ढकी हुई पार्किंग में खड़ी करें कार
जैसा कि कहा जाता है, "इलाज से बचाव बेहतर होता है।" होली के रंगों से अपनी कार को बचाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे कवर वाली पार्किंग में रखें। अगर ऐसी जगह उपलब्ध नहीं है, तो कम से कम कार कवर जरूर लगाएं। ताकि यह रंग और अन्य प्राकृतिक नुकसान से बची रहे। इसके अलावा, अगर संभव हो, तो कार को होली खेल रही भीड़ से दूर खड़ा करें।
यह भी पढ़ें - Simple OneS: सिंपल एनर्जी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वनएस लॉन्च, जानें रेंज और कीमत
कार वैक्स का इस्तेमाल करें
कार की पेंट पर अतिरिक्त सुरक्षा परत बनाने के लिए कार वैक्स लगाना फायदेमंद होता है। वैक्स लगाने के बाद कार की सतह से रंगों के दाग को हटाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यह धूप, धूल और पक्षियों की बीट जैसे अन्य खतरों से भी कार को लंबे समय तक बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें - 2025 KTM 390 Duke: 2025 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, जानें कीमत
कार की खिड़कियां बंद रखें
चाहे कार कहीं भी खड़ी हो, उसकी खिड़कियां हमेशा बंद रखें। यह सिर्फ होली के लिए नहीं, बल्कि आम दिनों में भी एक अच्छी आदत है। खिड़कियां बंद रखने से कार के अंदर रंग, पानी, धूल और कीड़े-मकौड़े नहीं जा पाएंगे, जिससे इंटीरियर सुरक्षित रहेगा।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB350RS: 2025 होंडा CB350RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कार के इंटीरियर की सुरक्षा करें
अगर आप होली खेलने के बाद कार में बैठ रहे हैं, तो कोशिश करें कि गीले या रंग लगे कपड़े पहनकर अंदर न जाएं। बेहतर होगा कि कपड़े बदलकर जाएं या फिर कार की सीटों पर तौलिए बिछा लें। इससे रंग और पानी सीटों पर नहीं लगेगा। डैशबोर्ड को रंगों से बचाने के लिए इसे प्लास्टिक शीट या क्लिंग रैप से ढक सकते हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
होली के बाद तुरंत कार धोएं
अगर आपकी कार पर रंग या पानी के दाग लग गए हैं, तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके साफ कर लें। इसके लिए कार शैम्पू और पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही, कार के इंटीरियर को साफ करने के लिए अच्छे क्वालिटी के इंटीरियर क्लीनर का इस्तेमाल करें। अगर दाग जिद्दी हैं, तो कार वॉश सेंटर से प्रोफेशनल क्लीनिंग करवाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप होली के रंगों को खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं। बिना इस चिंता के कि आपकी कार गंदगी और दाग-धब्बों से खराब हो जाएगी।