अगर आपके आस-पास इस तरह के कोई फ्रॉड हो रहे हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योकिं देश में इस तरह का ये कोई पहला मामला सामने नहीं आया है पहले भी इस तरह के घोटालों को अंजाम दिया जा चुका है ऐसे में इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए इन जरूरी बातों का ध्यान रखें
  •  आप जिस भी कंपनी या स्कीम में अपना पैसा लगाएं सबसे पहले तो उससे जुड़े सभी लोगों की पूरी जानकारी हांसिल करें जैसे कि वो किस बैकग्राउंड से आते है और उनकी हिट्री क्या है, तभी पैसा लगाएं, यदि जरा सी भी असावधानी लगे तो बिलकुल भी पैसा न लगाएं।
  • देश में इस तरह की कई स्कीम्स चलती रहती हैं ऐसे में तरह-तरह के लाचच दिए जाते हैं, इसलिए ऐसी किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उस कंपनी के बिजनेस प्लान के बारे में पूरी तस्सली कर लें फिर आगे बढ़ें।
  • इस बात पर भी ज्यादा ध्यान दीजिये कि जिस कंपनी में आप पैसा लगा रहे हैं वो कैसे पैसे कैसे कमाएंगे जिससे निवेशकों को लाभ हो। याद रखिये जो स्कीम बहुत ज्यादा लाभ का देने की बात करती है उसमें पैसा लगाने से पहले एक बार जरूर सोचिये और यदि संभव हो तो किसी एक्सपर्ट से राय जरूर लें। आंख और कान बंद करके किसी भी स्कीम में पड़ने से बचें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें